भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और कैप्टन कूल नाम से मशहूर एम एस धोनी लगातार अपनी एक्टिविटी को लेकर सोशल मिडिया पर चर्चा का विषय बने रहते हैं। इसी बीच शुक्रवार को सोशल मीडिया पर धोनी का एक न्यू लुक आया जो देखते ही देखते काफी वायरल हो गया। कई लोगों ने धोनी के इस नए लुक पर कमेंट करना शुरू कर दिए।
इसी बीच एक कमेंट आया जिसमें भारत के मौजूदा कप्तान विराट कोहली को अपनी डाढ़ी शेव करने की सलाह दी गई है।
आपको बता दें कि हेयर स्टाइलिस्ट आलिम हाकिम ने धोनी की कुछ फोटो शेयर करते हुए लिखा, ‘लीजेंड एम एस धोनी का नयू डैशिंग स्पोर्ट्स लुक। काफी मजा आया धोनी का हेयरकट और शेव सेट करने में।’
इस पोस्ट पर जहां हेयर स्टाइलिश्ट को खुद ट्रोलर्स का शिकार होना पड़ा क्योंकि वे खुद बाल्ड (गंजे) हैं। इसके अलावा लोगों ने धोनी के इस लुक को विराट कोहली के लुक से जोड़ते हुए लिखा कि, धोनी का ये लक देखने के बाद विराट कोहली को क्लीन शेव करवा लेना चाहिए।
Legend Dhoni Sports A Dashing Look
Thoroughly enjoyed doing this haircut & beard for our legend Mahendra Singh Dhoni #MSD #mahendrasinghdhoni #dhoni #msdhoni #fauxhawk #dhonisnewhaircut #dhonistyle #captaincool #aalimhakim #hakimsaalim #viral #trending pic.twitter.com/h17NX8qbDB
— Aalim Hakim (@AalimHakim) July 30, 2021
Now Virat Kohli will get his beard shaved
— The Godfather (@imsudhir_s) July 30, 2021
कैप्टन कूल हमेशा से ही अपने हेयर स्टाइल को लेकर चर्चा में रहते हैं। उनके करियर की शुरुआत में उनका लंबे बालों वाला लुक वायरल हुआ था। फिर 2011 वर्ल्ड कप में उनका बाल्ड लुक भी काफी चर्चा में रहा। उसके बाद ये लुक भी फैंस काफी पसंद कर रहे हैं और 40 साल के धोनी को 25 साल का बता रहे हैं।
गौरतलब है इससे पहले धोनी बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह के साथ फुटबॉल खेलते नजर आए थे। जहां उनके साथ श्रेयस अय्यर और सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम भी नजर आए थे।
19 सितंबर से आईपीएल में दिखेंगे धोनी
एम एस धोनी मौजूदा समय भी आईपीएल फ्रेंचाइजी चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान हैं। इस साल कोरोना की दूसरी लहर के चलते जहां आईपीएल को बीच में ही रोक दिया गया था। वहीं 19 सितंबर से बचे हुए सीजन को यूएई में करवाने का फैसला लिया गया है। पहला मुकाबला चेन्नई सुपरकिंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच ही होने वाला है जिसमें एम एस धोनी नजर आएंगे।