IPL 2026 MI Players List, Full Squad: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के ऑक्शन में मुंबई इंडियंस सबसे कम सिर्फ 2.75 करोड़ रुपये के साथ उतरेगी। टीम में पहले से ही रोहित शर्मा, हार्दिक पंड्या, सूर्यकुमार यादव और जसप्रीत बुमराह जैसे बड़े खिलाड़ी शामिल हैं। पांच बार की चैंपियन टीम अनकैप्ड खिलाड़ियों को अपने साथ जोड़ने को देखेगी।
आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस के पर्स में बाकी रकम और स्लॉट
2.75 करोड़ रुपये। स्लॉट- 5 (1 विदेशी)
मुंबई इंडियंस का स्क्वाड
एएम गजनफर, अश्विनी कुमार, कॉर्बिन बॉश, दीपक चाहर, हार्दिक पंड्या, जसप्रीत बुमराह, मिचेल सेंटनर, नमन धीर, रघु शर्मा, राज बावा अंगद, रॉबिन मिंज, रोहित शर्मा, रयान रिकेलटन, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, ट्रेंट बोल्ट, विल जैक्स, शार्दुल ठाकुर (एलएसजी से ट्रेड किए गए), शेरफेन रदरफोर्ड (जीटी से ट्रेड किए गए), मयंक मार्कंडेय (केकेआर से ट्रेड किए गए)।
