LSG vs MI (Lucknow vs Mumbai) IPL 2023 Eliminator: मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2023 के क्वालिफायर 2 में प्रवेश कर लिया। मुंबई इंडियंस ने 24 मई 2023 की रात चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले गे एलिमिनेटर मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स को 81 रन से हराया। अब उसका मुकाबला 26 मई 2023 की शाम अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम गुजरात टाइटंस से होगा।

मुंबई की जीत के हीरो रहे आकाश मधवाल। आकाश मधवाल ने 3.3 ओवर में 5 रन देकर 5 विकेट लिए। चेन्नई के चेपक स्टेडियम में मुंबई ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया और 20 ओवर में 8 विकेट पर 182 रन बनाए। कैमरन ग्रीन ने सबसे ज्यादा 41 रन बनाए। रोहित शर्मा ने मुंबई की प्लेइंग 11 में एक बदलाव की जानकारी दी। कुमार कार्तिकेय की जगह ऋतिक शौकिन को मौका मिला।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी लखनऊ सुपर जायंट्स 16.3 ओवर में 101 रन ढेर हो गई। मार्कस स्टोइनिस, काइल मेयर्स और दीपक हुड्डा को छोड़ उसका कोई भी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू पाया। निकोलस पूरन और मोहसिन खान खाता भी नहीं खोल पाए। लखनऊ सुपर जायंट्स के तीन बल्लेबाज रन आउट हुए। लखनऊ और मुंबई के बीच बॉल टू बॉल कॉमेंट्री के लिए यहां क्लिक करें।

Match Ended

Indian Premier League, 2023

Lucknow Super Giants 
101 (16.3)

vs

Mumbai Indians  
182/8 (20.0)

Match Ended ( Day – Eliminator )
Mumbai Indians beat Lucknow Super Giants by 81 runs

Live Updates

IPL 2023, Lucknow Super Giants vs Mumbai Indians Eliminator Score: मुंबई इंडियंस के लिए रोहित शर्मा बड़ी पारी नहीं खेल पाए। वह 11 रन ही बना पाए।

23:32 (IST) 24 May 2023
MI vs LSG Live Score: आकाश मधवाल ने 5 रन देकर 5 विकेट लिए

आकाश मधवाल ने 5 रन देकर 5 विकेट लिए। इससे पहले आईपीएल में अनिल कुंबले के नाम 5 रन देकर 5 विकेट लेने का रिकॉर्ड था। अब आकाश ने उस रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। आईपीएल के प्लेऑफ में किसी भी गेंदबाज का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है।

23:30 (IST) 24 May 2023
MI vs LSG Live Score: मुंबई ने बनाई क्वालिफायर 2 में जगह, आकाश मधवाल ने झटके 5 विकेट

आकाश मधवाल ने 17वें ओवर की तीसरी गेंद पर मोहसिन खान को बोल्ड किया। वह खाता भी नहीं खोल पाए। आकाश की यह गेंद विकेट की लाइन में लो फुलटॉस थी। मोहसिन खान ने ड्राइव करने की कोशिश की, लेकिन गेंद पर विकेट पर जा लगी। मोहसिन खान खाता भी नहीं खोल पाए। इसके साथ ही मुंबई ने 81 रन से मैच जीतकर क्वालिफायर 2 में जगह बना ली। आकाश का यह इस मैच में यह पांचवां विकेट रहा।

23:13 (IST) 24 May 2023
MI vs LSG Live Score: आकाश के ओवर में लखनऊ के गिरे दो विकेट

आकाश मधवाल 15वां ओवर लेकर आए। इस ओवर में लखनऊ सुपर जायंट्स ने दो विकेट गंवाए। तीसरी गेंद पर आकाश मधवाल ने रवि बिश्नोई को क्रिस जॉर्डन के हाथों कैच कराया। रवि बिश्नोई 6 गेंद में 3 रन बनाकर आउट हुए। पांचवीं गेंद पर दीपक हुड्डा रन आउट हो गए। आकाश की इस गेंद को नवीन उल हक ने बल्ले का फेस खोल कर खेला। कैमरन ग्रीन ने बाईं तरफ डाइव लगाकर बैकवर्ड पॉइंट पर फील्ड किया। रन लेने के लिए दीपक बहुत आगे आ गए थे, नवीन ने मना किया। इस बीच कैमरन ग्रीन ने गेंद को विकेटकीपर एंड पर मारा। वहां गेंद आकाश ने पकड़ी और नॉन स्ट्राइकर एंड पर रोहित शर्मा के पास थ्रो किया। रोहित ने दौड़कर विकेट की गिल्लियां उखाड़ दीं। 15 ओवर के बाद लखनऊ का स्कोर 9 विकेट पर 100 रन है। क्रीज पर नवीन उल हक और मोहसिन खान हैं।

