Mumbai Indians vs Gujarat Titans IPL 2023 Match: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 (IPL 2023) का 57वां मैच मुंबई इंडियंस (MI)और गुजरात टाइटंस (GT) के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया। गुजरात टाइटंस ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। सूर्यकुमार यादव के शतक की मदद से मुंबई इंडियंस ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 218 रन बनाए। गुजरात को जीत के लिए 219 रन का लक्ष्य मिला था, लेकिन ये टीम 20 ओवर में 8 विकेट पर 191 रन ही बना पाई और उसे 27 रन से जीत मिली। इस जीत के साथ मुंबई की टीम के 14 अंक हो गए हैं और ये टीम अंक तालिका में तीसरे नंबर पर आ गई है, लेकिन गुजरात 16 अंक के साथ अभी भी पहले स्थान पर मौजूद है। हार्दिक पांड्या की टीम इस सीजन में पहली बार किसी दूसरे टीम के मैदान पर हारी है। इससे पहले वह अपने घरेलू मैदान अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में हारी थी।

IPL Teams 2023
IPL 2023 Schedule
IPL Points Table
IPL Stats
Match Ended

Indian Premier League, 2023

Mumbai Indians 
218/5 (20.0)

vs

Gujarat Titans  
191/8 (20.0)

Match Ended ( Day – Match 57 )
Mumbai Indians beat Gujarat Titans by 27 runs

Live Updates

IPL 2023,Mumbai Indians vs Gujarat Titans Cricket

मुंबई इंडियंस की जीत से प्लेऑफ की रेस दिलचस्प बन गई है।

23:33 (IST) 12 May 2023
MI vs GT Live: मुंबई ने गुजरात को 27 रन से हराया

गुजरात को जीत दिलाने के लिए राशिद खान ने गजब का संघर्ष किया और 79 रन बनाकर नाबाद रहे, लेकिन उनकी टीम को जीत नहीं मिल पाई। उनकी इस पारी को हमेशा याद रखा जाएगा।

23:24 (IST) 12 May 2023
MI vs GT Live: गुजरात को जीत के लिए 6 गेंदों पर बनाने हैं 48 रन

गुजरात को जीत के लिए 6 गेंदों पर 48 रन बनाने हैं जो असंभव है और मुंबई की टीम मैच जीत चुकी है। हालांकि राशिद खान की कोशिश है कि जीत के अंतर को कम किया जाए।

23:13 (IST) 12 May 2023
MI vs GT Live: गुजरात को जीत के लिए 18 गेंदों पर 68 रन की जरूरत

गुजरात को जीत दिलाने के लिए राशिद खान जबरदस्त बल्लेबाजी कर रहे हैं और 41 रन बनाकर नाबाद हैं। इस टीम ने 17 ओवर में 8 विकेटपर 151 रन बना लिए हैं।

22:59 (IST) 12 May 2023
MI vs GT Live: गुजरात को जीत के लिए 30 गेंदों पर 89 रन की जरूरत

गुजरात की टीम को जीत के लिए 30 गेंदों पर 89 रन की जरूरत है। इस टीम ने 15 ओवर में 8 विकेट पर 130 रन बना लिए हैं। क्रीज पर राशिद खान और अल्जारी जोसेफ मौजूद हैं।

22:50 (IST) 12 May 2023
MI vs GT Live: गुजरात ने गंवाया आठवां विकेट

गुजरात की टीम का आठवां विकेट 103 रन पर गिर चुका है। नूर अहमद को कार्तिकेय ने एक पर पर आउट कर दिया। इस टीम के जीत के लिए 40 गेंदों पर 116 रन बनाने हैं।

