Neeraj Chopra Javelin Throw: भारत के ओलंपिक चैम्पियन नीरज चोपड़ा ने एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तिरंगा फहराया। नीरज चोपड़ा ने वर्ल्ड एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रच दिया। नीरज चोपड़ा ने जैवलिन थ्रो इवेंट में में 88 . 17 मीटर के थ्रो के साथ यह कारनामा किया। यह वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भारत का पहला गोल्ड मेडल है।
नीरज का पहला थ्रो था फाउल
वर्ल्ड चैंपियनशिप में यह पहली बार हुआ है कि शीर्ष आठ में तीन भारतीय रहे हों । 25 साल के चोपड़ा ने पहला प्रयास में फाउल कर दिया था। अच्छी शुरुआत न मिलने से नीरज थोड़ा निराश थे। नीरज आमतौर पर पहले ही थ्रो से लीड लेने की कोशिश करते हैं। इसके बाद वह अपना दूसरा थ्रो करने आए। इस बार उनका रनअप और लैंडिग दोनों परफेक्ट थी। खुद को नीरज को अंदाजा हो गया था कि यह थ्रो शानदार दूरी पर गया है।
दूसरे थ्रो ने दिलाया गोल्ड
जैसे ही नीरज ने जैवलिन फेंका और वह मुड़े और दोनों हाथ उठाकर अपनी जीत का संदेश दे दिया। इस थ्रो के साथ वह टेबल के टॉप पर पहुंच गए थे और अंत तक टॉप पर ही बने रहे। इसके बाद उन्होंने 86. 32 मीटर, 84 . 64 मीटर , 87 . 73 मीटर और 83 . 98 मीटर के थ्रो फेंके। पाकिस्तान के अरशद नदीम ने 87 . 82 मीटर के सत्र के अपने सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ सिल्वर हासिल करने में कामयाब रहे थेकिया। जैसे ही उन्होंने अपना आखिरी थ्रो किया यह तय हो गया था कि नीरज चोपड़ा वर्ल्ड चैंपियन बन गए हैं।
स्टेडियम में गूंजने लगे नारे
पूरे स्टेडियम में इंडिया-इंडिया गूंजने लगे। भारतीय फैंस के साथ-साथ विदेशी फैंस भी नीरज के वर्ल्ड चैंपियन बनाने का जश्न मनाते दिखाई दिए। बुडापेस्ट में तिरंगा लहरा रहा था और होठों पर मुस्कान लिए नीरज दर्शकों का अभिवादन स्वीकार कर रहे थे। आधी रात को सोशल मीडिया पर नीरज छा गए। एक बार फिर इस खिलाड़ी ने साबित किया कि आखिरी क्यों वह देश के सबसे कामयाब एथलीट हैं।