इंडियन प्रीमियर लीग 2024 (IPL 2024) में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK)और मुंबई इंडियंस (MI)के बीच मैच के दौरान महेंद्र सिंह धोनी बल्लेबाजी के लिए आए तो वानखेड़े का नजारा देखने लायक था। चेन्नई की पारी की आखिरी ओवर में डेरिल मिचेल जैसे ही आउट हुए। कैमरा चेन्नई सुपर किंग्स के ड्रेसिंग रूम की और गया। महेंद्र सिंह धोनी ने ड्रेसिंग रूम का दरवाजा खोला। वानखेड़े फैंस की शोर से गूंज उठा। धोनी ने फैंस को निराश भी नहीं किया। उन्होंने हार्दिक पंड्या को लगातार 3 छक्के लगाए।

42 साल के महेंद्र सिंह धोनी को इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लिए हुए लगभग 3 साल हो गए हैं। वह केवल आईपीएल में खेलते दिखाई देते हैं, लेकिन उनके बल्ले धार वैसी ही है। मुंबई के खिलाफ 4 गेंद पर 20 इस बात के गवाह हैं। धोनी बेहतरीन फॉर्म में हैं, लेकिन वह ऊपर बल्लेबाजी करने नहीं आ रहे। उन्होंने आईपीएल 2024 में अब तक केवल 12 गेंदों का सामना किया है। उन्होंने 2 चौके और पांच छक्के की मदद से 41 रन बनाए हैं। उनका स्ट्राइक रेट 341.66 का है।

20वें ओवर में खूब मारते हैं धोनी

आईपीएल में महेंद्र सिंह धोनी का 20वें ओवर में बेहतरीन रिकॉर्ड है। आखिरी ओवर में उन्होंने खूब रन बनाए हैं। धोनी ने 20वें ओवर में 309 गेंद पर 756 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 51 चौके और 64 छक्के लगाए हैं। उनका स्ट्राइक रेट 244.66 का है।

आईपीएल में हार्दिक पंड्या के खिलाफ धोनी के रिकॉर्ड

महेंद्र सिंह धोनी का हार्दिक पंड्या के खिलाफ रिकॉर्ड कुछ खास नहीं रहा है। चेन्नई और मुंबई के बीच इस मैच को छोड़ दें तो पंड्या के खिलाफ वह संघर्ष करते दिखे हैं। इस मैच से पहले उन्होंने 81.48 की स्ट्राइक रेट से 27 गेंद पर 22 रन बनाए थे। एक बार आउट भी हुए थे। उनका स्ट्राइक रेट 81.48 का रहा है। इस मैच में उन्होंने 4 गेंद पर 20 रन बनाए। उनका स्ट्राइक रेट 500 का रहा।