22:47 (IST) 12 May 2023
MI vs GT Live: गुजरात का सांतवां विकेट गिरा

गुजरात को छठा झटका डेविड मिलर के रूप में लगा जिन्हें 41 रन पर आकाश मधवाल ने पगबाधा आउट किया तो वहीं सातवां विकेट राहुल तेवतिया के रूप में गिरा जिन्हें पीयूष चावला ने 14 रन पर आउट कर दिया। गुजरात की टीम ने 13 ओवर में 7 विकेट पर 103 रन बना लिए हैं। इस टीम को जीत के लिए अब 42 गेंदों पर 116 रन बनाने हैं।

22:33 (IST) 12 May 2023
MI vs GT Live: 10 ओवर का खेल समाप्त

गुजरात की टीम ने 10 ओवर के बाद 5 विकेट पर 82 रन बना लिए हैं। क्रीज पर अभी जीत के लिए डेविड मिलर और राहुल तेवतिया संघर्ष कर रहे हैं। गुजरात के लिए यहां से जीत आसान नहीं लग रहा है।

22:19 (IST) 12 May 2023
MI vs GT Live: गुजरात ने 55 रन पर गंवाए 5 विकेट

गुजरात की टीम का पांचवां विकेट 55 रन के स्कोर पर गिर गया। अभिनव मनोहर को कुमार कार्तिकेय ने 2 रन पर बोल्ड आउट कर दिया। क्रीज पर अब राहुल तेवतिया आ गए हैं।

22:14 (IST) 12 May 2023
MI vs GT Live: गुजरात की टीम का चौथा विकेट गिरा

गुजरात की टीम का चौथा विकेट विजय शंकर के रूप में गिरा जो अच्छी बल्लेबाजी कर रहे थे। उन्हें 29 रन पर पीयूष चावला ने बोल्ड कर दिया और उनके आउट होने के बाद क्रीज पर अभिनव मनोहर आ चुके हैं।

22:08 (IST) 12 May 2023
MI vs GT Live: 6 ओवर में गुजरात ने गंवाए 3 विकेट

गुजरात की पारी के 6 ओवर का खेल हो चुका है और इस टीम ने इस दौरान अपने तीन विकेट गंवा दिए और 48 रन बनाए। क्रीज पर अभी विजय शंकर और डेविड मिलर मौजूद हैं। इस टीम को जीत के लिए 84 गेंदों पर 171 रन बनाने हैं।

22:00 (IST) 12 May 2023
MI vs GT Live: गुजरात ने गंवाया तीसरा विकेट, गिल हुए आउट

गुजरात की टीम ने तीसरा विकेट शुभमन गिल के रूप में गंवा दिया और वो आकाश मधवाल की गेंद पर 9 रन बनाकर बोल्ड हो गए। इस टीम ने 4 ओवर के बाद 3 विकेट पर 29 रन बना लिए हैं।

21:49 (IST) 12 May 2023
MI vs GT Live: हार्दिक पांड्या आउट हुए

गुजरात के कप्तान हार्दिक पांड्या बेहरनडॉर्फ की गेंद पर की गेंद पर 4 रन बनाकर विकेट के पीछे इशान किशन के हाथों कैच आउट हो गए। गुजरात ने अपना दूसरा विकेट महज 12 रन पर गंवा दिया है।

21:47 (IST) 12 May 2023
MI vs GT Live: गुजरात का पहला विकेट गिरा

गुजरात की टीम ने अपना पहला विकेट साहा के रूप में गंवा दिया और उन्हें 2 रन के स्कोर पर आकाश मधवाल ने पगबाधा आउट कर दिया। अब क्रीज पर कप्तान हार्दिक पांड्या आए हैं और इस टीम ने 2 ओवर में एक विकेट पर 11 रन बना लिए हैं।

21:23 (IST) 12 May 2023
MI vs GT Live: सूर्यकुमार यादव ने आखिरी गेंद पर छक्के से पूरा किया शतक

