MS Dhoni New Electric Car: टीम इंडिया (Team India) के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) के पास बाइक्स और कार का कलेक्शन (Bikes and Car) है। अब उनके गैराज (Garage) में एक इलेक्ट्रिक कार (Electric Car) भी शामिल हो गई है। चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी हाल ही में ऋतुराज गायकवाड़ और केदार जाधव के साथ अपनी नई किया कार (Kia Car) में ड्राइव पर गए थे।

एक फैन ने महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) का इन दो खिलाड़ियों के साथ ड्राइव पर जाते हुए वीडियो बना लिया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया यूजर्स (Social Media Users) ने काफी मजेदार कमेंट्स किए हैं। उन्होंने कहा है कि चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) में फिर केदार जाधव की वापसी होगी। बता दें कि केदार जाधव को आईपीएल 2021 से पहले चेन्नई ने रिलीज कर दिया था। सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने उन्हें साल 2021 में अपने साथ जोड़ा। इसके बाद 2022 में मेगा ऑक्शन (IPL Mega Auction) से पहले रिलीज कर दिया था। मेगा ऑक्शन में वह अनसोल्ड रह गए थे।

लोगों के कमेंट्स

वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा कि केदार फिर से सीएसके में? इसके जवाब देते हुए एक अन्य यूजर ने लिखा नहीं, कभी नहीं। एक यूजर ने लिखा कि लॉर्ड केदार सीएसके में आ रहे हैं। एक अन्य यूजर ने धोनी को नए कार पर बधाई दी। एक यूजर ने लिखा कि ऋतुराज सीएसके के अगले कप्तान होंगे। एक यूजर ने कमेंट किया कि उसे लगता है कि केदार और धोनी बेस्ट फ्रेंड हैं।

साल 2021 में धोनी ने दिलाया था चौथा खिताब

चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को महेंद्र सिंह धोनी ने साल 2022 सीजन चौथा आईपीएल खिताब दिलाया था। इसके बाद 2022 के सीजन में उन्होंने कप्तानी छोड़ दी, लेकिन सीजन के बीच में उन्हें फिर से कप्तान बनाया गया था। रविंद्र जडेजा को कप्तान बनाया गया था। उन्हें कप्तानी से हटा दिया गया था। बाद में वह चोटिल होकर टूर्नामेंट से बाहर हो गए थे। साल 2023 में भी टीम की कमान धोनी के हाथों में ही होगी।