इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 13वें सीजन के 36वें मुकाबले में दो सुपर ओवर हुए। किंग्स इलेवन पंजाब ने पहला सुपर ओवर टाई होने के बाद दूसरे सुपर ओवर में मुंबई इंडियंस को हरा दिया। पहले सुपर ओवर में दोनों टीमों ने 5-5 रन बनाए। इसके बाद दूसरा सुपर ओवर हुआ। मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 11 रन बनाए। पंजाब की टीम ने क्रिस गेल और मयंक अग्रवाल की विस्फोटक बल्लेबाजी की बदौलत उसे अपने नाम कर लिाय।
मैच में मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट पर 176 रन बनाए। रन चेज करने उतरी पंजाब ने भी 20 ओवर में 6 विकेट पर 176 रन बनाए। पंजाब को आखिरी ओवर में जीत के लिए 9 रन बनाने थे, लेकिन क्रिस जॉर्डन अंतिम गेंद पर रनआउट हो गए और मैच सुपर ओवर में पहुंच गया। उसके लिए सबसे ज्यादा रन राहुल ने बनाए। उन्होंने 77 रनों की पारी खेली।
मुंबई के लिए क्विंटन डीकॉक ने सबसे ज्यादा 53 रन बनाए। कीरोन पोलार्ड ने 12 गेंद पर नाबाद 34 और नाथन कूल्टर नाइल ने 12 गेंद पर नाबाद 24 रन बनाए। पोलार्ड और कूल्टर नाइल ने सातवें विकेट के लिए 21 गेंद पर 57 रनों की साझेदारी की। पोलार्ड ने एक चौका और 4 छक्के लगाए। कूल्टर नाइल ने 4 चौके जड़े।
[ie_ipl_scorecard match_id=47973]
आईपीएल इतिहास का सबसे रोमांचक मुकाबलों में से एक रविवार (19 अक्टूबर) को दुबई में खेला गया। मुंबई इंडियंस और किंग्स इलेवन पंजाब के बीच हुए मैच में दो सुपर ओवर हुए। आईपीएल इतिहास में दूसरी बार सुपर ओवर भी टाई हुआ। दूसरे सुपर ओवर में पंजाब ने मुंबई को हरा दिया। पहले सुपर ओवर में दोनों टीमों ने 5-5 रन बनाए। दूसरे में मुंबई ने पंजाब को 12 रन का लक्ष्य दिया। क्रिस गेल के छक्के और मयंक अग्रवाल के चौके की बदौलत पंजाब ने जीत दर्ज की।
सुपर ओवर में पंजाब ने 5 रन बनाए। जवाब में मुंबई की टीम भी 5 रन ही बना सकी। अब फिर से सुपर ओवर होगा। पहले सुपर ओवर में आउट हुआ बल्लेबाज और गेंदबाज हिस्सा नहीं ले पाएगा।
मुंबई इंडियंस और किंग्स इलेवन पंजाब के बीच सुपर ओवर में पहुंच गया है। मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट पर 176 रन बनाए थे। पंजाब की टीम भी 20 ओवर में 6 विकेट पर 176 रन ही बना सकी। उसे आखिरी ओवर में जीत के लिए 9 रन बनाने थे, लेकिन क्रिस जॉर्डन अंतिम गेंद पर रनआउट हो गए और मैच सुपर ओवर में पहुंच गया।
पंजाब को जीत के लिए 15 गेंद पर 24 रन चाहिए। 18वें ओवर की तीसरी गेंद पर उसे सबसे बड़ा झटका लगा। मुंबई के स्टार गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने कप्तान केएल राहुल को क्लीन बोल्ड कर दिया। राहुल ने 51 गेंद की पारी में 77 रन बनाए। उन्होंने 7 चौके और 3 छक्के लगाए। क्रीज पर दीपक हुड्डा और क्रिस जॉर्डन हैं। दोनों बल्लेबाजों पर टीम को जीत दिलाने की जिम्मेदारी है।
