प्रो-कबड्डी लीग के सीजन-5 में शनिवार को पुनेरी पल्टन के खिलाफ खेले गए मैच में यू-मुंबा को दूसरी बार घर में हार का सामना करना पड़ा। पुणे ने मुंबई को 26-24 से मात दी। दूसरे हाफ में अच्छी वापसी करते हुए इस लीग में पुणे ने दूसरी बार मुंबई को मात दी। इससे पहले 28 जुलाई को खेले गए मैच में पुणे ने मुंबई को 33-21 से मात दी थी। कप्तान दीपक हुड्डा ने सफल रेड मारते हुए पुनेरी पल्टन का खाता खोला। मुंबई के लिए श्रीकांत जाधव ने अंक लेकर स्कोर बराबर किया।
दोनों टीमों के बीच मैच बराबरी का नजर आ रहा था। कोई भी टीम किसी भी मामले में कम नजर नहीं आ रही थी। श्रीकांत जाधव और काशीलिंग अदाके जैसे रेडर और सुरिंदर सिंह की रेडिंग के दम पर मुंबई ने पुणे पर किसी तरह 6-4 की बढ़त बनाई।
मुंबई ने पहले हाफ की समाप्ति के लिए बचे सात मिनट में पुणे को ऑल आउट कर 11-5 से अपनी बढ़त को मजबूत करने की कोशिश की। कप्तान अनूप कुमार के नेतृत्व में अच्छी कोशिश करते हुए पहले हाफ में मुंबई ने पुणे पर 15-9 की बढ़त बनाई। दूसरे हाफ में मुंबई ने पुणे पर अपना पलड़ा भारी रखा था। पुणे ने रेडर संदीप नरवाल के दम पर दो अंक हासिल किए और स्कोर 11-17 किया।
इस बीच काशीलिंग ने दो रेड अंक मारते हुए मुंबई को 19-13 से बढ़त दिला दी। हालांकि, अपना प्रयास जारी रखते हुए पुणे ने मुंबा को मैच की समाप्ति के लिए बचे अंतिम छह मिनट में ऑल आउट कर स्कोर 19-20 किया।
पुणे अपनी फॉर्म में वापस लौट रही थी और मुंबई अपनी लय खोती नजर आ रही थी। मुकाबला अब बराबरी पर आ चुका था। ऐसे में मुंबई ने पुणे के रेडर और कप्तान दीपक को आउट कर अपनी बढ़त 22-20 की। हालांकि, अपने अच्छे डिफेंस के दम पर पुणे ने मुंबई के रेडर को आउट कर अपने कप्तान दीपक की मैट पर वापसी करवाई और स्कोर 21-22 किया।
अंतिम बचे तीन मिनट दोनों ही टीमों के लिए बेहद महत्वपूर्ण थे। कौन सी टीम जीतेगी और किसे हार का सामना करना पड़ेगा, यह मुश्किल नजर आ रहा था। दीपक ने एक बोनस अंक लेकर और फिर अपने अच्छे डिफेंस से मुंबई के रेडर को आउट कर 24-23 से बढ़त हासिल की। पुणे के रेडर मोनू को आउट कर मुंबई ने 24-24 से स्कोर बराबर ही किया था कि पुणे ने एक बार फिर एक अंक से बढ़त हासिल कर स्कोर 25-24 कर लिया। इसके बाद रेड मारने आए कप्तान अनूप को बाहर करते हुए पुणे ने 26-24 से जीत हासिल की।
यहां देखें Pro Kabaddi 2017, U Mumba vs Puneri Paltan Match :
-पुणेरी पलटन ने 26-24 से मैच जीता।
-संदीप ने मैच में पहली बार अनूप को टैकल किया। मुंबा 24, पुणे 26
-डू ऑर डाई रेड में मोनू टैकल। मुंबा 24, पुणे 24
-पुणेरी पलटन (24) पहली बार लीड में। मुंबा 23,
-मुकाबला 23-23 की बराबरी पर। 3 मिनट बाकी।
-मैच बेहद रोमांचक मोड़ पर।
-मैच खत्म होने में 4 मिनट बाकी। मुंबा 23, पुणे 22
