LSG vs MI (Lucknow vs Mumbai) IPL 2023 Eliminator: मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2023 के क्वालिफायर 2 में प्रवेश कर लिया। मुंबई इंडियंस ने 24 मई 2023 की रात चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले गे एलिमिनेटर मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स को 81 रन से हराया। अब उसका मुकाबला 26 मई 2023 की शाम अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम गुजरात टाइटंस से होगा।

मुंबई की जीत के हीरो रहे आकाश मधवाल। आकाश मधवाल ने 3.3 ओवर में 5 रन देकर 5 विकेट लिए। चेन्नई के चेपक स्टेडियम में मुंबई ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया और 20 ओवर में 8 विकेट पर 182 रन बनाए। कैमरन ग्रीन ने सबसे ज्यादा 41 रन बनाए। रोहित शर्मा ने मुंबई की प्लेइंग 11 में एक बदलाव की जानकारी दी। कुमार कार्तिकेय की जगह ऋतिक शौकिन को मौका मिला।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी लखनऊ सुपर जायंट्स 16.3 ओवर में 101 रन ढेर हो गई। मार्कस स्टोइनिस, काइल मेयर्स और दीपक हुड्डा को छोड़ उसका कोई भी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू पाया। निकोलस पूरन और मोहसिन खान खाता भी नहीं खोल पाए। लखनऊ सुपर जायंट्स के तीन बल्लेबाज रन आउट हुए। लखनऊ और मुंबई के बीच बॉल टू बॉल कॉमेंट्री के लिए यहां क्लिक करें।

Match Ended

Indian Premier League, 2023

Lucknow Super Giants 
101 (16.3)

vs

Mumbai Indians  
182/8 (20.0)

Match Ended ( Day – Eliminator )
Mumbai Indians beat Lucknow Super Giants by 81 runs

Live Updates

IPL 2023, Lucknow Super Giants vs Mumbai Indians Eliminator Score: मुंबई इंडियंस के लिए रोहित शर्मा बड़ी पारी नहीं खेल पाए। वह 11 रन ही बना पाए।

18:39 (IST) 24 May 2023
LSG vs MI Live: लखनऊ की टीम

क्रुणाल पंड्या (कप्तान), आयुष बडोनी, करन शर्मा, मनन वोहरा, क्विंटन डिकॉक, मार्कस स्टोइनिस, कृष्णप्पा गौतम, दीपक हुड्डा, काइल मेयर्स, आवेश खान, मोहसिन खान, मार्क वुड, मयंक यादव, रवि बिश्नोई, निकोलस पूरन, यश ठाकुर, रोमारियो शेफर्ड, डेनियल सैम्स, अमित मिश्रा, प्रेरक मांकड़, स्वप्निल सिंह, नवीन-उल-हक, युद्धवीर चरक और करुण नायर।

18:34 (IST) 24 May 2023
LSG vs MI Live: मुंबई इंडियंस की टीम

रोहित शर्मा (कप्तान), क्रिस जॉर्डन, अरशद खान, जेसन बेहरेनडोर्फ, डेवाल्ड ब्रेविस, पीयूष चावला, टिम डेविड, राघव गोयल, कैमरन ग्रीन, इशान किशन, डुआन यानसेन, कुमार कार्तिकेय, आकाश मधवाल , रिली मेरेडिथ, शम्स मुलानी, रमनदीप सिंह, संदीप वारियर, ऋतिक शौकीन, ट्रिस्टन स्टब्स, अर्जुन तेंदुलकर, तिलक वर्मा, विष्णु विनोद, नेहल वढेरा और सूर्यकुमार यादव।

18:30 (IST) 24 May 2023
LSG vs MI Live: हारने वाली टीम होगी बाहर

मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच एलिमिनेटर मैच में हारने वाली टीम टूर्नामेंट से बाहर होगी। जीतने वाली टीम क्वालिफायर 2 में गुजरात टाइटंस से भिड़ंत होगी। यह मैच शुक्रवार को होगा। वह मैच जीतने वाली टीम रविवार को चेन्नई से फाइनल खेलेगी।

मुंबई इंडियंस की ओर से लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ रोहित शर्मा ने सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। रोहित के 3 मैच में 82 रन हैं। लखनऊ सुपर जायंट्स की ओर से मुंबई इंडियंस के खिलाफ केएल राहुल ने सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। केएल राहुल के 2 मैच में 206 रन हैं। हालांकि, केएल राहुल चोट के कारण आईपीएल 2023 से बाहर हो चुके हैं। गेंदबाजी की बात करें तो लखनऊ सुपर जायंट्स की ओर से मुंबई इंडियंस के खिलाफ रवि बिश्नोई सबसे ज्यादा सफल रहे हैं। रवि बिश्नोई 3 मैच में 4 विकेट चटका चुके हैं। वहीं, मुंबई इंडियंस की ओर से लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ जेसन बेहरेनडोर्फ और रिले मेरेडिथ एक मैच में 2 विकेट ले चुके हैं।