LSG vs RCB IPL 2023: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2023 का 43वां मुकाबला लखनऊ स्थित इकाना स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला गया। बैंगलोर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ को 127 रन का लक्ष्य दिया। बैंगलोर ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी थी। आरसीबी की तरफ से कप्तान फाफ डुप्लेसिस ने सबसे ज्यादा 44 रन की पारी खेली। विराट कोहली 31 रन बनाकर आउट हुए।

लखनऊ की टीम को जीत के लिए 127 रन का लक्ष्य मिला था, लेकिन ये टीम 19.5 ओवर में 108 रन पर ऑलआउट हो गई और उसे 18 रन से हार मिली। इस जीत के साथ आरसीबी के 10 अंक हो गए हैं और वो अंकतालिका में पांचवें नंबर पर पहुंच गई है जबकि लखनऊ टीम के भी 10 अंक हैं और वो अंकतालिका में तीसरे नंबर पर मौजूद हैं।

IPL Teams 2023
IPL 2023 Schedule
IPL Points Table
IPL Stats
Lucknow Super Giants Team 2023 Players List
Royal Challengers Bangalore Team 2023 Players List
Match Ended

Indian Premier League, 2023

Lucknow Super Giants 
108 (19.5)

vs

Royal Challengers Bangalore  
126/9 (20.0)

Match Ended ( Day – Match 43 )
Royal Challengers Bangalore beat Lucknow Super Giants by 18 runs

Live Updates

IPL 2023, Lucknow Super Giants vs Royal Challengers Bangalore

19:10 (IST) 1 May 2023
ये है लखनऊ सुपर जायंट्स की प्लेइंग इलेवन

लखनऊ सुपर जायंट्स की प्लेइंग इलेवन: केएल राहुल (कप्तान), काइल मेयर्स, दीपक हुड्डा, मार्कस स्टोइनिस, क्रुणाल पंड्या, निकोलस पूरन (विकेटकीपर), कृष्णप्पा गौतम, रवि बिश्नोई, नवीन-उल-हक, अमित मिश्रा, यश ठाकुर। सबस्टिट्यूट्स: आयुष बदोनी, डेनियल सैम्स, क्विंटन डिकॉक, प्रेरक मांकड़, आवेश खान।

19:08 (IST) 1 May 2023
ये है रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की प्लेइंग इलेवन

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की प्लेइंग इलेवन: फाफ डुप्लेसिस (कप्तान), विराट कोहली, अनुज रावत, ग्लेन मैक्सवेल, महिपाल लोमरोर, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), सुयश प्रभुदेसाई, वानिंदु हसरंगा, कर्ण शर्मा, जोश हेजलवुड, मोहम्मद सिराज। सब्सिट्यूट्स: हर्षल पटेल, सोनू यादव, विजयकुमार वैशाक, माइकल ब्रेसवेल, शाहबाज अहमद।

19:00 (IST) 1 May 2023
बैंगलोर का चलता है पावरप्ले में सिक्का

आईपीएल 2023 में पावरप्‍ले की बात करें तो रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का जमकर सिक्का चल रहा है। उसने 8 पारियों में 9.6 के सबसे अधिक रन रेट से रन बनाए हैं। उसने औसतन 46 रन/विकेट से रन बनाए हैं, जबकि हर 28 गेंद में एक विकेट गिरा है। अगर गेंदबाज़ी की आए तो इसमें भी वह अव्वल है। उसने 8 पारियों में सबसे अधिक 18 विकेट चटकाए हैं, जबकि 7.5 के इकॉनमी से रन खर्च किए हैं।

18:52 (IST) 1 May 2023
गियर नहीं बदल पा रहे केएल राहुल

केएल राहुल इस बार चार बार 30 से अधिक रन तक पहुंचे हैं, लेकिन वह अंत में पारी को अगले गियर में नहीं डाल पा रहे हैं। 2018 से देखा जाए तो राहुल ने इस बार सबसे कम 114 के स्‍ट्राइक रेट से रन बनाए हैं। इसमें 2 अर्धशतक शामिल हैं। उन्होंने 1 से 6 ओवर के बीच 8 पारियों में 115 गेंद में 137 रन बनाए हैं और दो बार आउट हुए हैं। वह 7 से 15 ओवर के बीच 6 पारियों में सबसे अधिक 4 बार आउट हुए हैं, जबकि 96 गेंद में 107 रन बनाए हैं। उन्‍होंने 16 से 20 ओवर के बीच 2 पारियों में 28 गेंद में 30 रन बनाए हैं और दो बार आउट हुए हैं।

