आईपीएल का 20वां मुकाबला अबुधाबी में मंगलवार (6 अक्टूबर) को मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला गया। मुंबई ने राजस्थान को 57 रनों से हरा दिया। मुंबई राजस्थान की टीम 194 रनों के लक्ष्य के सामने 18.1 ओवर में 136 रनों पर सिमट गई।

उसके लिए जोस बटलर ने सबसे ज्यादा 70 रनों की पारी खेली। इस सीजन में उन्होंने अपना पहला अर्धशतक लगाया। बटलर ने 5 छक्के जड़े, लेकिन टीम को जीत की दहलीज तक नहीं ले जा सके। उन्हें किसी भी अन्य बल्लेबाज का साथ नहीं मिला। उनके बाद जोफ्रा आर्चर ने सबसे ज्यादा 24 रन बनाए। मुंबई के लिए जसप्रीत बुमराह ने सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए।

सूर्यकुमार यादव ने आईपीएल में अपना बेस्ट स्कोर बनाया, राजस्थान के गेंदबाजों की बखिया उधेड़ी

मुंबई ने 20 ओवर में 4 विकेट पर 194 रन बनाए। सूर्यकुमार यादव ने 47 गेंद पर 79 रनों की पारी खेली। आईपीएल में यह उनका उच्चतम स्कोर है। इस सीजन में उनका यह पहला अर्धशतक भी है। सूर्यकुमार ने हार्दिक पंड्या के साथ मिलकर पांचवें विकेट के लिए 38 गेंद पर 75 रनों की साझेदारी की। हार्दिक ने 19 गेंद पर 30 रन की पारी खेली।

IPL 2020 Live Score, MI vs RR Live Cricket Score Online:

Live Blog

Highlights

    23:24 (IST)06 Oct 2020
    जोस बटलर को नहीं मिला किसी का साथ, राजस्थान की टीम हारी

    मुंबई ने राजस्थान को 57 रनों से हरा दिया। मुंबई राजस्थान की टीम 194 रनों के लक्ष्य के सामने 18.1 ओवर में 136 रनों पर सिमट गई। उसके लिए जोस बटलर ने सबसे ज्यादा 70 रनों की पारी खेली। इस सीजन में उन्होंने अपना पहला अर्धशतक लगाया। बटलर ने 5 छक्के जड़े, लेकिन टीम को जीत की दहलीज तक नहीं ले जा सके। उन्हें किसी भी अन्य बल्लेबाज का साथ नहीं मिला। उनके बाद जोफ्रा आर्चर ने सबसे ज्यादा 24 रन बनाए।

    23:06 (IST)06 Oct 2020
    जीत की ओर मुंबई इंडियंस

    राजस्थान की पारी के 8 विकेट गिर चुके हैं। उसने 16 ओवर में 115 रन बना लिए हैं। उसे जीत के लिए 79 रन और चाहिए। जोफ्रा आर्चर और अंकित राजपूत क्रीज पर हैं। टीम के लिए मैच जीतना अब नामुमकिन सा हो गया है। मुंबई की टीम इस मैच को जीतकर फिर से पहले स्थान पर पहुंच सकती है।

    22:57 (IST)06 Oct 2020
    जोस बटलर के आउट होते ही राजस्थान की उम्मीद टूटी

    राजस्थान को 14वें और 15वें ओवर में एक-एक झटके लगे। 14वें ओवर में जोस बटलर 44 गेंद पर 70 रन बनाकर आउट हो गए। उन्होंने अपनी पारी में चार चौके और पांच छक्के लगाए। जेम्स पैटिंसन की गेंद पर कीरोन पोलार्ड ने उनका शानदार कैच लिया। यह उनका सीजन में पहला अर्धशतक है। टॉम करन 15 रन बनाकर कीरोन पोलार्ड की गेंद पर हार्दिक पंड्या को कैच थमा बैठे। बटलर के आउट होते ही राजस्थान के मैच जीतने की उम्मीद टूट गई।

