IPL 2023,MI vs PBKS: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 (IPL 2023) में शनिवार को 31 मैच मुंबई इंडियंस (MI) और पंजाब किंग्स (PBKS) के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया। मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। पंजाब किंग्स की टीम ने 20 ओवर में 8 विकेट 214 रन बनाए।

जीत के लिए मिले 215 रन के टारगेट के सामने मुंबई की टीम 20 ओवर में 6 विकेट पर 201 रन बनाए और उसे 13 रन से हार मिली। मुंबई के लिए सूर्यकुमार यादव और कैमरन ग्रीन ने अर्धशतकीय पारी खेली, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला पाए। इस जीत के साथ पंजाब की टीम अब 8 अंक के साथ अंकतालिका में पांचवें नंबर पर आ गई है जबकि मुंबई के 6 अंक हैं और वो 8वें नंबर पर हैं।

IPL Teams 2023
IPL 2023 Schedule
IPL Points Table
IPL Stats
Match Ended

Indian Premier League, 2023

Mumbai Indians 
201/6 (20.0)

vs

Punjab Kings  
214/8 (20.0)

Match Ended ( Day – Match 31 )
Punjab Kings beat Mumbai Indians by 13 runs

Live Updates

IPL 2023,Mumbai Indians vs Punjab Kings

23:27 (IST) 22 Apr 2023
MI vs PBKS Live: मुंबई को वानखेड़े में मिली हार, पंजाब 13 रन से जीता

अर्शदीप सिंह ने आखिरी ओवर में बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए मुंबई को जीत के लक्ष्य तक नहीं पहुंचने दिया और रोहित शर्मा की टीम को हार मिली। अर्शदीप सिंह ने इस मैच में 4 ओवर में 29 रन देकर 4 विकेट लिए।

23:20 (IST) 22 Apr 2023
MI vs PBKS Live: अर्शदीप ने दो गेंदों पर दो विकेट लिया

अर्शदीप सिंह ने दो गेंदों पर दो विकेट लेकर मुंबई को मुश्किल में डाल दिया। उन्होंने नेहल को शून्य पर आउट किया और इससे पहले उन्होंने तिलक वर्मा को आउट किया था। मुंबई को जीत के लिए 2 गेंदों पर 15 रन बनाने हैं और मुंबई मैच गंवा चुकी है।

23:18 (IST) 22 Apr 2023
MI vs PBKS Live: तिलक वर्मा आउट हुए

अर्शदीप सिंह ने तिलक वर्मा को तीन रन पर बोल्ड कर दिया। अब मुंबई को जीत के लिए 3 गेंदों पर 15 रन बनाने हैं।

23:12 (IST) 22 Apr 2023
MI vs PBKS Live: मुंबई को जीत के लिए 6 गेंदों पर 16 रन की जरूरत

मुंबई ने 19 ओवर में 4 विकेट पर 199 रन बना लिए हैं और अब जीत के लिए 6 गेंदों पर 16 रन बनाने हैं। क्रीज पर तिलक वर्मा और टिम डेविड मौजूद हैं।

23:04 (IST) 22 Apr 2023
MI vs PBKS Live: सूर्यकुमार यादव आउट हुए

सूर्यकुमार यादव ने 57 रन की पारी खेली और अर्शदीप सिंह की गेंद पर कैच आउट हो गए। मुंबई को जीत के लिए 14 गेंदों पर 33 रन बनाने हैं। तिलक वर्मा क्रीज पर आ चुके हैं।

22:55 (IST) 22 Apr 2023
MI vs PBKS Live: 23 गेंदों पर सूर्यकुमार ने 50 रन बनाए

सूर्यकुमार यादव ने सिर्फ 23 गेंदों पर अर्धशतक पूरा कर लिया है। वो बेहतरीन पारी खेल रहे हैं और मैच में गजब का रोमांच आ चुका है।

22:52 (IST) 22 Apr 2023
MI vs PBKS Live: ग्रीन 67 रन बनाकर आउट हुए

कैमरन ग्रीन ने बेहतरीन पारी खेली और 67 रन बनाकर आउट हो गए। मुंबई की टीम ने अपना तीसरा विकेट गंवाया। अब क्रीज पर टिम डेविड आ चुके हैं। मुंबई को जीत के लिए 24 गेंदों पर 54 रन बनाने हैं। 16 ओवर में 3 विकेट पर 161 रन बन चुके हैं।

22:46 (IST) 22 Apr 2023
MI vs PBKS Live: कैमरन ग्रीन ने 38 गेंदों पर लगाया अर्धशतक