किंग्स इलेवन पंजाब ने 15 ओवर में 4 विकेट पर 125 रन बना लिए हैं। टीम को आखिरी 5 ओवर में जीत के लिए 52 रन चाहिए। कप्तान केएल राहुल 42 गेंद पर 61 रन बनाकर खेल रहे हैं। उन्होंने अपनी पारी में 5 चौके और तीन छक्के लगाए हैं। दूसरे छोर पर, 3 गेंद पर दो रन बनाकर दीपक हुड्डा नाबाद हैं। दोनों बल्लेबाजों को तेजी से रन बनाने होंगे।
किंग्स इलेवन पंजाब को लगातार दो ओवर में दो झटके लगे। 13वें ओवर में जसप्रीत बुमराह ने निकोलस पूरन को आउट कर दिया। इसके बाद 14वें ओवर में राहुल चाहर ने ग्लेन मैक्सवेल को पवेलियन का रास्ता दिखा दिया। केएल राहुल ने अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है।
किंग्स इलेवन पंजाब को बड़ा झटका राहुल चाहर ने दिया। उन्होंने पारी के 10वें ओवर में विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल को पवेलियन का रास्ता दिखा दिया। क्रिस गेल 21 गेंद पर 24 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने एक चौका और दो छक्के लगाए। गेल के आउट होने के बाद निकोलस पूरन क्रीज पर आए हैं।
किंग्स इलेवन पंजाब ने 8 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 71 रन बना लिए हैं। कप्तान केएल राहुल 20 गेंद पर 35 रन बनाकर खेल रहे हैं। दूसरी ओर, क्रिस गेल 18 गेंद पर 22 रन बना चुके हैं। राहुल ने अपनी पारी में 4 चौके और दो छक्के लगाए हैं। दूसरी ओर, गेल ने एक चौका और दो छक्के लगाए हैं। दोनों बल्लेबाज तूफानी बल्लेबाजी कर रहे हैं। इससे मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा परेशान लग रहे हैं।
किंग्स इलेवन पंजाब ने 5 ओवर में एक विकेट पर 40 रन बना लिए हैं। कप्तान केएल राहुल 11 गेंद पर 21 रन बनाकर नाबाद हैं। उन्होंने तीन चौके और एक छक्का लगाया है। दूसरे छोर पर टी20 के सबसे विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल हैं। उन्होंने 9 गेंद पर एक छक्के की मदद से 7 रन बनाए हैं। मयंक अग्रवाल को जसप्रीत बुमराह ने पवेलियन का रास्ता दिखा दिया। वे 10 गेंद पर 11 रन ही बना सके।
किंग्स इलेवन पंडजाब ने विस्फोटक अंदाज में पारी की शुरुआत की। उसने 3 ओवर में बिना किसी नुकसान के 33 रन बना लिए हैं। केएल राहुल 11 गेंद पर 21 और मयंक अग्रवाल 7 गेंद पर 11 रन बनाकर खेल रहे हैं। राहुल तीन चौके और एक छक्का लगा चुके हैं। मयंक के बल्ले से एक चौका निकला है।
मुंबई ने पंजाब को 177 रनों का लक्ष्य दिया। रोहित शर्मा की टीम ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 176 रन बनाए। उसके लिए क्विंटन डीकॉक ने सबसे ज्यादा 53 रन बनाए। कीरोन पोलार्ड ने 12 गेंद पर नाबाद 34 और नाथन कूल्टर नाइल ने 12 गेंद पर नाबाद 24 रन बनाए। पोलार्ड और कूल्टर नाइल ने सातवें विकेट के लिए 21 गेंद पर 57 रनों की साझेदारी की। पोलार्ड ने एक चौका और 4 छक्के लगाए। कूल्टर नाइल ने 4 चौके जड़े।