18:36 (IST) 1 May 2023
ये है रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर की संभावित प्लेइंग इलेवन

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर की संभावित प्लेइंग XI: विराट कोहली, फाफ डुप्लेसिस, शाहबाज़ अहमद, ग्लेन मैक्सवेल, महिपाल लोमरोर, दिनेश कार्तिक, डेविड विली, वानिंदु हसरंगा, सुयश प्रभुदेसाई/कर्ण शर्मा, विजयकुमार वैशाक, मोहम्मद सिराज।

18:33 (IST) 1 May 2023
ये है लखनऊ सुपर जायंट्स की संभावित प्लेइंग इलेवन

लखनऊ सुपर जाइंट्स: केएल राहुल, काइल मेयर्स, मार्कस स्टोइनिस/क्विंटन डी कॉक, आयुष बदोनी, नवीन उल-हक, रवि बिश्नोई, आवेश खान, निकोलस पूरन, दीपक हुड्डा, क्रुणाल पंड्या, यश ठाकुर/युधवीर सिंह चरक।

18:32 (IST) 1 May 2023
केदार जाधव की रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर में वापसी

पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करे- IPL 2023: 38 साल के केदार जाधव की 5 वर्ष के बाद RCB में हुई वापसी, डेविड विले हुए आईपीएल से बाहर

18:30 (IST) 1 May 2023
ये है लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम

लखनऊ सुपर जाइंट्स: केएल राहुल (कप्तान), काइल मेयर्स, दीपक हुड्डा, कृणाल पंड्या, अमित मिश्रा, निकोलस पूरन, नवीन उल हक, आयुष बदोनी, आवेश खान, करण शर्मा, युद्धवीर चरक, यश ठाकुर, रोमारियो शेफर्ड, मार्क वुड, स्वप्निल सिंह, मनन वोहरा, डेनियल सैम्स, प्रेरक मांकड़, कृष्णप्पा गौतम, जयदेव उनादकट, मार्कस स्टोइनिस, रवि बिश्नोई और मयंक यादव।

18:30 (IST) 1 May 2023
ये है रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर की टीम

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर: फाफ डुप्लेसिस (कप्तान), विराट कोहली, आकाश दीप, फिन एलन, अनुज रावत, अविनाश सिंह, मनोज भांडगे, माइकल ब्रेसवेल, वानिंदु हसरंगा, दिनेश कार्तिक, सिद्धार्थ कौल, महिपाल लोमरोर, ग्लेन मैक्सवेल, मोहम्मद सिराज, वेन पार्नेल, हर्षल पटेल, सुयश प्रभुदेसाई, राजन कुमार, शाहबाज अहमद, कर्ण शर्मा, हिमांशु शर्मा, सोनू यादव, विजयकुमार वैशाक और डेविड विली।

IPL 2023, Lucknow Super Giants vs Royal Challengers Bangalore Score: विराट कोहली, फाफ डुप्लेसिस और ग्लेन मैक्सवेल की मौजूदगी में आरसीबी के शीर्ष क्रम ने अब तक आठ मुकाबलों में अच्छा प्रदर्शन किया है, लेकिन मध्यक्रम टीम का कमजोर पक्ष साबित हुआ है। कोहली, डुप्लेसिस और मैक्सवेल से हर मैच में टीम को जिताने की उम्मीद नहीं की जा सकती। समय आ गया है कि महिपाल लोमरोर, शाहबाज अहमद और दिनेश कार्तिक जैसे बल्लेबाज भी प्रभावी प्रदर्शन करें। आरसीबी के क्षेत्ररक्षण में भी सुधार की गुंजाइश है। कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ हार के बाद विराट कोहली भी इस ओर इशारा कर चुके हैं।