कैमरन ग्रीन ने 38 गेंदों पर अर्धशतक लगाया और मुंबई की टीम ने 15 ओवर में 2 विकेट पर 149 रन बना लिए हैं। सूर्यकुमार भी अर्धशतक के करीब पहुंच चुके हैं। ग्रीन 57 तो सूर्यकुमार 44 रन बनाकर नाबाद हैं।

22:41 (IST) 22 Apr 2023
MI vs PBKS Live: मुंबई को जीत के लिए 36 गेंदों पर 83 रन की जरूरत

मुंबई की टीम ने 14 ओवर में 2 विकेट पर 132 रन बना लिए हैं और अब जीत के लिए इस टीम को 36 गेंदों पर 83 रन की जरूरत है। क्रीज पर सूर्यकुमार यादव और ग्रीन मौजूद हैं।

22:25 (IST) 22 Apr 2023
MI vs PBKS Live: रोहित शर्मा 44 रन बनाकर हुए आउट

कप्तान रोहित शर्मा अच्छी लय में दिख रहे थे और उन्होंने 27 गेंदों पर 44 रन की पारी खेली। वो लिविंगस्टोन की गेंद पर उन्हें अपना कैच थमा बैठे। मुंबई ने दूसरा विकेट गंवा दिया और क्रीज पर ग्रीन के साथ सूर्यकुमार यादव मौजूद हैं। मुंबई ने 11 ओवर में 2 विकेट पर 95 रन बना लिए हैं।

22:16 (IST) 22 Apr 2023
MI vs PBKS Live: रोहित और ग्रीन के बीच 71 रन की साझेदारी

रोहित शर्मा और कैमरन ग्रीन ने 47 गेंदों पर 71 रन की साझेदारी कर ली है। 9 ओवर के बाद मुंबई की टीम ने एक विकेट पर 79 रन बना लिए हैं। रोहित शर्मा 40 रन जबकि ग्रीन 35 रन बनाकर नाबाद हैं।

22:04 (IST) 22 Apr 2023
MI vs PBKS Live: 6 ओवर में बने 54 रन

मुंबई की टीम ने पॉवरप्ले में एक विकेट जरूर गंवाया, लेकिन इसके बाद कैमरन ग्रीन और कप्तान रोहित शर्मा ने पारी को संभालने का काम किया। मुंबई की टीम ने 6 ओवर में एक विकेट पर 54 रन बना लिए हैं।

21:54 (IST) 22 Apr 2023
MI vs PBKS Live: 4 ओवर का खेल समाप्त, मुंबई ने बनाए 33 रन

रोहित शर्मा ने चौथे ओवर की आखिरी गेंद पर शानदार छक्का लगाया और मुंबई ने चार ओवर के बाद एक विकेट के नुकसान पर 33 रन बना लिए हैं। उनका साथ ग्रीन निभा रहे हैं।

21:42 (IST) 22 Apr 2023
MI vs PBKS Live: मुंबई ने गंवाया पहला विकेट

मुंबई की टीम ने पहला विकेट ईशान किशन के रूप में गंवा दिया और वो दूसरी पारी के दूसरे ओवर की पहली ही गेंद पर आउट हो गए। अर्शदीप सिंह ने उन्हें एक रन पर कैच आउट करवा दिया। क्रीज पर अभी कप्तान रोहित शर्मा के साथ कैमरन ग्रीन मौजूद हैं।

21:28 (IST) 22 Apr 2023
MI vs PBKS Live: मुंबई इंडियंस को मिला 215 का टारगेट

पंजाब किंग्स की टीम ने 20 ओवर में 8 विकेट 214 रन बनाए। आखिरी पांच ओवर में 96 रन बने। जेसन बेहरनड्रॉफ ने आखिरी ओवर में 17 रन दिए और 2 विकेट गिरे। जितेश शर्मा 7 गेंद पर 25 रन बनाकर बोल्ड हुए। आखिरी गेंद पर हरप्रीत बरार रन आउट हुए। पंजाब किंग्स की ओर से सैम करन ने 29 गेंद पर 55, हरप्रीत सिंह भाटिया 28 गेंद पर 41 और जितेश शर्मा ने 7 गेंद पर 25 रन बनाए।

21:15 (IST) 22 Apr 2023
PBKS vs MI Live: अर्जुन तेंदुलकर के बाद कैमरन ग्रीन की कुटाई

अर्जुन तेंदुलकर के ओवर में 31 रन बने तो कैमरन ग्रीन के ओवर में 25 रन बने। 16वें से 18वें ओवर में 69 रन बने। सैम करन ने अर्धशतक जड़ा। जोफ्रा आर्चर ने उन्हें 55 रन पर पवेलियन भेजा। पजाब कासक्रो 19 ओवर में 6 विकेट पर 197 रन। जितेश शर्मा 3 गेंद पर 13 रन बनाकर क्रीज पर।