मुंबई की टीम ने 16 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 117 रन बना लिए हैं। क्विंटन डीकॉक 41 गेंद पर 52 रन बनाकर खेल रहे हैं। कीरोन पोलार्ड अभी खाता नहीं खोल सके हैं। हार्दिक पंड्या के रूप में मुंबई को पांचवां झटका लगा। वे 8 रन बनाकर मोहम्मद शमी की गेंद पर निकोलस पूरन को कैच थमा बैठे। डीकॉक और पोलार्ड को आखिरी ओवरों में तेजी से रन बनाने होंगे।
किंग्स इलेवन पंजाब को चौथी सफलता 14वें ओवर की 5वीं गेंद पर मिली। क्रुणाल पंड्याल को रवि बिश्नोई ने पवेलियन का रास्ता दिखाया। क्रुणाल 30 गेंद पर 34 रन बनाकर दीपक हुड्डा को कैच थमा बैठे। क्रुणाल ने क्विंटन डीकॉक के साथ चौथे विकेट के लिए 52 गेंद पर 58 रनों की साझेदारी की।
मुंबई की लड़खड़ाई पारी को क्विंटन डीकॉक और क्रुणाल पंड्या ने संभाल लिया है। दोनों बल्लेबाजों ने चौथे विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी कर ली है। क्रुणाल 25 गेंद पर 32 और डीकॉक 30 गेंद पर 36 रन बनाकर खेल रहे हैं। टीम के शुरुआती तीन बल्लेबाजों के आउट होने के बाद दोनों ने सही से अपनी जिम्मेदारी निभाई है। आने वाले ओवरों मे दोनों बल्लेबाजों को तेजी से रन बनाने होंगे।
मुंबई की टीम ने 9 ओवर में 3 विकेट पर 60 रन बना लिए हैं। क्विंटन डीकॉक 22 गेंद पर 16 और क्रुणाल पंड्या 13 गेंद पर 16 रन बनाकर खेल रहे हैं। दोनों बल्लेबाजों ने मिलकर 23 गेंद पर 22 रनों की साझेदारी कर ली है। मुंबई के बल्लेबाजों को अब तेजी से रन बनाने होंगे। इस मैदान पर 150 रन से नीचे का स्कोर सुरक्षित नहीं होगा।
मुंबई इंडियंस ने शुरुआती 6 ओवर यानी पावरप्ले में 3 विकेट पर 43 रन बनाए। क्विंटन डीकॉक 16 गेंद पर 24 और क्रुणाल पंड्या 1 गेंद पर 1 रन बनाकर खेल रहे हैं। ईशान किशन 7 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। अर्शदीप की गेंद पर मुरुगन अश्विन ने उनका कैच लिया। ईशान के बाद क्रुणाल पंड्या बल्लेबाजी के लिए क्रीज पर आए।
कप्तान रोहित शर्मा 8 गेंद पर 9 रन बनाकर अर्शदीप सिंह की गेंद पर बोल्ड हो गए। उनके बाद सूर्यकुमार यादव भी चलते बने। वे खाता भी नहीं खोल सके। मोहम्मद शमी की गेंद पर मुरुगन अश्विन ने उनका कैच लिया। इससे पहले दोनों टीमों ने प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया। ईशान किशन और क्विंटन डीकॉक क्रीज पर हैं।
केएल राहुल (कप्तान, विकेटकीपर), मयंक अग्रवाल, क्रिस गेल, निकोलस पूरन, ग्लेन मैक्सवेल, दीपक हुड्डा, क्रिस जॉर्डन, रवि बिश्नोई, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह, मुरुगन अश्विन।
क्विंटन डीकॉक (विकेटकीपर), रोहित शर्मा (कप्तान), सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन, हार्दिक पंड्या, कीरोन पोलार्ड, क्रुणाल पंड्या, नाथन कूल्टर नाइल, राहुल चाहर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह।
पंजाब की परेशानी उसकी गेंदबाजी है। मोहम्मद शमी और रवि बिश्नोई को छोड़कर उसका कोई भी गेंदबाज प्रभाव नहीं छोड़ पाया है। उसकी टीम कई विकल्प आजमाने के बावजूद सही संतुलन भी स्थापित नहीं कर पाई है। ऐसे में टूर्नामेंट के आखिरी चरण में पंजाब के गेंदबाजों को बेहतर प्रदर्शन करना होगा।
दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन की बात करें तो मुंबई की टीम अपने खिलाड़ियों को आराम दे सकती है। ट्रेंट बोल्ट को आराम देकर मिशेल मैक्लेनाघन को मौका दिया जा सकता है। पिछले मैच में जेम्स पैटिंसन को आराम दिया गया था। दूसरी ओर, क्रिस गेल के आने से पंजाब की टीम मजबूत हुई है। विदेशी खिलाड़ियों में उनके अलावा निकोलस पूरन, ग्लेन मैक्सवेल और क्रिस जॉर्डन टीम में रह सकते हैं। पंजाब ने सीजन में बहुत बदलाव किए हैं। वो इस मुकाबले में ज्यादा बदलाव नहीं करना चाहेंगे।
वेस्टइंडीज के आक्रामक बल्लेबाज गेल की वापसी से पंजाब का उत्साह बढ़ा है। गेल ने अपने पहले मैच में शानदार प्रदर्शन करके 45 गेंदों पर 53 रन बनाए जिसमें पांच छक्के शामिल हैं। इससे पंजाब विराट कोहली की अगुवाई वाले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर को हराने में सफल रहा था। पंजाब की परेशानी उसकी गेंदबाजी है। मोहम्मद शमी और रवि बिश्नोई को छोड़कर उसका कोई भी गेंदबाज प्रभाव नहीं छोड़ पाया है। उसकी टीम कई विकल्प आजमाने के बावजूद सही संतुलन भी स्थापित नहीं कर पाई है।
गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह और ट्रेंट बोल्ट अभी आईपीएल की सबसे सफल गेंदबाजी जोड़ी के रूप में सामने आए हैं। उन्होंने आठ मैचों में 12-12 विकेट लिए हैं। स्पिन विभाग में युवा राहुल चाहर ने प्रभावशाली गेंदबाजी की है। ऐसे में गेल तथा बुमराह और बोल्ट के बीच द्वंद्व देखने लायक होगा। पंजाब के ओपनर कप्तान लोकेश राहुल और मयंक अग्रवाल इन दोनों तेज गेंदबाजों का प्रभाव कम करके गेल के लिए अच्छा मंच तैयार कर सकते हैं।
मुंबई अपनी दमदार बल्लेबाजी और घातक गेंदबाजी से विरोधी टीमों की चुनौती से आसानी से पार पा रहा है। पिछले मैच में उसने कोलकाता नाइटराइडर्स को आठ विकेट से करारी शिकस्त दी थी। अंकतालिका में शीर्ष पर काबिज मुंबई के शीर्ष क्रम के बल्लेबाज कप्तान रोहित शर्मा (251 रन) और उनके सलामी जोड़ीदार क्विंटन डि कॉक (269 रन) अच्छी लय में है जबकि मध्यक्रम में सूर्य कुमार यादव (243 रन) और इशान किशन (186 रन) भी अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं।
मुंबई इंडियंस लगातार पांच मैचों में जीत से बेहद मजबूत नजर आ रहा है लेकिन आईपीएल में रविवार को होने वाले मैच में किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ उसे आत्ममुग्धता से बचना होगा क्योंकि क्रिस गेल की वापसी से उसके इस प्रतिद्वंद्वी में नया उत्साह जगा है। मुंबई एक जीत से प्लेऑफ के बेहद करीब पहुंच जाएगा जबकि पंजाब एक और हार से दौड़ से बाहर हो सकता है। टूर्नामेंट में सर्वाधिक रन बनाने वाले दो बल्लेबाजों कप्तान लोकेश राहुल (387 रन) और मयंक अग्रवाल (337 रन) के बावजूद पंजाब अंकतालिका में सबसे निचले स्थान पर है।