भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की पत्नी हसीन जहां सोशल मीडिया पर लगातार सक्रिय रहती हैं। हसीन ने म्यूजिक डायरेक्टर और सिंगर हिमेश रेशमिया के सांग पर एक वीडियो बनाया है। गाने के बोल ‘तेरी मेरी, तेरी मेरी कहानी’ हैं। इस वीडियो को पोस्ट करते हुए हसीन ने मेकअप करने वाले सबुज को ध्यान भी कहा। उन्होंने हाल ही में एक वर्कआउट वीडियो डाला था, जिसे लोगों ने काफी पसंद किया था।

हसीन के ताजा वीडियो को देखकर लोगों ने कई कमेंट्स किए हैं। उनके कुछ फैंस ने पूछा है कि क्या आपको मोहम्मद शमी की याद आ रही है। एक फैन ने लिखा- लग रहा है शमी भाई की याद आ रही है आपको। वहीं, एक दूसरे फैन ने कहा, ‘‘अब लग रहा फिर से शमी भाई के लिए प्यार जगा है। सही है। दोनों को शुभकामनाएं।’’ इतना ही नहीं फैंस ने हसीन की तारीफ करते हुए कहा कि आप कश्मीर की गुड़िया हो।

 

View this post on Instagram

 

Thank you sabuj 4 beautiful makeup #hasinjahan #hasinjahanfam #hasinjahanfun #hasinjahanentertainment #starhasinjahan #mirchihasinjahan

A post shared by hasin jahan (@hasinjahanofficial) on

इससे पहले हसीन वर्कआउट वाले वीडियो में लेग पुशअप और आर्म एक्सरसाइज करती हुई नजर आईं थी। उनके उस वीडियो पर लोगों ने तरह-तरह के कमेंट्स किए थे कई यूजर ने गंदे कमेंट्स किए तो कुछ ने हसीन की तारीफ की थी। एक यूजर ने तो हसीन को सबसे खूबसूरत महिला तक बता दिया था। इससे पहले भी उन्हें कई फोटो और वीडियो पर हसीन के फैंस ने शादी करने तक का प्रस्ताव रख दिया था।

शमी और हसीन जहां पिछले कुछ सालों से अलग रह रहे हैं। दोनों के बीच टकराव चल रहा है। उन्होंने अपने पति पर चीट करने सहित कई संगीन आरोप लगाए थे। उसके बाद से यह कपल अलग रह रहा है। इन्हें एक बेटी भी है। शमी ने हाल ही में रोहित शर्मा के साथ बात में बताया था कि उनके मन में तीन बार आत्महत्या करने का विचार आया था। शमी और हसीन पहली बार 2012 में मिले थे। इसके बाद 2014 में दोनों ने निकाह कर लिया था। 4 साल के बाद 2018 में दोनों अलग हो गए। हालांकि, अभी तक आधिकारिक तौर पर तलाक नहीं हुआ है।