23:03 (IST) 24 May 2023
MI vs LSG Live Score: कृष्णप्पा गौतम रन आउट हो गए

पीयूष चावला 13वां लेकर आए। इस ओवर की तीसरी गेंद पर कृष्णप्पा गौतम रन आउट हो गए। गौतम ने चावला की लेंथ गेंद को कट किया था, लेकिन पॉइंट के फील्डर ने डाइव कर गेंद को कवर के फील्डर की ओर भेजा। गौतम रन लेने के लिए आगे आ गए थे और रोहित ने गेंद फील्ड कर विकेटकीपर एंड पर निशाना साधा और बल्लेबाज रन आउट हो गए। गौतम 3 गेंद में 2 रन बनाकर आउट हुए। 14 ओवर के बाद लखनऊ का स्कोर 7 विकेट पर 98 रन है।

22:53 (IST) 24 May 2023
MI vs LSG Live Score: मार्कस स्टोइनिस रन आउट होकर पवेलियन लौटे

12वें ओवर की पांचवीं गेंद पर लखनऊ को छठा झटका लगा। टिम डेविड की मदद से इशान किशन ने मार्कस स्टोइनिस को रन आउट कर दिया। स्टोइनिस 5 चौके और एक छक्के की मदद से 27 गेंद में 40 रन बनाकर आउट हुए। कैमरन ग्रीन के ओवर में मार्कस स्टोइनिस ने मिड विकेट की दिशा में फ्लिक कर 2 रन लेने की कोशिश की, लेकिन बीच पिच पर ही उनकी दीपक हुड्डा में टक्कर हो गई और स्टोइनिस रन आउट हो गए।

22:46 (IST) 24 May 2023
MI vs LSG Live Score: लखनऊ की आधी टीम पवेलियन लौटी

मुंबई इंडियंस के लिए आकाश मधवाल 10वां ओवर लेकर आए। उन्होंने इस ओवर की चौथी और पांचवीं गेंद पर क्रमशः आयुष बदोनी और निकोलस पूरन को पवेलियन की राह दिखाई। आकाश ने बदोनी को बोल्ड और पूरन को विकेट के पीछे इशान किशन के हाथों कैच आउट कराया। आयुष 7 गेंद में एक रन बनाकर आउट हुए। निकोलस पूरन अपना खाता भी नहीं खोल पाए। निकोलस पूरन की जगह दीपक हुड्डा बल्लेबाजी के लिए आए हैं। 11 ओवर के बाद लखनऊ सुपर जायंट्स का स्कोर 5 विकेट पर 86 रन है।

22:34 (IST) 24 May 2023
MI vs LSG Live Score: छक्का मारने के चक्कर में पवेलियन लौटे क्रुणाल पंड्या

पीयूष चावला ने 9वें ओवर की दूसरी गेंद पर मुंबई इंडियंस को तीसरी सफलता दिलाई। उन्होंने लखनऊ के कप्तान क्रुणाल पंड्या को लॉन्ग ऑन पर टिम डेविड के हाथों कैच कराया। क्रुणाल पंड्या 11 गेंद में 8 रन बनाकर पवेलियन लौटे। उनकी जगह आयुष बदोनी बल्लेबाजी के लिए आए हैं। लखनऊ का स्कोर 9 ओवर में 3 विकेट पर 74 रन है।

22:27 (IST) 24 May 2023
MI vs LSG Live Score: लखनऊ ने 8 ओवर में बनाए 68 रन, गंवाए मेयर्स और मांकड़ के विकेट

लखनऊ की पारी के 8 ओवर हो चुके हैं। लखनऊ का स्कोर 2 विकेट पर 68 रन है। मार्कस स्टोइनिस के 19 गेंद में 35 रन है। क्रुणाल पंड्या के 10 गेंद में 8 रन हैं। दोनों के बीच 28 गेंद में 45 रन की साझेदारी हो चुकी है। लखनऊ सुपर जायंट्स को यह मैच जीतने के लिए अभी 72 गेंद में 115 रन (9.58 रन रेट से) की जरूरत है।

