Happy Birthday MS Dhoni: टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को चौंकाने की आदत है। 7 जुलाई 1981 को झारखंड की राजधानी रांची (तब बिहार का हिस्सा) में जन्में दिग्गज क्रिकेटर कब क्या फैसला ले लेगा कोई कुछ नहीं कह सकता। यकीन न हो तो ‘कैप्टन कूल’ का रिटायरमेंट याद कर लिजिए। 30 दिसंबर 2014 को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉक्सिंग डे टेस्ट ड्रॉ हुआ। धोनी प्रेजेंटेशन के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में गए, लेकिन उन्होंने किसी को भनक नहीं लेने दी कि वह संन्यास लेने वाले हैं।

सोशल मीडिया से कोसों दूर रहने वाले महेंद्र सिंह धोनी ने 15 अगस्त 2020 को इंस्टाग्राम पर एक रील शेयर करके चौंका दिया। उन्होंने इसका कैप्शन दिया 19 बजकर 29 मिनट से मुझे रिटायर समझें। ऐसा नहीं है कि माही ने सिर्फ अपने फैंस या क्रिकेट जगत को चौंकाया हो। वह अपने दोस्त और करीबी लोगों को भी चौंकाते हैं। इसका एक वाक्या भरत सुंदरसन ने अपनी किताब ‘द धोनी टच’ (The Dhoni Touch) में बताया है।

नौसेना आधिकारी की धोनी से सुनीता विलियम्स से बात करने की गुजारिश

नौसेना का एक अफसर अंतरिक्ष में जाना चाहता था। उसने धोनी से गुजारिश की कि वह भारतीय मूल की अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स से इसके लिए बात करें। लेकिन माही को यह पता नहीं था कि सुनीता विलियम्स कौन हैं? उन्होंने नौसेना अधिकारी को इसकी भनक तक नहीं लगने दी। उसकी पूरी बात सुनी। बाद में अपने सैन्य सहयोगी और प्रिय मित्र कर्नल वेम्बु शंकर को यह पूछकर हैरान कर दिया कि सुनीता विलियम्स कौन हैं?

नौसेना अधिकारी और धोनी की बातचीत

नौसेना अधिकारी ने धोनी से कहा, “धोनी सर मैं भारत का अगला अंतरिक्ष यात्री बनना चाहता हूं। इसके लिए किसी को चुनने की प्रक्रिया चल रही है। मैं एक टेस्ट पायलट रहा हूं और काफी घंटे तक उड़ान भर चुका हूं। मैं इसके लिए सही व्यक्ति हूं। मैं आपसे अनुरोध करता हूं कि सुनीता विलियम्स से बात कर लें। मेरी तरह वह भी नौसाना अधिकारी हैं। आप बात करेंगे तो मेरा चयन कर लेंगे।” इस बातचीत के दौरान धोनी सिर हिलाते रहे जैसे कि वह नौसेना अधिकारी के हर बात से सहमत हों।

कौन हैं सुनीता विलियम्स, मेरा उनसे क्या लेना-देना

वापस लौटते हुए धोनी ने कर्नल शंकर से पूछा, ” सर ये सुनीता विलियम्स कौन हैं? ” कर्नल यह बात सुनकर हैरान रह गए। उन्होंने अगले कुछ मिनटों तक धोनी सुनीता विलियम्स की अंतरिक्ष में उपलब्धियों के बारे में उन्हें समझाते हुए बताते रहे कि सुनीता विलियम्स कौन हैं। सबसे बड़ी बात तो यह है कि वह गुजराती मूल की हैं और उन्हें पद्मभूषण से सम्मानित किया जा चुका है। धोनी ने उनसे आगे पूछा, ” मेरा उनसे क्या लेना देना उससे, सर? ” कर्नल शंकर धोनी की यह बात सुनकर हार मान गए। उन्होंने भरत सुंदरेसन से कहा कि नौसाना अधिकारी यह सोचकर आया था कि धोनी दुनिया में सभी को जानते होंगे और उनका एक शब्द उसे अंतरिक्ष में भेज देगा।