सूर्यकुमार यादव के शतक की मदद से मुंबई इंडियंस ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 218 रन बनाए। सूर्यकुमार ने आखिरी गेंद पर छक्के से शतक पूरा किया। सूर्यकुमार ने 49 गेंद पर नाबाद 103 रन बनाए। कैमरन ग्रीन 3 रन बनाकर नाबाद रहे। अल्जारी जोसेफ के ओवर में 17 रन बने।

21:07 (IST) 12 May 2023
MI vs GT Live: टिम डेविड नहीं खेल पाए बड़ी पारी

राशिद खान ने अपने चौथे ओवर की आखिरी गेंद पर टिम डेविड को पवेलियन की राह दिखाई। टिम डेविड 3 गेंद में 5 रन बनाकर आउट हुए। राशिद ने खुद ही उनका कैच लपका। टिम डेविड की जगह कैमरन ग्रीन बल्लेबाजी के लिए आए हैं। 17 ओवर के बाद मुंबई इंडियंस का स्कोर 5 विकेट पर 164 रन है। सूर्यकुमार यादव के 34 गेंद में 53 रन हैं।

20:56 (IST) 12 May 2023
MI vs GT Live: विष्णु विनोद 19 गेंद पर 30 रन बनाकर आउट

मुंबई इंडियंस ने 16 ओवर में 4 विकेट पर 153 रन बना लिए हैं। विष्णु विनोद 19 गेंद पर 30 रन बनाकर आउट। सूर्यकुमार यादव 31 गेंद पर 47 रन बनाकर क्रीज पर। दोनों के बीच 41 गेंद पर 65 रन की साझेदारी हुई।

20:44 (IST) 12 May 2023
MI vs GT Live: विष्णु विनोद और सूर्यकुमार यादव के बीच 51 रन की साझेदारी

मुंबई इंडियंस ने 14 ओवर में 3 विकेट पर 139 रन बना लिए हैं। विष्णु विनोद ने 17 गेंद पर 28 रन बनाए हैं। सूर्यकुमार यादव 22 गेंद पर 35 रन बनाकर क्रीज पर। दोनों के बीच 30 गेंद पर 51 रन की साझेदारी हुई। नूर अहमद के ओवर में 8 रन बने।

20:35 (IST) 12 May 2023
MI vs GT Live: विष्णु विनोद और सूर्यकुमार यादव के बीच 8 गेंद पर 28 रन की साझेदारी

मुंबई इंडियंस ने 12 ओवर में 3 विकेट पर 116 रन बना लिए हैं। विष्णु विनोद ने 8 गेंद पर 11 रन बनाए हैं। सूर्यकुमार यादव 19 गेंद पर 29 रन बनाकर क्रीज पर। दोनों के बीच 18 गेंद पर 28 रन की साझेदारी हुई। अल्जारी जोसेफ के ओवर में 15 रन बने।

20:20 (IST) 12 May 2023
MI vs GT Live Score: राशिद खान ने मुंबई इंडियंस को तीसरा झटका दिया

राशिद खान ने मुंबई इंडियंस को तीसरा झटका दिया है। नेहल वढेरा 15 रन बनाकर क्रीज पर। सूर्यकुमार यादव 12 रन बनाकर क्रीज पर। मुंबई इंडियंस का स्कोर 9 ओवर में 3 विकेट पर 88 रन। विष्णु विनोद क्रीज पर।

20:09 (IST) 12 May 2023
MI vs GT live Score: राशिद खान ने मुंबई इंडियंस को एक ही ओवर में दो झटका दिया

राशिद खान ने मुंबई इंडियंस को एक ही ओवर में दो झटका दिया है। रोहित शर्मा के बाद इशान किशन आउट हुए। उन्होंने 20 गेंद पर 31 रन बनाए। सूर्यकुमार यादव 5 रन बनाकर क्रीज पर। नए बल्लेबाज के तौर पर नेहल वढेरा क्रीज पर।

20:06 (IST) 12 May 2023
GT vs MI Live: राशिद खान ने मुंबई इंडियंस को पहला झटका दिया

