महेंद्र सिंह धोनी के लिए इस बार आईपीएल उम्मीदों के मुताबिक नहीं जा रहा है। उनकी टीम पुणे सुपरजाइंट्स को आठ मैचों में छह बार हार का सामना करना पड़ा है। लेकिन हार-जीत से बेपरवाह धोनी बेटी जीवा के साथ खूब समय गुजार रहे हैं। जीवा पापा के साथ पूरे देश का सफर कर रही है। इसी सफर के दौरान की तस्वीरें साक्षी धोनी ने इंस्टाग्राम पर शेयर की है। इसमें धोनी और जीवा जमकर मस्ती करते नजर आ रहे हैं।
साक्षी धोनी ने खुद ये तस्वीरें खिंची है। फ्लाइट के दौरान धोनी विंडो सीट पर बैठे हैं। जीवा उनकी गोद में है और खेल रही है। जीवा की मासूम हरकतों से धोनी के चेहरे पर मुस्कान नजर आ रही है। जीवा और धोनी की दो तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की गई हैं। इन पर 7000 से ज्यादा लाइक आ चुके हैं।
Read Also: पहली बार अंकल विराट संग Cute जीवा, गोद में खेलते हुए चलाती रहीं मोबाइल
इसके बाद साक्षी ने जीवा के दो वीडियो भी पोस्ट किए। इनमें स्पेशल इफेक्टस का इस्तेमाल भी किया गया है। इनके जरिए एक में जीवा को छोटा सा फूलों का ताज पहनाया गया है। वहीं दूसरे में उसके चेहरे पर सितारे नजर आ रहे हैं। धोनी और जीवा की पहले भी कई तस्वीरें सामने आ चुकी हैं। लेकिन ताजा तस्वीरों में नजर आ रहा है कि जीवा भी पापा धोनी का साथ ज्यादा चाहती है।
Read Also: पापा संग खेलती नजर आईं जीवा धोनी, मम्मी ने शेयर की Photos
