Mumbai Indians vs Punjab Kings IPL 2023: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2023 के 46वें मैच में मुंबई इंडियंस ने पंजाब किंग्स को 6 विकेट से हराया। मोहाली के आईएस बिंद्रा स्टेडियम में मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। पंजाब किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 3 विकेट पर 214 रन बनाए। लियाम लिविंगस्टोन ने अर्धशतक जड़ा। जितेश शर्मा ने उन्हें बेहतरीन साथ दिया। मुंबई ने इस लक्ष्य को 19वें ओवर में हासिल कर लिया। मुंबई की ओर से इशान किशन और सूर्यकुमार यादव ने अर्धशतक जड़े। मुंबई और पंजाब दोनों के 10-10 अंक हैं। पंजाब की टीम अंक तालिका में 7वें नंबर पर है। मुंबई की टीम उससे एक स्थान ऊपर है।
Indian Premier League, 2023
Punjab Kings
214/3 (20.0)
Mumbai Indians
216/4 (18.5)
Match Ended ( Day – Match 46 )
Mumbai Indians beat Punjab Kings by 6 wickets
Mumbai Indians (MI) vs Punjab Kings (PBKS): मुंबई इंडियंस के इस जीत के बाद 10 अंक हो गए हैं और अंक तालिका में वह छठे स्थान पर है। पंजाब किंग्स 7वें स्थान पर है।
आईपीएल 2023 के 46वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने पंजाब किंग्स को 6 विकेट से हरा दिया है। 215 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई ने 18.5 ओवर में ही लक्ष्य को हासिल कर लिया। तिलक वर्मा ने छक्का मारकर अपनी टीम को जीत दिलाई। पंजाब की ओर से नाथन एलिस ने सबसे ज्यादा 2 विकेट लिए। ऋषि धवन और अर्शदीप को 1-1 विकेट मिला।
तिलक वर्मा की विस्फोटक बल्लेबाजी की बदौलत मुंबई इंडियंस की टीम एकबार फिर मैच में वापस आ गई है। तिलक वर्मा 7 गेंदों में 18 रन बनाकर नाबाद हैं और मुंबई को जीत के लिए 12 गेंदों में 12 रन की जरूरत है।
इशान किशन 75 रन की पारी खेलकर आउट हो गए हैं। उन्हें अर्शदीप सिंह ने पवेलियन भेजा है। इशान के आउट होने के बाद तिलक वर्मा क्रीज पर बल्लेबाजी के लिए आए हैं। मुंबई को जीत के लिए 17 गेंदों में 17 रन की जरूरत है।
पंजाब किंग्स को नाथन एलिस ने बड़ी सफलता दिलाई। सूर्यकुमार यादव 31 गेंद पर 66 रन बनाकर आउट हुए। मुंबई इंडियंस ने 15.1 ओवर में 3 विकेट पर 170 रन बना लिए हैं। जीत के लिए 29 गेंद पर 45 रन चाहिए। इशान किशन ने 39 गेंद पर 74 रन बना लिए हैं। नए बल्लेबाज के तौर पर टिम डेविड क्रीज पर।
सूर्यकुमार यादव के रूप में मुंबई इंडियंस को तीसरा झटका लगा है। सूर्यकुमार यादव 31 गेंदों में 66 रन की पारी खेलकर आउट हुए। एलिस ने उन्हें पवेलियन भेजा।
सूर्यकुमार यादव ने अर्धशतक जड़ा। वह 23 गेंद पर 51 रन बनाकर क्रीज पर। इशान किश 32 गेंद पर 56 रन बनाकर क्रीज पर। मुंबई इंडियंस का स्कोर 12.5 ओवर में 2 विकेट 137 रन। जीत के लिए 43 गेंद पर 78 रन चाहिए।
इशान किशन ने अर्धशतक जड़ा। उन्होंने 29 गेंद पर 4 चौके और 3 छक्के की मदद से 50 रन बनाए। सूर्यकुमार यादव 17 गेंद पर 29 रन बनाकर क्रीज पर। मुंबई इंडियंस का स्कोर 11.2 ओवर में 2 विकेट पर 108 रन। जीत के लिए 52 गेंद पर 107 रन चाहिए।
मुंबई इंडियंस ने 9 ओवर में 1 विकेट पर 78 रन बना लिए हैं। जीत के लिए 65 गेंद पर 137 रन चाहिए। राहुल चाहर के ओवर में 10 रन बने। इशान किशन 22 गेंद पर 31 और सूर्यकुमार यादव 11 गेंद पर 18 रन बनाकर क्रीज पर।
पंजाब किंग्स को नाथन एलिस ने बड़ी सफलता दिलाई है। कैमरन ग्रीम 18 गेंद पर 23 रन बनाकर पवेलियन लौटे। दोनों के बीच 33 गेंद पर 54 रन की साझेदारी टूटी। इशान किशन 15 गेंद पर 26 रन बनाकर क्रीज पर। मुंबई इंडियंस का स्कोर 6 ओवर में 2 विकेट पर 54 रन। टीम को जीत के लिए 84 गेंद पर 161 रन बना लिए हैं।
