Mahendra Singh Dhoni गाड़ियों के बहुत शौकीन हैं। उनके गैराज में अलग-अलग तरह की बहुत सी बाइक हैं। उनके पास अलग-अलग मॉडल की कई कारें भी हैं। शुक्रवार को इसमें एक नाम और जुड़ गया। MS Dhoni के रांची के सिमलिया स्थित फॉर्म हाउस में एक SUV आई है। लाल रंग की यह नई जीप चेरोकी कंपनी की है। घर में नई SUV आने के बाद धोनी की पत्नी साक्षी ने इंस्टाग्राम पर इसकी फोटो पोस्ट की। हालांकि, इस खुशी के पल में पति महेंद्र सिंह धोनी के घर पर नहीं होने से वे थोड़ा मायूस भी हुईं। उन्होंने SUV की फोटो पोस्ट करते हुए लिखा, ‘वेलकम होम #red beast! अंततः आपके खेलने की चीज आ गई है, माही वास्तव मे, तुम्हें बहुत मिस कर रही हूं….।’ इस एसयूवी की कीमत एक करोड़ रुपये के आसपास बताई जा रही है। धोनी के पास फरारी 599 GTO और हमर H2 समेत और भी कई लग्जरी कारें हैं।

धोनी 15 अगस्त को लेह में तिरंगा फहरा सकते हैं। वे इन दिनों भारतीय सेना को अपनी सेवाएं दे रहे हैं। धोनी अभी धोनी जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले के खुरे में तैनात हैं। रक्षा सूत्रों की मानें तो वे 10 अगस्त को अपनी रेजिमेंट के साथ लेह की यात्रा करने वाले हैं। धोनी भारतीय सेना के ब्रांड एंबेसडर हैं। उन्होंने 106 टैरिटोरियल आर्मी बटालियन में दो हफ्ते तक अपनी सेवाएं देने के लिए क्रिकेट से ब्रेक लिया है। वे प्रादेशिक सेना (टैरिटोरियल आर्मी) में मानद लेफ्टिनेंट कर्नल हैं।
[bc_video video_id=”6069022742001″ account_id=”5798671092001″ player_id=”JZkm7IO4g3″ embed=”in-page” padding_top=”56%” autoplay=”” min_width=”0px” max_width=”640px” width=”100%” height=”100%”]
पिछले सप्ताह उनकी आतंकवाद प्रभावित दक्षिण कश्मीर इलाके में सैनिकों की तरह गश्त, गार्ड ड्यूटी करते और ऐसी ही जिम्मेदारियां निभाते हुए तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुईं थीं। धोनी की तस्वीरें पर सोशल मीडिया पर जिस तरह की प्रतिक्रिया आ रही है, उससे पता चलता है कि कश्मीर में उनका बढ़िया समय कट रहा है। हाल ही में उन्हें कश्मीर में अन्य सैनिकों के साथ वॉलीबॉल भी खेलते हुए देखा गया था। उनकी एक और तस्वीर वायरल हुई थी, जिसमें वे अपने जूते पॉलिश करते दिख रहे हैं। हालांकि, कश्मीर के बारामूला जिले में सेना की ड्यूटी निभाने के दौरान उनका अनुभव अच्छा नहीं रहा। धोनी जब उस इलाके से गुजरे तो स्थानीय लोगों ने बूम-बूम शाहिद अफरीदी के नारे लगाए थे।

