भारतीय टीम के पूर्व महेंद्र सिंह (MS DHONI) लगभग 9 महीने से पेशेवर क्रिकेट से दूर हैं। वे इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 13वें सीजन से वापसी करने वाले थे, लेकिन कोरोनावायरस के कारण टूर्नामेंट को अनिश्चितकाल के लिए टाल दिया गया। देश में 3 मई तक लॉकडाउन है। ऐसे में धोनी रांची स्थित अपने फॉर्महाउस ‘कैलाशपति’ में आराम फरमा रहे हैं। हाल ही में धोनी फॉर्महाउस में बाइक चलाते नजर आए थे। उनके पीछे माही की बेटी जीवा बैठी हुई थी। धोनी का यह फॉर्महाउस 7 एकड़ (34 हजार गज) में फैला हुआ है। हम आपको धोनी के इसी फार्म हाउस की खूबियों और प्राकृतिक सुंदरता के बारे में बता रहे हैं।
दरअसल, माही का फॉर्महाउस रांची में स्थित है। वे खाली वक्त में यही समय गुजारते हैं। यह फॉर्महाउस इतना खूबसूरत है कि लोग इससे इंप्रेस हुए बिना नहीं रह सकते। धोनी को अपने पुराने घर से यहां आने में सिर्फ 20 मिनट ही लगते हैं। उनका बचपन मैकोन कॉलोनी में एक 2BHK घर में गुजरा था। उन्होंने 2009 में हरमू रोड पर तीन मंजिला मकान खरीदा था। वे वहां लगभग 8 साल रहे और फिर नए फॉर्म हाउस में शिफ्ट हो गए।
धोनी ने सभी सुविधाओं का ख्याल रखते हुए इसका निर्माण कराया था। फॉर्म हाउस में इंडोर स्टेडियम है। खूबसूरत स्वीमिंग पूल भी है। माही यहां क्रिकेट का अभ्यास कर सके इसके लिए नेट प्रैक्टिसिंग मैदान भी है।
धोनी ने फिट रहने के लिए उन्होंने यहां अल्ट्रा मार्डन जिम भी बनवाया है। माही बाइक के शौकीन हैं। उनके पास 100 से भी ज्यादा बाइक है। उन्होंने खरीदने के बाद कभी कोई बाइक बेची नहीं। इसके लिए अलग से एक गैरेज है, जिसके चारों तरफ शीशे लगे हुए हैं।
धोनी के इस फॉर्महाउस में चारों तरफ हरियाली है। उन्होंने तरह-तरह के पौधे भी लगवाए हैं। लकड़ी और मार्बल का इस्तेमाल उन्होंने फॉर्म हाउस में बेहतरीन तरीके से करवाया है। आए दिन धोनी की पत्नी साक्षी सोशल मीडिया पर यहां की तस्वीर शेयर करती रहती हैं। हाल ही में माही की बेटी जीवा का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वे कूड़ा उठा रही थी। हालांकि, कभी यह जानकारी सामने नहीं आई कि 3 साल में बने इस फॉर्म हाउस में माही के कितने पैसे लगे हैं।