    22:40 (IST)06 Oct 2020
    बटलर और करन ने की अर्धशतकीय साझेदारी

    जोस बटलर शानदार पारही खेल रहे हैं। उन्होंने अब तक चार छक्के लगा दिए हैं। बटलर ने इस सीजन में अपना पहला अर्धशतक जड़ दिया है। राजस्थान की टीम ने मैच में वापसी कर ली है। टॉम करन संभलकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। दोनों ने मिलकर 27 गेंदों पर अर्धशतकीय साझेदारी कर ली है।

    22:31 (IST)06 Oct 2020
    फॉर्म मे लौटे बटलर

    राजस्थान की टीम ने 10 ओवर में 4 विकेट पर 63 रन बना लिए हैं। जोस बटलर 32 गेंद पर 43 रन बनाकर खेल रहे हैं। वे अर्धशतक के करीब हैं। बटलर ने अपनी पारी में तीन चौके और दो छक्के लगाए हैं। महिपाल लोमरोर को राहुल चाहर ने अनुकूल रॉय के हाथों कैच आउट करा दिया। लोमरोर 13 गेंद पर सिर्फ 11 रन ही बना सके।

    22:14 (IST)06 Oct 2020
    राजस्थान ने 7 ओवर में सिर्फ 35 रन बनाए

    राजस्थान के बल्लेबाजों का बल्ला आज नहीं चल रहा है। टीम ने 7 ओवर में 3 विकेट पर सिर्फ 35 रन बनाए हैं। जोस बटलर 20 गेंद पर 19 रन बनाकर खेल रहे हैं। महिपाल लोमरोर 11 गेंद पर 11 रन बनाकर खेल रहे हैं। टीम के बल्लेबाजों को तेजी से रन बनाने की आवश्यकता है।

    21:53 (IST)06 Oct 2020
    राजस्थान की खराब शुरुआत

    राजस्थान की शुरुआत खराब रही। इस मैच में वापसी करने वाले यशस्वी जायसवाल का बल्ला आज भी नहीं चला। वे खाता खोले बगैर ही पवेलियन लौट गए। उन्हें ट्रेंट बोल्ट ने आउट किया। इसके बाद टीम को दूसरा झटका कप्तान स्टीव स्मिथ के रूप में लगा। वे 7 गेंद पर 6 रन बनाकर जसप्रीत बुमराह का शिकार बन गए। इसके बाद स्ंजू सैमसन भी पवेलियन की ओर लौट गए। ट्रेंट बोल्ट की गेंद पर रोहित शर्मा ने उनका कैच लिया। सैमसन भी खाता नहीं खोल सके।

    21:28 (IST)06 Oct 2020
    राजस्थान को मिला विशाल लक्ष्य

    मुंबई ने राजस्थान को 194 रनों का लक्ष्य दिया। मुंबई ने 20 ओवर में 4 विकेट पर 194 रन बनाए। सूर्यकुमार यादव ने 47 गेंद पर 79 रनों की पारी खेली। आईपीएल में यह उनका उच्चतम स्कोर है। इस सीजन में उनका यह पहला अर्धशतक भी है। सूर्यकुमार ने हार्दिक पंड्या के साथ मिलकर पांचवें विकेट के लिए 38 गेंद पर 75 रनों की साझेदारी की। हार्दिक ने 19 गेंद पर 30 रन की पारी खेली।

    21:10 (IST)06 Oct 2020
    सूर्यकुमार यादव कर रहे हैं तूफानी बल्लेबाजी

    मुंबई इंडियंस के सूर्यकुमार यादव तूफानी बल्लेबाजी कर रहे हैं। उन्होंने अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। वे 41 गेंद पर 66 रन बनाकर खेल रहे हैं। सूर्यकुमार ने 10 चौके और एक छक्का लगाया है। आखिरी दो ओवरों में वो हार्दिक पंड्या के साथ मिलकर टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचा सकते हैं।

