भारत के पूर्व क्रिकेट कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी धोनी ने स्कूल के दिनों की अपनी यादों को ताजा किया है। वे सोशल मीडिया पर लगातार सक्रिय रहती हैं। इसी क्रम में उन्होंने 8 अप्रैल को इंस्टाग्राम पर दो तस्वीरें शेयर की। इसमें वो अपनी बेटी जीवा की तरह दिख रही हैं। साक्षी के साथ दोनों तस्वीरों में उनकी सहेलियां हैं। साक्षी ने इससे पहले धोनी के साथ जनवरी में पुरानी तस्वीरों को इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया था। उसमें एक फोटो 2008 का था। तब दोनों ने डेट करना शुरू किया था।

साक्षी द्वारा गुरुवार (8 अप्रैल) को शेयर किए फोटो को दो लाख 59 हजार से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है। जहीर खान की पत्नी सागरिका घाटगे कमेंट करने से नहीं चूकीं। उन्होंने लिखा- बेहतरीन यादें। दरअसल, साक्षी की ये तस्वीर उन दिनों की है जब वो देहरादून की वेलहेम गर्ल्स स्कूल में पढ़ती थीं। साक्षी को इस तस्वीर को देखकर धोनी और उनके फैन भी मजेदार कमेंट करने लगे। एक फैन ने लिखा, ‘धोनी भैया उस समय काट रहे थे टिकट।’ वहीं, एक फैन ने शिकायत करते हुए कहा- आपने लंबे समय बाद इंस्टाग्राम पर कुछ पोस्ट किया है। उसने रोने की इमोजी भी शेयर की।

साक्षी का जन्म का जन्म 19 नवंबर, 1988 को गुवाहटी में हुआ था, आगे जाकर इनका परिवार देहरादून में बस गया। साक्षी धोनी देहरादून के वेलहेम से पढ़ाई करने के बाद वो औरंगाबाद के इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट में पढ़ने गईं। वहां उन्होंने डिग्री हासिल की। साक्षी ने ताज बंगाल में इंटर्नशिप की जहां उनकी मुलाकात महेंद्र सिंह धोनी से हुई। वहीं से दोनों के बीच डेट शुरू हुआ था।

दूसरी ओर, धोनी की टीम चेन्नई सुपरकिंग्स चौथी बार आईपीएल जीतने के लिए 10 अप्रैल (शनिवार) से अपने अभियान की शुरुआत करेगी। टीम का पहला मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स से होगा। यह पहली बार होगा जब धोनी आईपीएल 2020 के बाद से किसी टूर्नामेंट में दिखाई देंगे। पिछले सीजन में टीम के दो सीनियर खिलाड़ी रैना और हरभजन सिंह टूर्नामेंट का हिस्सा नहीं बने थे। टूर्नामेंट के इतिहास में पहली बार चेन्नई प्लेऑफ में नहीं पहुंचा था।