विश्व क्रिकेट में कई खिलाड़ियों ने एक्ट्रेस और मॉडल से शादी की हैं। जैसे- विराट कोहली ने अभिनेत्री अनुष्का शर्मा से शादी रचाई तो हार्दिक पंड्या ने नताशा स्टेनकोविक को अपनाया। हम यहां ऐसे कुछ खिलाड़ियों के बारे में आपको बता रहे हैं जिन्होंने एक्ट्रेस और मॉडल से शादी की है। आधुनिक क्रिकेट के बेहतरीन खिलाड़ियों में शामिल कोहली ने 2017 में अनुष्का से शादी की थी। दोनों जनवरी 2021 में माता-पिता बनने वाले हैं।

विराट और अनुष्का 2013 में एक शैम्पू के एड के शूटिंग के दौरान मिले थे। इसके बाद दोनों में प्यार हो गया और बाद में शादी कर ली। दक्षिण अफ्रीका के क्रिकेटर जेपी डुमिनी को पेशे से ब्लॉगर और मॉडल सू डुमिनी से प्यार हो गया था। दोनों ने 25 जून 2011 को शादी कर ली थी। डुमिनी की दो बेटियां हैं। उनका नाम इसाबेला हन्नाह और एलेक्सा रोस हैं।

इंग्लैंड के दिग्गज गेंदबाज जेम्स एंडरसन ग्लैमरस मॉडल डेनिएला लॉयड से पहली बार 2004 में मिले थे। इसके बाद दोनों लंबे समय तक साथ दिखाई दिए। एंडरसन और लॉयड ने 2006 में शादी कर ली थी। दोनों के दो बच्चे हैं। ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज ऑलराउंडर शेन वॉटसन को मॉडल, प्रेजेंटर और एंकर ली फुरलॉन्ग से प्यार हो गया था। ग्लैमर की दुनिया में ली फुरलॉन्ग का नाम बड़ा है। दोनों पहली बार 2006 में मिले थे। इसके बाद 3 जून 2010 को दोनों ने शादी कर ली।

भारतीय ऑलराउंडर स्टुअर्ट बिन्नी को ग्लैमरस स्पोर्ट्स एंकर मयंती लैंगर से प्यार हो गया था। बिन्नी और मयंती ने लंबे समय तक डेटिंग करने के बाद 2013 शादी कर ली। दोनों इसी साल माता-पिता बने हैं। हार्दिक पंड्या और नताशा स्टेनकोविक की बात करें तो इस भारतीय ऑलराउंडर ने पिछले साल एक जनवरी को अपनी सगाई का ऐलान कर सबको चौंका दिया। इसके बाद लॉकडाउन के दौरान हार्दिक और नताशा ने शादी कर ली। उसी समय पता चला कि नताशा मां बनने वाली हैं। हार्दिक को बाद में बेटा हुआ।