    20:53 (IST)06 Oct 2020
    मुंबई के पारी के 5 ओवर बाकी

    मुंबई इंडियंस ने 15 ओवर में 4 विकेट पर 125 रन बना लिए हैं। सूर्यकुमार यादव 32 गेंद पर 46 और हार्दिक पंड्या 2 गेंद पर एक रन बनाकर खेल रहे हैं। मुंबई को चौथा झटका क्रुणाल पंड्या के रूप में लगा। वे 17 गेंद पर 12 रन बनाकर आउट हो गए। जोफ्रा आर्चर की गेंद पर श्रेयस गोपाल ने उनका कैच लिया।

    20:40 (IST)06 Oct 2020
    सूर्यकुमार और क्रुणाल टिके

    मुंबई के बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव और क्रुणाल पंड्या क्रीज पर टिक गए हैं। दोनों बल्लेबाज आराम से रन बना रहे हैं। सूर्यकुमार ने 26 गेंद पर 39 रन बनाए हैं। वहीं, क्रुमाल ने 14 गेंद पर एक छक्के की मदद से 12 रन बनाए हैं। दोनों बल्लेबाज आखिरी 7 ओवरों तेजी से रन बनाकर टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचाना चाहेंगे।

    20:24 (IST)06 Oct 2020
    गोपाल को दो गेंद पर मिले दो विकेट

    मुंबई को 10वें ओवर में दोहरा झटका लगा। श्रेयस गोपाल ने दो गेंद पर दो विकेट ले लिए। रोहित शर्मा 23 गेंद पर 35 रन बनाकर आउट हुए। श्रेयस गोपाल की गेंद पर राहुल तेवतिया ने उनका कैच लिया। अगली ही गेंद पर ईशान किशन खाता खोले बगैर आउट हो गए। गोपाल की गेंद पर संजू सैमसन ने उनका कैच लिया। 

    20:02 (IST)06 Oct 2020
    पावरप्ले में मुंबई को लगा एक झटका

    मुंबई इंडियंस ने पावरप्ले में एक विकेट के नुकसान पर 57 रन बना लिए हैं। रोहित शर्मा 25 और सूर्यकुमार यादव 6 रन बनाकर नाबाद हैं। मुंबई को पहला झटका क्विंटन डीकॉक के रूप में लगा। वे 15 गेंद पर 23 रन बनाकर कार्तिक त्यागी का शिकार बन गए। त्यागी का यह पहला आईपीएल मैच है। उन्होंने डीकॉक को जोस बटलर के हाथों कैच कराया।

    19:50 (IST)06 Oct 2020
    डीकॉक ने की जोफ्रा आर्चर की कुटाई

    मुंबई की टीम ने 4 ओवर में बिना किसी नुकसान के 41 रन बना लिए हैं। क्विंटन डीकॉक और रोहित शर्मा क्रीज पर हैं। डीकॉक ने 22 और रोहित ने 15 रन बना लिए हैं। डीकॉक ने चौथे ओवर में जोफ्रा आर्चर को चौके और छक्के लगाए। थर्ड मैन पर उनका कैच भी छूटा, लेकिन डीकॉक ने आक्रामक बल्लेबाजी जारी रखी।

    19:41 (IST)06 Oct 2020
    संभलकर बल्लेबाजी कर रहे हैं मुंबई के ओपनर

    मुंबई इंडियंस के ओपनर रोहित शर्मा और क्विंटन डीकॉक ने टीम को मजबूत शुरुआत दी है। दोनों बल्लेबाजों ने 2 ओवर में 14 रनों की साझेदारी कर ली है। रोहित शर्मा 6 और डीकॉक 7 रन बनाकर नाबाद हैं। दोनों बल्लेबाजों ने एक-एक चौका लगाया। रोहित पिछले मैच में 6 रन बनाकर आउट हो गए थे। वे इस मुकाबले में बड़ी पारी खेलना चाहेंगे।

    19:10 (IST)06 Oct 2020
    राजस्थान रॉयल्स की प्लेइंग इलेवन

    जोस बटलर (विकेटकीपर), यशस्वी जयसवाल, स्टीव स्मिथ (कप्तान), संजू सैमसन, महिपाल लोमरोर, राहुल तेवतिया, जोफ्रा आर्चर, टॉम करन, श्रेयस गोपाल, अंकित राजपूत, कार्तिक त्यागी।

