युजवेंद्र चहल ने 8 अगस्त 2020 को अपनी इंगेजमेंट की खबर देकर सबको चौंका दिया था। सोमवार को यह काम महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी ने किया। साक्षी ने 10 अगस्त 2020 को इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर पोस्ट की। इसमें उनकी बेटी जीवा सिंह धोनी एक नवजात को गोद में लिए हुए दिख रही हैं। बस फिर क्या था। उनकी यह पोस्ट बहुत तेजी से वायरल होने लगी। एक घंटे के अंदर ही इसे करीब 2 लाख लोग लाइक कर चुके थे, जबकि 1500 से ज्यादा लोग कमेंट कर चुके थे।
इसमें से ज्यादातर लोगों को इस बात का कौतूहल है कि आखिर यह किसका बच्चा है। खास यह है यही तस्वीर जीवा के इंस्टाग्राम अकाउंट से भी शेयर हुई है। उनकी पोस्ट भी बहुत वायरल हो रही है। दोनों ही अकाउंट्स पर लगभग एक ही समय तस्वीरें पोस्ट की गई हैं। जीवा के अकाउंट्स पर पोस्ट की तस्वीर को एक घंटे के भीतर करीब 1.5 लाख लोग लाइक कर चुके थे। बता दें कि जीवा के इंस्टाग्राम पर कोई कमेंट नहीं कर सकता है।
View this post on Instagram
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी सोशल मीडिया पर काफी ऐक्टिव रहती हैं। फैंस साक्षी से सवाल कर रहे हैं। akay6470 ने लिखा, यह बेबी आपका है क्या? ayaan002 ने लिखा, आप दोनों को बधाइयां। thegodfather9866 ने कमेंट करके पूछा, क्या यह आपका बच्चा है? _aditibehera_ ने लिखा, यह बेटा है या बेटी? sahithya.reddy_p ने लिखा, कौन है यह?
हालांकि, कुछ फैंस इसे हार्दिक पंड्या का भी बेटा बता रहे हैं। urs_truly_ahmed_3 ने लिखा, हार्दिक का बच्चा। shreetama_roy2209 ने कमेंट किया, मेरा मानना है कि यह हार्दिक का ही बेटा है। pari_rao12 ने लिखा, संभवतः यह हार्दिक सर का बेबी है। alchem.90 ने लिखा, किसी मित्र या रिश्तेदार का बेबी होगा। वहीं, kumundrasinh2401 ने लिखा, छोटे हार्दिक हैं क्या?