21:09 (IST) 22 Apr 2023
PBKS vs MI Live Score: कैमरन ग्रीन ने हरप्रीत सिंह भाटिया को भेजा पवेलियन

कैमरन ग्रीन ने हरप्रीत सिंह भाटिया को 41 रन पर पवेलियन भेजा। सैम करन 24 गेंद पर 46 रन बनाकर क्रीज पर। पंजाब किंग्स का स्कोर 17.4 ओवर में 5 विकेट पर 175 रन। नए बल्लेबाज के तौर पर जितेश शर्मा क्रीज पर।

20:56 (IST) 22 Apr 2023
PBKS vs MI Live: अर्जुन तेंदुलकर के ओवर में 31 रन बने

अर्जुन तेंदुलकर के ओवर में 31 रन बने। सैम करन 18 गेंद पर 28 और हरप्रीत सिंह भाटिया 24 गेंद पर 34 रन बनाकर क्रीज पर। दोनों के बीच 40 गेंद पर 66 रन की साझेदारी हुई। पंजाब किंग्स ने 16 ओवर में 4 विकेट पर 149 रन बना लिए हैं।

20:38 (IST) 22 Apr 2023
PBKS vs MI Live: हरप्रीत सिंह भाटिया और सैम करन क्रीज पर

पंजाब किंग्स ने 13 ओवर में 4 विकेट पर 97 रन बना लिए हैं। हरप्रीत सिंह भाटिया 9 रन और सैम करन 2 रन बनाकर क्रीज पर। ऋतिक शौकिन के ओवर में 8 रन बने। पिछले 5 ओवर में 2 विकेट पर 26 रन बनाए।

20:23 (IST) 22 Apr 2023
MI vs PBKS Live Score: पीयूष चावला ने एक ही ओवर में झटके 2 विकेट

पीयूष चावला ने लियम लिविंगस्टोन को 10 रन पर पवेलियन भेजा। दो गेंद बाद अथर्व तायडे भी पवेलियन लौटे। उन्होंने 16 गेंद पर 29 रन बनाए। पंजाब किंग्स का स्कोर 9.4 ओवर में 4 विकेट पर 83 रन। हरप्रीत सिंह भाटिया 1 रन बनाकर क्रीज पर।

20:11 (IST) 22 Apr 2023
PBKS vs MI Live: अर्जुन तेंदुलकर ने प्रभसिमरन सिंह को एलबीडब्ल्यू किया

अर्जुन तेंदुलकर ने प्रभसिमरन सिंह को एलबीडब्ल्यू किया। उन्होंने 17 गेंद पर 26 रन बनाए। पंजाब किंग्स का स्कोर 7 ओवर में 2 विकेट पर 70 रन। ओवर में 12 रन बने और 1 विकेट गिरा। नए बल्लेबाज के तौर लियाम लिविंगस्टोन क्रीज पर। अथर्व तायडे 28 रन बनाकर क्रीज पर।

20:02 (IST) 22 Apr 2023
PBKS vs MI: पीयूष चावला के ओवर में 12 रन बने

पंजाब किंग्स ने 6 ओवर में 1 विकेट पर 58 रन बना लिए हैं। प्रभसिमरन सिंह 15 गेंद 25 और अथर्व तायडे 11 गेंद पर 19 रन बनाकर क्रीज पर। दोनों के बीच 21 गेंद पर 40 रन की साझेदारी हुई। पीयूष चावला के ओवर में 12 रन बने।

19:47 (IST) 22 Apr 2023
PBKS vs MI Live: कैमरन ग्रीन ने मैथ्यू शॉर्ट को भेजा पवेलियन

कैमरन ग्रीन ने मैथ्यू शॉर्ट को 11 रन पर पवेलियन भेजकर पंजाब किंग्स को पहला झटका दिया। नए बल्लेबाज के तौर पर अथर्व तायड़े क्रीज पर। पंजाब का स्कोर 2.3 ओवर में 1 विकेट पर 18 रन। प्रभसिमरन सिंह 5 रन बनाकर क्रीज पर।

19:37 (IST) 22 Apr 2023
MI vs PBKS Live Score: पंजाब किंग्स की बल्लेबाजी शुरू

पंजाब किंग्स की बल्लेबाजी शुरू हो गई है। टीम ने 1 ओवर में बगैर विकेट के 5 रन बनाए हैं। मैथ्यू शॉर्ट और प्रभसिमरन सिंह क्रीज पर। अर्जुन तेंदुलकर के पहले ओवर में 5 रन बने। शॉर्ट 2 और प्रभसिमरन 1 रन बनाकर क्रीज पर।

