दुनिया के दिग्गज कबड्डी खिलाड़ी ईरान के मिराज शेख के नेतृत्व में खेल रही दबंग दिल्ली का प्रो कबड्डी लीग के सीजन-5 में खराब दौरा जारी है। शनिवार को उसे लीग के अपने चौथे मैच में यु-मुम्बा के हाथों लगातार तीसरी हार का सामना करना पड़ा है। मनकापुर इंडोर स्टेडियम में खेले गए इस मैच में मुम्बा की टीम ने दिल्ली को 36-22 से हराते हुए अपनी दूसरी जीत दर्ज की है। इससे पहले दिल्ली को पुनेरी पल्टन, गुजरात फॉर्च्यूजाएंट्स के हाथों हार मिली थी। चार मैचों में उसे इकलौती जीत जयपुर पिंक पैंथर्स के खिलाफ मिली थी।
मिराज एक बार फिर अपनी छाप छोड़ने में असफल रहे और सिर्फ तीन अंक ही ले पाए। दिल्ली के लिए निलेश शिंदे ने सबसे ज्यादा पांच अंक हासिल किए। मुम्बा के लिए कप्तान अनूप कुमार और शब्बीर बापू ने सात-सात अंक लिए। दिल्ली ने हालांकि मैच का पहला अंक हासिल किया। आर. श्रीराम ने सफल रेड मारते हुए दिल्ली का खाता खोला। अगले ही पल मुम्बा के काशिलिंग अदाके की रेड को असफल करते हुए दिल्ली ने स्कोर 2-0 कर लिया, लेकिन मुम्बा ने दो लगातार अंक लेकर स्कोर बराबर कर लिया। और फिर मुम्बा की टीम देखते-देखते दिल्ली पर हावी हो गई। मुम्बा ने 10-2 की बढ़त ले ली थी। यहां से दिल्ली वापसी नहीं कर पाई और हाफ टाइम में मुम्बा 14-8 की बढ़त के साथ गई।
यहां पढ़ें Pro Kabaddi Season 5 2017, Bengaluru Bulls vs UP Yoddha Match :
दूसरे हाफ में दिल्ली अपने ऊपर दबाव को कम नहीं कर पाई और अंकों के अंतर को पाट नहीं पाई। इस हाफ में उसने 12 अंक अपने खाते में डाले, लेकिन मुम्बा ने 22 अंक हासिल किए। रेड से मुम्बा की टीम ने 15 अंक लिए जबकि दिल्ली रेड से 10 अंक हासिल कर पाई। वहीं टैकल से मुम्बा ने 15 अंक लिए। दिल्ली के हिस्से टैकल से सिर्फ सात अंक आए। ऑल आउट से मुम्बा ने चार अंक लिए जबकि दिल्ली ऑल आउट से एक भी अंक हासिल नहीं कर पाई। मुम्बा के हिस्से दो अतिरिक्त अंक आए। वही मुंबई ने पांच अतिरिक्त अंक लिए।
यहां पढ़ें Pro Kabaddi Season 5 2017, U Mumba vs Dabang Delhi Match :
[show_kabbadi_matchcenter matchid=”299″]
8:57 PM : यू मुंबा ने दबंग दिल्ली को 36-22 से हराया।
8:52 PM : मैच खत्म होने में 3 मिनट का समय बाकी। दिल्ली ने तेजी से अंक जुटाने शुरु किए। दिल्ली 21, मुंबा 33
8:46 PM : मिराज शेख आउट और इसी के साथ दिल्ली दूसरी बार ऑलआउट। दिल्ली 16, मुंबा 32
8:41 PM : सुपर रेड में अनूप कुमार ने 2 अंक लिए। मुंबा 24, दिल्ली 15
8:37 PM : निलेश शिंदे ने 5 अंक लिए। दबंग दिल्ली ने मुंबा को ऑलआउट के करीब ला दिया है। दिल्ली 13, मुंबा 18
8:32 PM : मिराज शेख अंक लेने में नाकाम। मैच खत्म होने में साढ़े 14 मिनट का समय बाकी है। यू मुंबा 18, दिल्ली 10
8:29 PM : दबंग दिल्ली ने मुंबा की बढ़त को कुछ हद तक कम कर लिया है। मुंबा 16, दिल्ली 9
8:23 PM : पहले राउंड तक यू मुंबा 14, जबकि दिल्ली 8
8:17 PM : पहला राउंड खत्म होने में 4 मिनट का समय बाकी। यू मुंबा 14, दिल्ली 4
8:13 PM : दिल्ली मैच में 10 अंकों से पिछड़ती हुई। यू मुंबा ने 13, जबकि दिल्ली ने 3 अंक बना लिए हैं।
8:07 PM : यू मुंबा ने मैच में दिल्ली को ऑलआउट कर दिया है। दिल्ली 2, मुंबा 10
8:02 PM : मैच का पहला प्वाइंट दिल्ली ने लिया। पुनीत ने अनूप को आउट किया।
7:58 PM : यू मुंबा ने टॉस जीतकर कोर्ट चुना।
7:40 PM : दबंग दिल्ली :
रेडर – अबोलफजल मगशोडलू महाली, आनंद पाटिल, रवि दलाल, रोहित बालियान, सूरज देसाईं, सुरेशु कुमार, विपिन मलिक
डिफेंडर – बाजीराव हेगड़े, नीलेश शिंदे, सुनील विशाल
ऑलराउंडर – चेतन एस, रूपेश तोमर, तपस पाल, विशाल, मिराज शेख
7:30 PM : यू मुंबा :
रेडर- दर्शन काशिलिंग अडाके, नितिन मदाने शब्बीर बापू, श्रीकांत जाधव
डिफेंडर – सुरेश कुमार, जोगिंदर नरवाल, सुरेंद्र सिंह
ऑलराउंडर – डोंग जू होंग, ई. सुभाष, हादी ओस्ट्रोक, कुलदीप सिंह, शिव ओम, योंग जू ओके, अनूप कुमार