राशिद खान ने मुंबई इंडियंस को पहला झटका दिया। कप्तान रोहित शर्मा 18 गेंद पर 29 रन बनाकर आउट। इशान किशन 19 गेंद पर 31 रन बनाकर क्रीज पर। मुंबई इंडियंस का स्कोर 6.1 ओवर में 1 विकेट पर 61 रन। नए बल्लेबाज के तौर पर सूर्यकुमार यादव क्रीज पर।

19:58 (IST) 12 May 2023
MI vs GT Live: रोहित शर्मा और इशान किशन की पावरप्ले में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी

रोहित शर्मा और इशान किशन ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर रहे हैं। मुंबई इंडियंस का स्कोर 5 ओवर में बगैर विकेट के 51 रन। इशान किशान 15 गेंद पर 22 और रोहित शर्मा 15 गेंद पर 28 रन बनाकर क्रीज पर।

19:46 (IST) 12 May 2023
MI vs GT Live Score: रोहित शर्मा और इशान किशन की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी

रोहित शर्मा और इशान किशन ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर रहे हैं। रोहित शर्मा ने मोहित शर्मा के पहले ओवर में 14 रन ठोके। मोहम्मद शमी के ओवर में 17 रन बने। मुंबई इंडियंस ने 3 ओवर में 37 रन बना लिए हैं।

19:35 (IST) 12 May 2023
MI vs GT Live: इशान किशन ने शमी की आखिरी गेंद पर जड़ा चौका

मुंबई इंडियंस के लिए रोहित शर्मा और इशान किशन ने पारी की शुरुआत की। गुजरात टाइटंस के लिए मोहम्मद शमी पहला ओवर लेकर आए। शमी की तीसरी गेंद लेग स्टम्प पर थी। इशान किशन हालांकि, उसका लाभ नहीं उठा पाए, लेकिन एक रन लेकर अपना और मुंबई का खाता खोल लिया। चौथी गेंद पर शमी ने रोहित शर्मा को बीट किया। हालांकि, पांचवीं गेंद को बैकवर्ड पॉइंट पर खेलकर एक रन लिया और अपना खाता खोला। शमी की आखिरी गेंद को इशान ने लॉन्ग ऑफ के ऊपर से खेला और अपने और टीम के खाते में चार रन जोड़े। पहले ओवर के बाद मुंबई का स्कोर बिना विकेट खोए 6 रन है। इशान के 5 और रोहित के एक रन हैं।

19:11 (IST) 12 May 2023
MI vs GT Live: गुजरात टाइटंस की प्लेइंग 11

ऋद्धिमान साहा (विकेटकीपर), विजय शंकर, हार्दिक पांड्या (कप्तान), डेविड मिलर, राहुल तेवतिया, अभिनव मनोहर, मोहित शर्मा, राशिद खान, मोहम्मद शमी, अल्जारी जोसेफ, नूर अहमद।

19:09 (IST) 12 May 2023
MI vs GT Live: मुंबई इंडियंस की प्लेइंग 11

इशान किशन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा (कप्तान), कैमरन ग्रीन, सूर्यकुमार यादव, नेहाल वढेरा, टिम डेविड, क्रिस जॉर्डन, विष्णु विनोद, पीयूष चावला, जेसन बेहरेनडॉर्फ, कुमार कार्तिकेय

19:03 (IST) 12 May 2023
MI vs GT Live: गुजरात टाइटंस ने चुनी गेंदबाजी

गुजरात टाइटंस ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। हार्दिक पांड्या की अगुआई वाली टीम की प्लेइंग 11 में कोई बदलाव नहीं हुआ। रोहित शर्मा की टीम की प्लेइंग 11 में भी कोई बदलाव नहीं हुआ।