22:15 (IST) 24 May 2023
MI vs LSG Live Score: मार्कस स्टोइनिस कर रहे ताबड़तोड़ बल्लेबाजी

लखनऊ की पारी के 6 ओवर हो चुके हैं। लखनऊ ने पावरप्ले में 2 विकेट के नुकसान पर 54 रन बनाए। मार्कस स्टोइनिस के 13 गेंद में 28 रन हैं। क्रुणाल पंड्या के 4 गेंद में 2 रन हैं। दोनों के बीच 16 गेंद में 31 रन की साझेदारी हो चुकी है। लखनऊ को 84 गेंद में जीत के लिए 129 रन की जरूरत है।

22:05 (IST) 24 May 2023
MI vs LSG Live Score: क्रिस जॉर्डन ने मुंबई इंडियंस को दिलाई दूसरी सफलता

क्रिस जॉर्डन ने चौथे ओवर की दूसरी गेंद पर मुंबई इंडियंस को दूसरी सफलता दिलाई। उन्होंने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर रहे काइल मेयर्स को कैमरन ग्रीन के हाथों कैच कराया। काइल मेयर्स 3 चौके की मदद से 13 गेंद में 18 रन बनाकर पवेलियन लौटे। उनकी जगह मार्कस स्टोइनिस बल्लेबाजी के लिए आए हैं। चार ओवर के बाद लखनऊ का स्कोर 2 विकेट पर 28 रन था।

21:55 (IST) 24 May 2023
MI vs LSG Live Score: आकाश मधवाल ने प्रेरक मांकड़ को दिखाई पवेलियन की राह

मुंबई इंडियंस के लिए दूसरा ओवर आकाश मधवाल लेकर आए। उन्होंने ओवर की पांचवीं गेंद पर प्रेरक मांकड़ को पवेलियन की राह दिखाई। आकाश की यह गेंद ऑफ स्टम्प के बाहर फुलर लेंथ थी। प्रेरक मांकड़ ने रूम बना कर हवाई ड्राइव लगाने की कोशिश की, बल्ले का बाहरी किनारा लगा और डीप बैकवर्ड पॉइंट पर ऋतिक शौकीन ने उनका कैच पकड़ने में कोई गलती नहीं की। प्रेरक 6 गेंद में 3 रन ही बना पाए।

21:45 (IST) 24 May 2023
MI vs LSG Live Score: काइल मेयर्स ने लगातार गेंदों पर जड़े 2 चौके

लखनऊ सुपर जायंट्स की ओर से काइल मेयर्स यश ठाकुर की जगह इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में उतरे। प्रेरक मांकड़ भी बतौर ओपनर उतरे। मुंबई इंडियंस के लिए पहला ओवर जेसन बेहरेनडोर्फ लेकर आए। मेयर्स ने उनकी तीसरी गेंद पर चौका जड़कर अपना और टीम का खाता खोला। मेयर्स ने अगली गेंद पर भी चौका लगाया। इस ओवर से लखनऊ सुपर जायंट्स के खाते में 10 रन आए।

21:28 (IST) 24 May 2023
MI vs LSG Live Score: मुंबई ने लखनऊ को दिया 183 का टारगेट

मुंबई इंडियंस ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 182 रन बनाए। इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर बल्लेबाजी करने उतरे नेहल वढेरा ने 12 गेंद पर 23 रन बनाए। उन्होंने आखिरी ओवर में 14 रन बनाए। ऋतिक शौकिन बगैर खाता खोले नाबाद रहे।

21:21 (IST) 24 May 2023
MI vs LSG live Score: क्रिस जॉर्डन आउट

मुंबई इंडियंस ने 18.5 ओवर में 7 विकेट पर 168 रन बना लिए हैं। क्रिस जॉर्डन 4 रन बनाकर आउट। मोहसिन खान को विकेट मिला। नेहल वढेरा 9 रन बनाकर क्रीज पर। ऋतिक शौकिन नए बल्लेबाज के तौर पर क्रीज पर।

21:20 (IST) 24 May 2023
MI vs LSG Live Score: तिलक वर्मा को नवीन उल हक ने पवेलियन भेजा

मुंबई इंडियंस ने 17.2 ओवर में 6 विकेट पर 159 रन बना लिए हैं। तिलक वर्मा को नवीन उल हक ने 26 रन पर पवेलियन भेजा। नेहल वढेरा 8 रन बनाकर क्रीज पर। क्रिस जॉर्डन 1 रन बनाकर क्रीज पर।