19:14 (IST) 22 Apr 2023
MI vs PBKS Live: पंजाब किंग्स की प्लेइंग 11

अथर्व तायदे, प्रभसिमरन सिंह, मैथ्यू शॉर्ट, लियाम लिविंगस्टोन, सैम करन (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), हरप्रीत सिंह भाटिया, शाहरुख खान, हरप्रीत बरार, राहुल चाहर, अर्शदीप सिंह।

19:13 (IST) 22 Apr 2023
MI vs PBKS Live: मुंबई इंडियंस की प्लेइंग 11

रोहित शर्मा (कप्तान), इशान किशन (विकेटकीपर), कैमरन ग्रीन, सूर्यकुमार यादव, टिम डेविड, तिलक वर्मा, अर्जुन तेंदुलकर, ऋतिक शौकीन, जोफ्रा आर्चर, पीयूष चावला, जेसन बेहरेनडॉर्फ।

19:10 (IST) 22 Apr 2023
MI vs PBKS Live: मुंबई इंडियंस ने बल्लेबाजी चुनी

पंजाब किंग्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। पंजाब किंग्स के नियमित कप्तान शिखर धवन इस मैच में भी नहीं खले रहे हैं। मुंबई इंडियंस की टीम में तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर की वापसी हुई है।

18:48 (IST) 22 Apr 2023
MI vs PBKS Live: मुंबई इंडियंस की निगाहें लगातार चौथी जीत पर

पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच में मुंबई इंडियंस की निगाहें लगातार चौथी जीत पर होगी। रोहित शर्मा की अगुआई वाली टीम पहला दो मैच हारी थी। इसके बाद उसने लगातार तीन मैच में जीत दर्ज की। वहीं पंजाब की टीम का प्रदर्शन बहुत बढ़िया नहीं रहा है। शिखर धवन के न होने से टीम की बल्लेबाजी प्रभावित हुई है।

18:23 (IST) 22 Apr 2023
MI vs PBKS Live: पंजाब किंग्स प्लेइंग 11

शिखर धवन (कप्तान), अर्शदीप सिंह, बलतेज सिंह, राहुल चाहर, सैम कुर्रन, ऋषि धवन, नाथन एलिस, गुरनूर बरार, हरप्रीत बरार, हरप्रीत सिंह, विद्वाथ कावेरप्पा, लियाम लिविंगस्टोन, मोहित राठी, प्रभसिमरन सिंह, कागिसो रबाडा , भानुका राजपक्षे, एम शाहरुख खान, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), शिवम सिंह, मैथ्यू शॉर्ट, सिकंदर रजा, अथर्व तायडे।

18:18 (IST) 22 Apr 2023
MI vs PBKS : मुंबई इंडियंस की टीम

रोहित शर्मा (कप्तान), सूर्यकुमार यादव, टिम डेविड, डेवाल्ड ब्रेविस, तिलक वर्मा, इशान किशन (विकेटकीपर), ट्रिस्टन स्टब्स, विष्णु विनोद, कैमरन ग्रीन, अर्जुन तेंदुलकर, रमनदीप सिंह, शम्स मुलानी, रिले मेरेडिथ नेहल वढेरा, ऋतिक शौकीन, अरशद खान, डुआन जानसेन, पीयूष चावला, कुमार कार्तिकेय, राघव गोयल, जोफ्रा आर्चर, जेसन बेहरेनडॉर्फ, आकाश मधवाल।

IPL 2023,Mumbai Indians vs Punjab Kings Live Score in Hindi: अमूमन धीमी शुरूआत करने वाली मुंबई इंडियंस की टीम ने जीत की लय हासिल कर ली है और वह पंजाब किंग्स के खिलाफ शनिवार को यहां होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) मैच में जीत के प्रबल दावेदार के रूप में मैदान पर उतरेगी। मुंबई में पहले दोनों मैच गंवाकर लचर शुरुआत की थी लेकिन इसके बाद उसने दिल्ली कैपिटल्स, कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद को हराया तथा अभी वह अंक तालिका में छठे स्थान पर है। दूसरी तरफ पंजाब अंक तालिका में सातवें स्थान पर है। उसे नियमित कप्तान शिखर धवन की कमी खल रही है जो चोटिल होने के कारण पिछले दो मैचों में नहीं खेल पाए थे और उनका मुंबई के खिलाफ वानखेड़े स्टेडियम में होने वाले मैच में भी खेलना संदिग्ध है।