मुंबई इंडियंस ने 5 ओवर में 1 विकेट पर 49 रन बना लिए हैं। जीत के लिए 90 गेंद पर 166 रन चाहिए। ऋषि धवन के ओवर में 17 रन बने। कैमरन ग्रीन 15 गेंद पर 20 और इशान किशन 12 गेंद पर 24 रन बनाकर क्रीज पर।
मुंबई इंडियंस की टीम ने 3 ओवर में 1 विकेट पर 23 रन बना लिए हैं। जीत के लिए 17 ओवर में 192 रन चाहिए। इशान किशन 5 गेंद पर 10 और कैमरन ग्रीन 10 गेंद पर 8 रन बनाकर क्रीज पर। ऋषि धवन के ओवर में केवल 2 रन बने।
मुंबई इंडियंस की बल्लेबाजी शुरू हो गई है। रोहित शर्मा और इशान किशन क्रीज पर। पंजाब किंग्स की ओर से ऋषि धवन ने गेंदबाजी की शुरुआत की। रोहित शर्मा ने ऑफ स्टंप की बाहर की गेंद को आगे निकलर प्वाइंट के ऊपर से छक्का लगाने की कोशिश की। बाउंड्री पर मैथ्यू शॉर्ट ने कैच लपका। वह डक पर पवेलियन लौटे। मुंबई इंडियंस का स्कोर 0.4 ओवर में 1 विकेट पर 4 रन।
टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने आई पंजाब किंग्स ने खराब शुरुआत के बाद भी मुंबई इंडियंस को 215 रन का लक्ष्य दिया है। पंजाब ने निर्धारित 20 ओवर में 3 विकेट खोकर 214 रन बनाए। जितेश शर्मा (49) और लियाम लिविंगस्टोन (82) के बीच 119 रन की साझेदारी हुई। शतकीय साझेदारी हुई। इन दोनों बल्लेबाजों ने आखिरी के 5 ओवर में विस्फोटक बल्लेबाजी की। लिविंगस्टोन ने आर्चर के 19वें ओवर में 3 छक्के लगाए। मुंबई की ओर से पीयूष चावला ने 2 विकेट लिए जबकि एक विकेट अरशद को मिला।
जितेश और लिविंगस्टोन के बीच शतकीय साझेदारी हुई। लिविंगस्टोन ने जोफ्रा आर्चर के 19वें ओवर में 3 लगातार छक्के जड़ दिए। आर्चर के इस ओवर में कुल 27 रन आए। 19वें ओवर के बाद पंजाब का स्कोर है। 205/3 है।
18 ओवर की समाप्ति के बाद पंजाब का स्कोर 178/3 है। जितेश (46) और लिविंगस्टोन (56) रन पर बल्लेबाजी कर रहे हैं। पंजाब को प्रभसिमरन सिंह, शिखर धवन और मैथ्यू शॉर्ट के रूप में झटके लगे हैं।
जितेश शर्मा और लियाम लिविंगस्टोन के बीच अर्द्धशतकीय साझेदारी हो चुकी है। 16 ओवर की समाप्ति के बाद पंजाब का स्कोर 152/3 है। जितेश (26) और लिविंगस्टोन (49) रन पर बल्लेबाजी कर रहे हैं। पंजाब को प्रभसिमरन सिंह, शिखर धवन और मैथ्यू शॉर्ट के रूप में झटके लगे हैं।
पंजाब के विकेटकीपर बल्लेबाज जितेश शर्मा ने जोफ्रा आर्चर के ओवर में चार चौके जड़े। पंजाब की पारी के 13वें ओवर में कुल 21 रन आए।13 ओवर की समाप्ति के बाद पंजाब का स्कोर 120/3 है।
मुंबई के स्पिनर पीयूष चावला ने पंजाब किंग्स को एक और झटका दे दिया है। पीयूष ने सेट बल्लेबाज मैथ्यू शॉर्ट (27) को बोल्ड किया है। इससे पहले चावला ने धवन को पवेलियन भेजा था। शॉर्ट के आउट होने के बाद जितेश शर्मा बल्लेबाजी के लिए आए हैं।
10 ओवर की समाप्ति के बाद पंजाब किंग्स का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 78 रन है। पंजाब को पहले प्रभसिमरन सिंह और फिर बाद में शिखर धवन के रूप में झटका लगा। प्रभसिमरन का विकेट अरशद ने जबकि धवन को पीयूष चावला ने आउट किया। क्रीज पर अभी लियाम लिविंगस्टोन (15) और मैथ्यू शॉर्ट (25) रन बनाकर खेल रहे हैं।
पंजाब किंग्स को शिखर धवन के रूप में दूसरा झटका लग गया है। पीयूष चावला ने धवन को स्टंप आउट कराया। धवन 20 गेंदों में 30 रन की पारी खेलकर आउट हुए।
पंजाब किंग्स की पारी का पावरप्ले खत्म हो गया है। 6 ओवर की समाप्ति के बाद पंजाब का स्कोर 50/1 है। क्रीज पर शिखर धवन (23) और मैथ्यू शॉर्ट (19) पर बल्लेबाजी कर रहे हैं। पावरप्ले में प्रभसिमरन सिंह के रूप में एक विकेट भी गिरा है।