21:03 (IST) 24 May 2023
MI vs LSG Live Score: टिम डेविड को यश ठाकुर ने पवेलियन भेजा

टिम डेविड को यश ठाकुर ने पवेलियन भेजा। उन्होंने सिर्फ 13 रन बनाए। तिलक वर्मा 26 रन बनाकर क्रीज पर। दोनों के बीच 33 गेंद पर 43 रन की साझेदारी हुई। मुंबई का स्कोर 16.3 ओवर में 5 विकेट पर 148 रन। सूर्यकुमार यादव की जगह नेहल वढेरा क्रीज पर।

20:54 (IST) 24 May 2023
MI vs LSG Live: तिलक वर्मा और टिम डेविड की धीमी बल्लेबाजी

मुंबई इंडियंस ने 16 ओवर में 4 विकेट पर 141 रन बना लिए हैं। तिलक वर्मा 26 और टिम डेविड 9 रन बनाकर क्रीज पर। दोनों के बीच 30 गेंद पर 36 रन की साझेदारी हुई। नवीन उल हक के ओवर में 10 रन बने।

20:29 (IST) 24 May 2023
MI vs LSG Live Score: कैमरन ग्रीन भी आउट

नवीन उल हक ने एक ही ओवर में दूसरा विकेट झटका। कैमरन ग्रीन 23 गेंद पर 41 रन बनाकर पवेलियन लौटे। तिलक वर्मा 1 और टीम डेविड नए बल्लेबाज के तौर पर क्रीज पर। ओवर में 2 विकेट गिरे और 7 रन बने। मुंबई का स्कोर 11 ओवर में 4 विकेट पर 104 रन

20:24 (IST) 24 May 2023
LSG vs MI Live Score: नवीन उल हक ने सूर्यकुमार यादव को पवेलियन भेजा

नवीन उल हक ने सूर्यकुमार यादव को के गौतम के हाथों कैच कराया। उन्होंने 20 गेंद पर 33 रन बनाए। मुंबई इंडियंस का स्कोर 10.4 ओवर में 3 विकेट पर 104 रन। कैमरन ग्रीन 22 गेंद पर 41 रन बनाकर क्रीज पर। दोनों के बीच 38 गेंद पर 66 रन की साझेदारी हुई।

20:19 (IST) 24 May 2023
MI vs LSG Live: कैमरन ग्रीन और सूर्यकुमार यादव के बीच 34 गेंद पर 60 रन की साझेदारी

मुंबई इंडियंस ने 10 ओवर में 2 विकेट पर 98 रन बना लिए हैं। कैमरन ग्रीन 41 और सूर्यकुमार यादव 27 रन बनाकर क्रीज पर। दोनों के बीच 34 गेंद पर 60 रन की साझेदारी हुई। रवि बिश्नोई के ओवर में 9 रन बने।

20:10 (IST) 24 May 2023
MI vs LSG Live: कैमरन ग्रीन और सूर्यकुमार यादव क्रीज पर

मुंबई इंडियंस ने 8 ओवर में 2 विकेट पर 75 रन बना लिए हैं। कैमरन ग्रीन 32 और सूर्यकुमार यादव 13 रन बनाकर क्रीज पर। दोनों के बीच 22 गेंद पर 37 रन की साझेदारी हुई। रवि बिश्नोई के ओवर में सिर्फ 5 रन बने।

19:58 (IST) 24 May 2023
LSG vs MI Live: कैमरन ग्रीन ने क्रुणाल पांड्या को लगातार 4 चौके मारे

कैमरन ग्रीन ने क्रुणाल पांड्या को लगातार 4 चौके मारे। पावरप्ले के आखिरी ओवर में 16 रन बने। मुंबई इंडियंस का स्कोर 6 ओवर में 2 विकेट पर 62 रन। सूर्यकुमार यादव 9 और कैमरन ग्रीन 23 रन बनाकर क्रीज पर। दोनों के बीच 10 गेंद पर 24 रन की साझेदारी हुई।

19:50 (IST) 24 May 2023
यश ठाकुर ने इशान किशन को पवेलियन भेजा

यश ठाकुर ने इशान किशन को पवेलियन भेजा। उन्होंने 12 गेंद पर 15 रन बनाए। कैमरन ग्रीन 8 रन बनाकर क्रीज पर। मुंबई का स्कोर 4.2 ओवर में 2 विकेट पर 38 रन। नए बल्लेबाज के तौर पर सूर्यकुमार यादव क्रीज पर।