18:47 (IST) 12 May 2023
MI vs GT Live: मुंबई इंडियंस की टीम

रोहित शर्मा (कप्तान), अरशद खान, जेसन बेहरेनडोर्फ, डेवाल्ड ब्रेविस, पीयूष चावला, टिम डेविड, राघव गोयल, कैमरन ग्रीन, इशान किशन, डुआन जेनसन, क्रिस जोर्डन, कुमार कार्तिकेय, आकाश मधवाल , रिले मेरेडिथ, शम्स मुलानी, रमनदीप सिंह, संदीप वारियर, ऋतिक शौकीन, ट्रिस्टन स्टब्स, अर्जुन तेंदुलकर, तिलक वर्मा, विष्णु विनोद, नेहल वढेरा और सूर्यकुमार यादव।

18:38 (IST) 12 May 2023
MI vs GT Live: गुजरात टाइटंस की टीम

हार्दिक पंड्या (कप्तान), शुभमन गिल, डेविड मिलर, अभिनव मनोहर, साई सुदर्शन, ऋद्धिमान साहा, मैथ्यू वेड, राशिद खान, राहुल तेवतिया, विजय शंकर, मोहम्मद शमी, अल्जारी जोसेफ, यश दयाल, प्रदीप सांगवान, दर्शन नालकंडे, जयंत यादव, आर साई किशोर, नूर अहमद, दासुन शनाका, ओडियन स्मिथ, केएस भरत, शिवम मावी, उर्विल पटेल, जोशुआ लिटिल और मोहित शर्मा।

18:20 (IST) 12 May 2023
MI vs GT Live: मुंबई की टीम के लिए प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिए जीत जरूरी

मुंबई की टीम के लिए प्लेऑफ की रेस में आगे बने रहने के लिए जीत जरूरी है। वहीं गुजरात की टीम यह मैच जीतकर प्लेऑफ में स्थान पक्का करना चाहेगी। गुजरात की टीम 16 अंकों के साथ अंक तालिका में शीर्ष पर है। मुंबई की टीम 12 अंकों के साथ चौथे नंबर पर है।

IPL 2023,Mumbai Indians vs Gujarat Titans Cricket: आत्मविश्वास से भरी मुंबई इंडियन्स की टीम इंडियन प्रीमियर लीग के महत्वपूर्ण मुकाबले में शुक्रवार को यहां जब अंक तालिका में शीर्ष पर चल रहे गत चैंपियन गुजरात टाइटंस के सामने होगी तो दोनों के बीच रोमांचक मुकाबले की उम्मीद है। आईपीएल के मौजूदा सत्र में पहली बार मुंबई इंडियन्स की टीम प्रभावी नजर आ रही है और मंगलवार को यहां रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (आरसीबी) को छह विकेट से हराकर अंक तालिका में तीसरे स्थान पर पहुंच गई। मुंबई ने आरसीबी के 200 रन के लक्ष्य को 17 ओवर के भीतर ही हासिल कर लिया जो दर्शाता है कि टीम का बल्लेबाजी क्रम कितना मजबूत है। टीम ने हालांकि नेट रन रेट में इजाफा करने के लिए लगातार दूसरे मैच में बल्लेबाजी क्रम में बदलाव किया। टीम के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज और कप्तान रोहित शर्मा खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं और पिछली पांच पारियां में दोहरे अंक में भी पहुंचने में नाकाम रहे हैं लेकिन इसके बावजूद मुंबई के बल्लेबाजों ने वानखेड़े स्टेडियम में तीन प्रयास में दो बार 200 या इससे अधिक के लक्ष्य को हासिल किया। यहां तक कि पंजाब किंग्स के खिलाफ भी मुंबई ने 215 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए छह विकेट पर 201 रन बनाए थे। मुंबई के लिए मौजूदा सत्र में सबसे बड़ी चिंता रोहित की फॉर्म नहीं बल्कि टीम की गेंदबाजी है। टीम के खिलाफ लगातार चार मैच में 200 से अधिक रन बने जबकि आरसीबी की टीम भी 199 रन बनाने में सफल रही।