IPL MI Team 2020 Players List, Squad: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के अगले सीजन यानी IPL 2020 के लिए खिलाड़ियों की नीलामी प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। मुंबई इंडियंस ने 11.10 करोड़ रुपए खर्च कर 6 खिलाड़ी खरीदे। उसने नाथन कूल्टर नाइल को 8 करोड़ रुपए में खरीदा। इसके अलावा उसने सभी खिलाड़ी बेस प्राइस पर ही खरीदे।
कोलकाता स्थित आईटीसी रॉयल बंगाल होटल में हुई नीलामी के दौरान 8 फ्रैंचाइजियों को कुल 338 में से 73 खिलाड़ी खरीदने थे। हालांकि, सभी फ्रैंचाइजियों ने 1,40,30,00,000 रुपए खर्चकर 62 खिलाड़ी ही खरीदे। इसमें 29 विदेशी खिलाड़ी रहे। सबसे ज्यादा 11 खिलाड़ी राजस्थान रॉयल्स ने खरीदे। वहीं, सबसे कम 4 खिलाड़ियों को चेन्नई सुपरकिंग्स ने खरीदा।
आईपीएल इतिहास की सबसे सफल टीम की बात करें तो मुंबई इंडियंस का नाम आता है। रोहित शर्मा की कप्तानी वाली मुंबई की टीम ने 4 बार इस खिताब पर कब्जा जमाया है। 2013, 2015. 2017 और 2019 में इस टीम ने आईपीएल ट्रॉफी अपने नाम की है। गेंदबाजी हो या बल्लेबाजी इस टीम का कोई जोड़ नजर नहीं आता है। यही वजह है कि इस टीम ने अगले सीजन के लिए भी अपनी मजबूती को और बढ़ाया है।
IPL Auction 2020 LIVE Updates: यहां जानिए किस टीम ने किस पर लगाया दांव
नीलामी के बाद सभी की नजर टीमों की कंप्लीट लिस्ट पर है कि आखिर किस टीम ने किस खिलाड़ी पर दांव खेला और साथ ही कौन सी टीम किन चेहरों के साथ इस सीजन के खिताब पर कब्जा जमाने जा रही है। डिफेंडिंग चैंपियन मुंबई इंडियंस की बात करें तो नीलामी से पहले उसके पास 13.05 करोड़ रुपये थे। वह टीम में 2 विदेशी समेत 7 खिलाड़ियों को खरीद सकती थी। उसने 6 खिलाड़ी ही खरीदे और 1,95,00,000 रुपए बचा लिए।
IPL Auction 2020 LIVE Streaming Updates: यहां जानिए नीलामी से जुड़े लाइव अपडेट्स
मुंबई ने इन खिलाड़ियों को दिया मौकाः
क्रिस लिन को 2 करोड़ रुपए में खरीदा। लिन का बेस प्राइस भी यही था।
नॉथन कूल्टर नाइल को 8 करोड़ रुपए में खरीदा। कूल्टर-नाइल का बेस प्राइस एक करोड़ रुपए था।
झारखंड के सौरभ तिवारी को 50 लाख रुपए में खरीदा। सौरभ का भी बेस प्राइस 50 लाख रुपए ही था।
मुंबई ने कूल्टर-नाइल पर खर्च किया 8 गुना पैसा
खिलाड़ी | कीमत | किसने खरीदा |
नाथन कूल्टर-नाइल | गेंदबाज | 8,00,00,000 |
क्रिस लिन | बल्लेबाज | 2,00,00,000 |
सौरभ तिवारी | बल्लेबाज | 50,00,000 |
दिग्विजय देशमुख | ऑल-राउंडर | 20,00,000 |
प्रिंस बलवंत राय सिंह | ऑल-राउंडर | 20,00,000 |
मोहसिन खान | गेंदबाज | 20,00,000 |