इंडियन प्रीमियर लीग 2025 (IPL 2025) में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के कप्तान ऋषभ पंत का प्रदर्शन काफी खराब रहा है। आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी ने 3 पारियों में केवल 26 गेंद का ही सामना किया है। वह सिर्फ 17 रन ही बना पाए हैं। सिर्फ 1 बाउंड्री लगा पाए हैं। मेगा ऑक्शन में 27 करोड़ में बिके पंत 3 पारियों में 2 बार दहाई का आंकड़ा पार नहीं कर पाए हैं।

पंजाब किंग्स के खिलाफ मंगलवार (1 अप्रैल) को ऋषभ पंत ने 5 गेंद पर 2 रन बनाए। ग्लेन मैक्सवेल ने शॉर्ट फाइन लेग पर युजवेंद्र चहल के हाथों कैच कराया। पंत ने साधारण गेंद पर विकेट गंवाया। पंत इस गेंद पर कहीं भी शॉट खेल सकते थे, लेकिन उन्होंने सीधे शॉर्ट फाइन लेग पर तैनात खिलाड़ी के हाथों में गेंद खेल दिया। पंत इस शॉट से निराश होंगे। इससे पहले सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के खिलाफ वह 15 रन बनाकर आउट हुए थे।

Match Ended

Indian Premier League, 2025

Delhi Capitals 
166/3 (16.0)

vs

Sunrisers Hyderabad  
163 (18.4)

Match Ended ( Day – Match 10 )
Delhi Capitals beat Sunrisers Hyderabad by 7 wickets

आईपीएल 2025 में ऋषभ पंत का प्रदर्शन

दिल्ली कैपिटल्स (DC) के खिलाफ वह 6 गेंद का सामना करने के बद खाता नहीं खोल पाए थे। आईपीएल 2025 में ऋषभ पंत ने अबतक 3 पारियों में 17 रन बनाए हैं। 15 उनका सर्वोच्च स्कोर है। उनका औसत 5.67 का है। स्ट्राइक रेट 65.38 का है। इस दौरान उन्होंने केवल 1 छक्का लगाया है। एक भी चौका नहीं लगा पाए हैं।

ऋषभ पंत का आईपीएल करियर

ऋषभ पंत ने 114 पारियों में 34.39 के औसत से 3301 रन बनाए हैं। इसमें 1 शतक और 18 अर्धशतक शामिल हैं। 34.39 का औसत और 147.96 का स्ट्राइक रेट है। उन्होंने 296 चौके और 155 छक्के लगाए हैं। ऋषभ पंत ने 2024 में 13 मैच में 40.55 के औसत और 155.40 के स्ट्राइक रेट से 446 रन बनाए थे। इसमें 3 अर्धशतक शामिल हैं। तब वह दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा थे।