-राजेश मोंडल टैकल। यू मुंबा ने लीड कुछ हद तक मजबूत की। पुणे 21, मुंबा 23
-मुंबा ऑलआउट। पुणे 20, मुंबा 21
-अनूप ने भले ही बोनस जुटाया। मगर वो इसी रेड में डैश आउट हुए।
-33वें मिनट मुंबा (19) के पास 4 अंक की लीड शेष। काशी ने 7 अंक लिए हैं।
-मैच खत्म होने में 10 मिनट बाकी। पुणे (13) मैच में सिर्फ 6 अंक से पिछड़ती हुई।
-काशी ने रेड में 2 अंक लेकर टीम के ऊपर से ऑलआउट का खतरा टाला। मुंबा 19, पुणे 13
-राजेश मंडल ने रेड अंक लिया। मुंबा 17, पुणे 13
-श्रीकांत जाधव रेड में 3 अंक ले चुके हैं। मगर मैच के 26वें मिनट डैश आउट। मुंबा 17, पुणे 12
-अनूप कुमार को ग्रीन कार्ड मिला। पुणे 6 अंक पीछे।
-प्रदीप नरवाल के नाम पहले 24 मिनट एक भी प्वाइंट नहीं। मगर इसके बाद उन्होंने दो खिलाड़ियों को आउट किया। मुंबा 17, पुणे 11
-दीपक हुडा टैकल। मुंबा 16, पुणे 9
-यू मुंबा के पास 6 अंक की लीड। पुणे 9
दूसरा हाफ शुरू।
– पहले हाफ तक पुणेरी पलटन ने 9, जबकि यू मुंबा ने 15 प्वाइंट्स बनाए।
– डू ऑर डाई रेड में जीबी मोरे आउट। मुंबा 13, पुणे 6
– मुंबा (12) को बोनस मिला। पुणे 6 अंक पीछे।
– राजेश मोंडल ने रेड में अंक जुटाया। मुंबा 11, पुणे 6
अनूप ने 10वीं बार संदीप नरवाल को आउट किया। पुणे ऑलआउट। मुंबा 11, पुणे 4
काशी ने दूसार प्वाइंट जुटाया। यू मुंबा 7, पुणे 4
संदीप नरवाल रेड में कोई अंक जुटने में नाकाम। मुंबा (6) के पास 2 अंक की लीड।
पुणे का डिफेंस पहले 9 मिनट तक एक भी टैकल प्वाइंट नहीं ले सका है। मुंबा 5, पुणे 4
डू ऑर डाई रेड में श्रीकांत जाधव ने कोई प्वाइंट नहीं लिया। मुंबा 4, पुणे 4
मुकाबला 3-3 की बराबरी पर।
[show_kabbadi_matchcenter matchid=”333″]
सुरेंद्र सिंह ने रोहित चौधरी को टैकल किया। अनूप कोर्ट में वापस। मुंबा 2, पुणे 3
दीपक हुडा ने मुंबा के कप्तान अनूप को टच किया। पुणे के पास 1 अंक की लीड।
मैच का पहला अंक पुणे के दीपक हुडा ने की। सुरेंद्र टच आउट।
पुणेरी पलटन ने टॉस जीतकर कोर्ट चुना।
मैच अब से कुछ ही देर बाद शुरू होने जा रहा है। इसी कोर्ट पर कुछ देर पहले ही पटना पाइरेट्स ने तमिल थलाइवाज को 11 अंकों से हराया है।
यू मुंबा :
रेडर- दर्शन काशिलिंग अडाके, नितिन मदाने शब्बीर बापू, श्रीकांत जाधव
डिफेंडर – सुरेश कुमार, जोगिंदर नरवाल, सुरेंद्र सिंह
ऑलराउंडर – डोंग जू होंग, ई. सुभाष, हादी ओस्ट्रोक, कुलदीप सिंह, शिव ओम, योंग जू ओके, अनूप कुमार
यहां देखें Pro Kabaddi 2017, Patna Pirates vs Tamil Thalaivas Match :
पुणेरी पलटन:
रेडर – अक्षय जाधव, मोरे जीबी, राजेश मोंडल, रोहित कुमार चौधरी, सुरेश कुमार, उमेश मात्रे
डिफेंडर – धर्मराज चेरालथन, गिरीश मारुती अर्नेक, मोहम्मद, जाइउर रहमान
ऑलराउंडर – रवि कुमार, संदीप नरवाल, ताकामुत्शु कोनो, दीपक निवास हुडा

