MI Team 2024 Match Schedule, Timings, Players List, Playing 11, Points Table: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2024 की शुरुआत 22 मार्च से है। मुंबई इंडियंस के मुकाबले कब, कहां और किस टीम के खिलाफ होने हैं, उसकी जानकारी आप यहां हासिल कर सकते हैं। इसके अलावा मुंबई इंडियंस के फुल स्क्वॉड और उसकी लेटेस्ट अंकतालिका को लेकर भी अपडेट हासिल कर सकते हैं। आईपीएल के 17वें सीजन में मुंबई इंडियंस का पहला मैच आईपीएल 2023 की फाइनलिस्ट गुजरात टाइटंस से है।
यह मुकाबला बड़ा रोचक होने वाला है। दरअसल, आईपीएल 2024 में मुंबई इंडियंस की कमान हार्दिक पंड्या के हाथों में है। हार्दिक पंड्या आईपीएल 2023 में गुजरात टाइटंस के कप्तान थे। आईपीएल 2024 में गुजरात टाइटंस की कमान शुभमन गिल के हाथों में है। मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2023 में प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई किया था, लेकिन वह फाइनल में जगह नहीं बना पाई थी। उसने एलिमिनेटर में लखनऊ सुपर जायंट्स को तो 81 रन से हरा दिया था, लेकिन क्वालिफायर 2 में वह गुजरात टाइटंस से 62 रन से हार गई थी।
MI Team 2024 Match Schedule, Timings, Venues
आईपीएल के 17वें सीजन की शुरुआत चेन्नई और बेंगलुरु की फ्रेंचाइजी के मैच से होगी, जबकि मुंबई इंडियंस का पहला मैच 2 दिन बाद यानी 24 मार्च को होगा। गुजरात टाइटंस ने अब तक आईपीएल के 2 सीजन खेले हैं। वह एक बार की चैंपियन है। मुंबई इंडियंस पांच बार की चैंपियन है।
तारीख | दिन | टीमें | शहर | मैदान | समय |
24 मार्च 2024 | रविवार | मुंबई इंडियंस बनाम गुजरात टाइटंस | अहमदाबाद | नरेंद्र मोदी स्टेडियम | शाम 7:30 बजे |
27 मार्च 2024 | बुधवार | मुंबई इंडियंस बनाम सनराइजर्स हैदराबाद | हैदराबाद | राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम | शाम 7:30 बजे |
01 अप्रैल 2024 | सोमवार | मुंबई इंडियंस बनाम राजस्थान रॉयल्स | मुंबई | वानखेड़े स्टेडियम | शाम 7:30 बजे |
07 अप्रैल 2024 | रविवार | मुंबई इंडियंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स</td> | मुंबई | वानखेड़े स्टेडियम | शाम 7:30 बजे |
MI Team 2024 Players List, Full Squad
मुंबई इंडियंस के स्क्वॉड में 25 खिलाड़ी हैं। इसमें से 8 विदेशी खिलाड़ी हैं। विदेशी खिलाड़ियों में ऑस्ट्रेलिया, साउथ अफ्रीका और श्रीलंका के 2-2 खिलाड़ी शामिल हैं। विकेटकीपर बल्लेबाज के तौर पर मुंबई इंडियंस में इशान किशन हैं।
खिलाड़ी | देश | रोल |
हार्दिक पंड्या | भारत | ऑलराउंडर |
रोहित शर्मा | भारत | बल्लेबाज |
डेवाल्ड ब्रेविस | साउथ अफ्रीका | बल्लेबाज |
सूर्यकुमार यादव | भारत | बल्लेबाज |
इशान किशन | भारत | विकेटकीपर बल्लेबाज |
एन तिलक वर्मा | भारत | बल्लेबाज |
टिम डेविड | ऑस्ट्रेलिया | बल्लेबाज |
विष्णु विनोद | भारत | बल्लेबाज |
मोहम्मद नबी | अफगानिस्तान | ऑलराउंडर |
अर्जुन तेंदुलकर | भारत | ऑलराउंडर |
रोमारियो शेफर्ड | वेस्टइंडीज | ऑलराउंडर |
शम्स मुलानी | भारत | ऑलराउंडर |
नेहाल वढेरा | भारत | ऑलराउंडर |
गेराल्ड कोएत्जी | साउथ अफ्रीका | ऑलराउंडर |
अंशुल कम्बोज | भारत | ऑलराउंडर |
नमन धीर | भारत | ऑलराउंडर |
शिवालिक शर्मा | भारत | ऑलराउंडर |
जसप्रीत बुमराह | भारत | गेंदबाज |
कुमार कार्तिकेय सिंह | भारत | गेंदबाज |
पीयूष चावला | भारत | गेंदबाज |
आकाश मधवाल | भारत | गेंदबाज |
जेसन बेहरेनडॉर्फ | ऑस्ट्रेलिया | गेंदबाज |
दिलशान मदुशंका | श्रीलंका | गेंदबाज |
श्रेयस गोपाल | भारत | गेंदबाज |
नुवान तुषारा | श्रीलंका | गेंदबाज |
MI Team 2024 Points Table
मुंबई इंडियंस आईपीएल 2023 में ग्रुप स्टेज की समाप्ति के बाद अंक तालिका में चौथे नंबर पर रही थी। हालांकि, फाइनल के लिए क्वालिफाई नहीं कर पाई थी। मुंबई इंडियंस ने IPL 2023 में 14 मैच में 8 मैच जीते थे और 6 हारे थे। उसके 16 अंक थे।
टीम | मैच खेले | जीते | हारे | बेनतीजा | नेट रनरेट | अंक |
मुंबई इंडियंस | – | – | – | – | – | – |