मैच के दूसरे ही ओवर में प्रभसिमरन सिंह के रूप में पहला झटका लगने के बाद पंजाब के रनों की गति में तेजी आई है। 4 ओवर की समाप्ति के बाद पंजाब का स्कोर 35/1 है। क्रीज पर शिखर धवन (11) और मैथ्यू शॉर्ट (15) पर बल्लेबाजी कर रहे हैं।
पंजाब किंग्स को मैच के दूसरे ही ओवर में झटका लग गया है। प्रभसिमरन सिंह 9 रन बनाकर आउट हो गए हैं। अरशद खान ने मुंबई को यह सफलता दिलाई। 2 ओवर के बाद पंजाब का स्कोर 17/1 है।
मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा (कप्तान), इशान किशन (विकेटकीपर), कैमरून ग्रीन, तिलक वर्मा, टिम डेविड, नेहल वढेरा, जोफ्रा आर्चर, पीयूष चावला, कुमार कार्तिकेय, आकाश मधवाल, अरशद खान
इम्पैक्ट प्लेयर: सूर्यकुमार यादव, देवल्ड ब्रेविस, विष्णु विनोद, रमनदीप सिंह, ट्रिस्टन स्टब्स।
पंजाब किंग्स: प्रभसिमरन सिंह, शिखर धवन (कप्तान), मैथ्यू शॉर्ट, लियाम लिविंगस्टोन, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), सैम करन, शाहरुख खान, हरप्रीत बराड़, ऋषि धवन, राहुल चाहर और अर्शदीप सिंह
इम्पैक्ट प्लेयर: नाथन एलिस, सिकंदर रजा, अथर्व तायडे, मोहित राठी, शिवम सिंह।
आईपीएल 2023 के 46वें मैच में पंजाब किंग्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। मुंबई इंडियंस की टीम में एक बदलाव है। रिले मेरेडिश चोट के कारण नहीं खेल रहे हैं। उनकी जगह आकाश मधवाल को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया है। आकाश का यह डेब्यू मैच होगा।
मुंबई इंडियंस की संभावित प्लेइंग इलेवन: रोहित शर्मा (कप्तान), इशान किशन (विकेटकीपर), कैमरून ग्रीन, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, टिम डेविड, जोफ्रा आर्चर, अर्जुन तेंदुलकर, पीयूष चावला, कुमार कार्तिकेय और रिले मेरेडिथ
पंजाब किंग्स की संभावित प्लेइंग इलेवन: शिखर धवन (कप्तान), प्रभसिमरन सिंह, अथर्व तायडे, लियाम लिविंगस्टोन, सिकंदर रजा, सैम करन, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), शाहरुख खान, कगिसो रबाडा, राहुल चाहर और अर्शदीप सिंह
पंजाब किंग्स की टीम: शिखर धवन, भानुका राजपक्षे, जितेश सर्मा, लियाम लिविंगस्टोन, मैथ्यू शॉर्ट, हरप्रीत सिंह भाटिया, अथर्व तायडे, सिकंदर रजा, शाहरुख खान, मोहित राठी, हरप्रीत बराड़, सैम करन, ऋषि धवन, प्रभसिमरन सिंह, कगिसो रबाडा, नाथन एलिस, राहुल चाहर, अर्शदीप सिंह, बलतेज सिंह, शिवम सिंह, गुरुनूर बराड़ और विध्वथा कविरप्पा
मुंबई इंडियंस की टीम: रोहित शर्मा, डेवाल्ड ब्रेविस, रमनदीप सिंह, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, नेहल वाढेरा, कैमरून ग्रीन, टिम डेविड, ऋतिक शौकिन, कुमार कार्तिकेय, अर्जन तेंदुलकर, ईशान किशन, ट्रिस्टन स्टब्स, विष्णु विनोद, जोफ्रा आर्चर, अर्शद खान, जेसन बेहरेनड्रॉफ, पीयूष चावला, दुआन जेनसेन, राघव गोयल, संदीप वॉरियर, आकाश मधवाल, रिले मेरिडिथ, क्रिस जॉर्डन
आईपीएल 2023 के 46वें मैच में पंजाब किंग्स का मुकाबला मुंबई इंडियंस से होगा। पंजाब किंग्स के पास टेबल टॉप करने का सुनहरा अवसर होगा। पंजाब अगर मुंबई को हरा देती है तो उसके 12 पॉइंट हो जाएंगे और वो टॉप 3 में वैसे ही पहुंच जाएगी, लेकिन अगर पंजाब ने मुंबई को अच्छे अंतर से हराया तो नेट रन रेट बेहतर होने की वजह से पंजाब की टीम पहले स्थान पर पहुंच जाएगी। अभी अंक तालिका में टॉप पर गुजरात टाइटंस है। गुजरात के 12 पॉइंट्स हैं। वहीं पंजाब ने अभी इस सीजन में 9 मुकाबले खेले हैं, जिसमें से 5 में जीत और 4 में हार मिली है।

