MI vs DC IPL 2024 Dream11 Team Prediction, Playing 11 Today Match: आईपीएल 2024 में रविवार का दिन डबल हेडर का दिन है। दिन का पहला मैच मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जाएगा। यह मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में होगा। मुंबई की टीम पर हार का चौका लगाने की कगार पर है। नए कप्तान हार्दिक पंड्या इस सीजन में टीम की कमान संभाली लेकिन अब तक वह एक भी मैच नहीं जिता पाए हैं। वहीं दूसरी ओर दिल्ली कैपिटल्स की टीम चेन्नई सुपर किंग्स को हराकर जीत के ट्रैक पर लौट आई है।
IPL 2024 MI VS DC LIVE CRICKET SCORE: WATCH HERE
सूर्यकुमार यादव की होगी वापसी
दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ इस मुकाबले के लिए मुंबई इंडियंस की प्लेइंग इलेवन में बदलाव तय है। टीम के विस्फोटक बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव इस मैच के साथ वापसी करने वाले हैं। ऐसे में सारी नजरें उन्हीं पर टिकी होंगी। दुनिया के नंबर एक टी20 बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव की वापसी ने मुंबई ने राहत की सांस ली।
लंबे समय तक चोट के कारण खेल से दूर रहने वाले सूर्यकुमार ने नेट सत्र में अभ्यास करके साथ बिना किसी परेशानी के बड़े शॉट लगाये। सूर्यकुमार की वापसी का मतलब है कि नमन धीर को बाहर जाना होगा। उन्होंने तीन मैच में टीम के लिए अच्छी पारी खेली है। टीम उन्हें इस मैच में बतौर इम्पैक्ट प्लेयर मौका दे सकते हैं।
मिचेल मार्श की होगी छुट्टी
दिल्ली कैपिटल्स की बात करें तो इस टीम में भी बदलाव हो सकते हैं। टीम के ऑलराउंडर मिचेल मार्श अब तक गेंद या बल्ले से कोई कमाल नहीं कर सके हैं। ऐसे में टीम उन्हें बाहर कर सकती है। दिल्ली उनकी जगह फ्रेजर मैकगर्क को मौका दे सकती है। यह खिलाड़ी अपनी तूफानी बल्लेबाजी और हीटिंग के लिए जाने जाते हैं।
दिल्ली कैपिटल्स की संभावित प्लेइंग इलेवन: पृथ्वी शॉ, डेविड वॉर्नर, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, ऋषभ पंत, ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल, सुमित कुमार, रसिख दार सलाम, एनरिक नॉर्खिया, इशांत शर्मा, खलील अहमद।
इम्पैक्ट प्लेयर: अभिषेक पोरेल/कुमार कुशाग्र।
मुंबई इंडियंस की संभावित प्लेइंग इलेवन – हार्दिक पंड्या (कप्तान), रोहित शर्मा, डेवाल्ड ब्रेविस, सूर्यकुमार यादव, जसप्रीत बुमराह, पीयूष चावला, गेराल्ड कोएत्ज़ी, टिम डेविड, इशान किशन, आकाश मधवाल, क्वेना मफाका।
इम्पैक्ट प्लेयर: नमन धीर।