19:45 (IST) 24 May 2023
MI vs LSG Live: नवीन उल हक ने रोहित शर्मा को पवेलियन भेजा

नवीन उल हक ने रोहित शर्मा को 11 रन पर पवेलियन भेजकर मुंबई इंडियंस को पहला झटका दिया। मुंबई का स्कोर 3.2 ओवर में 1 विकेट पर 30 रन। इशान किशन 13 रन बनाकर क्रीज पर। नए बल्लेबाज के तौर पर कैमरन ग्रीन क्रीज पर।

19:41 (IST) 24 May 2023
LSG vs MI Live: क्रुणाल पांड्या के ओवर में 16 रन बने

मुंबई इंडियंस ने 3 ओवर में बगैर विकेट के 29 रन बना लिए हैं। इशान किशन 3 चौके की मदद से 9 गेंद पर 14 और रोहित शर्मा 9 गेंद पर 1 चौके और 1 छक्के की मदद से 11 रन बनाकर खेल रहे हैं। क्रुणाल पांड्या के ओवर में 16 रन बने।

19:35 (IST) 24 May 2023
LSG vs MI Live Score: मुंबई इंडियंस की बल्लेबाजी शुरू

मुंबई इंडियंस की बल्लेबाजी शुरू हो गई है। इशान किशन और रोहित शर्मा क्रीज पर। क्रुणाल पांड्या ने लखनऊ की ओर से गेंदबाजी की शुरुआत की। पहले ओवर के बाद मुंबई का स्कोर बगैर विकेट के 5 रन। इशान किशन 5 और रोहित शर्मा बगैर खाता खोले क्रीज पर।

19:12 (IST) 24 May 2023
LSG vs MI Live: लखनऊ की प्लेइंग 11

आयुष बडोनी, दीपक हुड्डा, प्रेरक मांकड़, मार्कस स्टोइनिस, निकोलस पूरन (विकेटकीपर), क्रुणाल पांड्या (कप्तान), कृष्णप्पा गौतम, रवि बिश्नोई, नवीन-उल-हक, यश ठाकुर, मोहसिन खान।

19:08 (IST) 24 May 2023
LSG vs MI Live: मुंबई इंडियंसी की प्लेइंग 11

रोहित शर्मा (कप्तान), इशान किशन (विकेटकीपर), कैमरन ग्रीन, सूर्यकुमार यादव, टिम डेविड, नेहल वढेरा, क्रिस जॉर्डन, ऋतिक शौकीन, पीयूष चावला, जेसन बेहरेनडॉर्फ, आकाश मधवाल।

19:06 (IST) 24 May 2023
LSG vs MI Toss: मुंबई ने चुनी बल्लेबाजी

मुंबई इंडियंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया। रोहित शर्मा ने मुंबई की प्लेइंग 11 में एक बदलाव की जानकारी दी। कुमार कार्तिकेय की जगह ऋतिक शौकिन को मौका मिला।

18:53 (IST) 24 May 2023
LSG vs MI Live: कैसी होगी पिच

मुंबई और लखनऊ के बीच मैच उस पिच पर होगा, जिसपर चेन्नई और मुंबई के बीच मैच हुआ थ। चेन्नई ने 139 रन के टारगेट को चेज किया था। चेन्नई और गुजरात के बीच क्वालिफायर 1 की तरह इस मैच में स्पिनर्स का जादू देखने को मिल सकता है।

मुंबई इंडियंस की ओर से लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ रोहित शर्मा ने सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। रोहित के 3 मैच में 82 रन हैं। लखनऊ सुपर जायंट्स की ओर से मुंबई इंडियंस के खिलाफ केएल राहुल ने सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। केएल राहुल के 2 मैच में 206 रन हैं। हालांकि, केएल राहुल चोट के कारण आईपीएल 2023 से बाहर हो चुके हैं। गेंदबाजी की बात करें तो लखनऊ सुपर जायंट्स की ओर से मुंबई इंडियंस के खिलाफ रवि बिश्नोई सबसे ज्यादा सफल रहे हैं। रवि बिश्नोई 3 मैच में 4 विकेट चटका चुके हैं। वहीं, मुंबई इंडियंस की ओर से लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ जेसन बेहरेनडोर्फ और रिले मेरेडिथ एक मैच में 2 विकेट ले चुके हैं।