इंडियन प्रीमियर लीग 2024 (IPL 2024) में मुंबई इंडियंस (MI) के खिलाफ मैच से पहले, भारत के पूर्व ओपनर बल्लेबाज आकाश चोपड़ा ने चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के बल्लेबाज शिवम दुबे के छक्के लगाने की काबिलियत की सराहना की। उन्होंने कहा कि वानखेड़े में मैच के दौरान वह बहुत स छक्के लगाएंगे। बाएं हाथ के बल्लेबाज शिवम दुबे बेहतरीन फॉर्म में चल रहे हैं। वह अबतक 13 छक्के लगा चुके हैं। आकाश चोपड़ा ने कहा कि शिवम दुबे काफी दूर गेंद मारते हैं और वह दो-तीन गेंद मरीन ड्राइव पर मारेंगे। वह चर्च गेंट और एयर इंडिया की बिल्डिंग पर गेंद मार देंगे।
आकाश चोपड़ा ने शिवम दुबे को लेकर अपने यूट्यूब पर कहा, ” चेन्नई में एक लड़का है, उसका नाम शिवम दुबे है, जो असल में मुंबई का लड़का है। वह अब तक गेंद बहुत मारता है। वह दो या तीन गेंद मरीन ड्राइव पर मारेगा, एक चर्च गेट पर और एक एयर इंडिया बिल्डिंग पर मारेगा, जो पास में है। उससे खतरा है।”
आकाश चोपड़ा ने क्या कहा?
आकाश चोपड़ा ने आगे कहा, “यदि आप हाई स्कोरिंग गेम के बारे में बात कर रहे हैं, तो आपको छह हिटर्स के साथ जाना होगा। एक ऐसा बल्लेबाज ढूंढना होगा, जिसमें लगातार छक्के मारने की क्षमता और शक्ति हो। शिवम दुबे में निश्चित रूप से ये गुण हैं। उनके अंदर भी वह आग है। उन्हें इतना अच्छा प्रदर्शन करना है कि वह विश्व कप में जाए। यह एक अलग तरह की प्रेरणा है।”
आईपीएल 2024 में शिवम दुबे का प्रदर्शन
शिवम दुबे ने 5 मैचों में 44.00 की औसत से 176 रन बनाए हैं। इसमें एक अर्धशतक भी शामिल है। उन्होंने 13 छक्के लगाए हैं। पांच बार के चैंपियन टीम वर्तमान में आईपीएल 2024 अंक तालिका में तीसरे स्थान पर है। उसके पांच मैचों में छह अंक हैं। पांच मैचों के पूरा होने के बाद ऋतुराज गायकवाड़ की अगुवाई वाली टीम का नेट रन रेट +0.666 है।