    19:09 (IST)06 Oct 2020
    मुंबई इंडियंस की प्लेइंग इलेवन

    रोहित शर्मा (कप्तान), क्विंटन डीकॉक (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन, कीरोन पोलार्ड, हार्दिक पंड्या, क्रुणाल पंड्या, जेम्स पैटिंसन, राहुल चाहर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह।

    19:07 (IST)06 Oct 2020
    राजस्थान की टीम करेगी पहले गेंदबाजी

    मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। मुंबई ने प्लेइंग इलेवन में एक भी बदलाव नहीं किया। वहीं, राजस्थान की टीम ने तीन बदलाव किए। यशस्वी जयसवाल की टीम में वापसी हुई है। कार्तिक त्यागी को पहली बार खेलने का मौका मिला है। अंकित राजपूत को भी टीम में वापस ले लिया गया है।

    18:31 (IST)06 Oct 2020
    हैदराबाद को मिला भुवनेश्वर का रिप्लेसमेंट

    इसी बीच,  सनराइजर्स हैदराबाद ने मंगलवार को आधिकारिक तौर पर घोषणा की कि उनके स्टार गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार इस साल आईपीएल के पूरे सीजन के लिए बाहर हो गए हैं। एसआरएच ने उनकी रिप्लेसमेंट का भी ऐलान कर दिया है। हैदराबाद ने कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए चुके आंद्र प्रदेश के पृथ्वी राज यारा को भुवनेश्वर की जगह टीम में शामिल किया है। फ्रेंचाइजी ने ट्वीट करके इसकी जानकारी दी है। 22 साल के पृथ्वी राज ने अब तक केवल तीन ही टी20 मैच खेले हैं पिछले साल केकेआर की ओर से दो मैच खेले थे।

    18:16 (IST)06 Oct 2020
    मुंबई के लिए खास रिकॉर्ड बनाएंगे रोहित शर्मा

    रोहित शर्मा आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए 4000 रन पूरा करने से 86 रन दूर हैं। रोहित के पास मंगलवार को यहां शेख जायेद स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ होने वाले मुकाबले में इस उपलब्धि को हासिल करने का मौका होगा। रोहित ने हाल ही में आईपीएल में अपने 5000 रन पूरे किए हैं। उन्होंने पंजाब के खिलाफ यह उपलब्धि हासिल की थी। रोहित को आईपीएल में अपने 5000 रन पूरे करने के लिए केवल दो ही रनों की दरकार थी। रोहित ने आईपीएल में 193 मैचों में 5074 रन बनाए हैं। उनके नाम एक शतक और 38 अर्धशतक दर्ज हैं।

    17:57 (IST)06 Oct 2020
    दोनों टीमों ने बराबर मैच जीते

    इस टूर्नामेंट के पिछले 12 सीजन में दोनों टीमों के बीच कुल 20 मुकाबले खेले गए हैं। टक्कर बेहद कांटे की देखने को मिला है और दोनों टीमों ने बराबर मुकाबले जीते हैं। 10 में मुंबई ने जीत दर्ज की है तो इतने ही मुकाबले राजस्थान ने भी अपने नाम किए हैं।

    17:34 (IST)06 Oct 2020
    शुरुआती हार के बाद संभली मुंबई की टीम

    कप्तान रोहित शर्मा की मुंबई इंडियंस ने शुरुआती हार के बाद शानदार वापसी की है। उसने अपने 5 मुकाबलों में से 3 मैच जीते हैं। रोहित भी शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। हार्दिक पंड्या, ईशान किशन और कीरोन पोलार्ड भी लगातार रन बना रहे हैं। वहीं, पिछले मैच में क्विंटन डिकॉक ने भी रन बनाए थे। ऐसे में इस बार राजस्थान के लिए मुंबई को हराना आसान नहीं होगा।