इंडियन प्रीमियर लीग 2024 (IPL 2024) में 26 मार्च को चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने गुजरात टाइटंस (GT) को 63 रन से हरा दिया। गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। चेन्नई सुपर किंग्स ने 20 ओवर में 6 विकेट 2025 रन बनाए। शिवम दुबे ने 23 गेंद पर 51 रन बनाए। ऋतुराज गायकवाड़ और रचिन रविंद्र ने 46-46 रन बनाए। आखिरी ओवर में समीर रिजवी 6 गेंद पर 14 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने आईपीएल करियर की पहली ही गेंद पर छक्का जड़ा। गुजरात के लिए राशिद खान ने 2 विकेट लिए। आर साई किशोर, स्पेंसर जॉनसन और मोहित शर्मा ने 1-1 विकेट लिए। गुजरात टाइटंस की टीम 207 रन के टारगेट के जवाब में 20 ओवर में 8 विकेट पर 143 रन ही बना पाई। साई सुदर्शन ने सबसे ज्यादा 37 रन बनाए। ऋद्धिमान साहा और डेविड मिलर ने 21-21 रन बनाए। चेन्नई के लिए दीपक चाहर, मुस्तफिजुर रहमान और तुषार देशपांडे ने 2-2 विकेट लिए। डेरिल मिचेल और मथीसा पथिराना ने 1-1 विकेट लिए। गुजरात टाइटंस की रन के लिहाज से यह सबसे बड़ी हार है। इससे पहले टीम कभी 27 रन से ज्यादा से नहीं हारी थी। चेन्नई की यह लगातार दूसरी जीत है। गुजरात की टीम 1 मैच जीती है। 1 मैच हारी है।

Match Ended

Indian Premier League, 2024

Chennai Super Kings 
206/6 (20.0)

vs

Gujarat Titans  
143/8 (20.0)

Match Ended ( Day – Match 7 )
Chennai Super Kings beat Gujarat Titans by 63 runs

Live Updates

IPL 2024 CSK vs GT Updates: गुजरात टाइटंस को हराकर चेन्नई सुपर किंग्स आईपीएल 2024 की अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंच गई। 

23:33 (IST) 26 Mar 2024
लाइव क्रिकेट स्कोर: चेन्नई सुपर किंग्स ने गुजरात टाइटंस को 63 रन से हराया

चेन्नई सुपर किंग्स ने गुजरात टाइटंस को 63 रन से हरा दिया। गुजरात टाइटंस की टीम 207 रन के टारगेट के जवाब में 20 ओवर में 8 विकेट पर 143 रन ही बना पाई। साई सुदर्शन ने सबसे ज्यादा 37 रन बनाए। ऋद्धिमान साहा और डेविड मिलर ने 21-21 रन बनाए। उमेश यादव 10 और स्पेंसर जॉनसन 5 रन बनाकर नाबाद रहे। चेन्नई के लिए दीपक चाहर, मुस्तफिजुर रहमान और तुषार देशपांडे ने 2-2 विकेट लिए। डेरिल मिचेल और मथीसा पथिराना ने 1-1 विकेट लिए। गुजरात टाइटंस की रनों की लिहाज से यह सबसे बड़ी हार है। इससे पहले टीम कभी 27 रन से ज्यादा से नहीं हारी थी।

23:22 (IST) 26 Mar 2024
CSK vs GT Live Score: राहुल तेवतिया को मुस्तफिजुर रहमान ने पवेलियन भेजा

राहुल तेवतिया को मुस्तफिजुर रहमान ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 6 रन बनाए। उमेश यादव 2 रन बनाए। गुजरात टाइटंस ने 18.2 ओवर में 8 विकेट पर 129 रन बना लिए हैं। जीत के लिए 10 गेंद पर 78 रन चाहिए। नए बल्लेबाज स्पेंसर जॉनसन हैं।

23:20 (IST) 26 Mar 2024
लाइव क्रिकेट स्कोर: गुजरात टाइटंस हार की कगार पर

गुजरात टाइटंस ने 7 विकेट पर 128 रन बना लिए हैं। जीत के लिए 12 गेंद पर 79 रन चाहिए। उमेश यादव 1 और रहुल तेवतिया 6 रन बनाकर क्रीज पर।

23:11 (IST) 26 Mar 2024
GT vs CSK Live Score: राशिद खान को मुस्तफिजुर रहमान ने पवेलियन भेजा

राशिद खान को मुस्तफिजुर रहमान ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 1 रन बनाए। उमेश यादव नए बल्लेबाज हैं। राहुल तेवतिया 1 रन बनाकर क्रीज पर। गुजरात टाइटंस का स्कोर 16.3 ओर में 7 विकेट पर 121 रन। जीत के लिए 21 गेंद पर 86 रन चाहिए।

23:04 (IST) 26 Mar 2024
IPL 2024 Live Score: तुषार देशपांडे ने अजमतुल्लाह ओमरजई को पवेलियन भेजा

तुषार देशपांडे ने अजमतुल्लाह ओमरजई को पवेलियन भेजा। उन्होंने 11 रन बनाए। राहुल तेवतिया बगैर खाता खोले और नए बल्लेबाज के तौर राशिद खान क्रीज पर। गुजरात टाइटंस का स्कोर 15.2 ओवर में6 विकेट पर 118 रन। जीत के लिए 28 गेंद पर 89 रन चाहिए।

23:01 (IST) 26 Mar 2024
लाइव क्रिकेट स्कोर: साई सुदर्शन को मथिसा पथिराना ने पवेलियन भेजा

साई सुदर्शन को मथिसा पथिराना ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 37 रन बनाए। राहुल तेवतिया नए बल्लेबाज हैं। अजमतुल्लाह ओमरजई 7 रन बनाकर क्रीज पर। गुजरात टाइटंस का स्कोर 15 ओवर में 5 विकेट पर 114 रन। जीत के लिए 30 गेंद पर 93 रन चाहिए।

22:53 (IST) 26 Mar 2024
लाइव क्रिकेट स्कोर: अजमतुल्लाह ओमरजई और साई सुदर्शन क्रीज पर

गुजरात टाइटंस ने 14 ओवर में 4 विकेट पर 4 विकेट पर 110 रन बना लिए हैं। जीत के लिए 36 गेंद पर 97 रन चाहिए। अजमतुल्लाह ओमरजई 6 और साई सुदर्शन 35 रन बनाकर क्रीज पर।

22:43 (IST) 26 Mar 2024
IPL 2024 Live Score: गुजरात टाइटंस को बड़ा झटका लगा

गुजरात टाइटंस को बड़ा झटका लगा है। डेविड मिलर 16 गेंद पर 21 रन बनाकर आउट। तुषार देशपांडे को विकेट मिला। गुजरात टाइटंस नें 11.5 ओवर में 4 विकेट पर 96 रन बना लिए हैं। साई सुदर्शन 28 रन बनाकर क्रीज पर।

22:34 (IST) 26 Mar 2024
CSK vs GT Live Score: गुजरात टाइटंस को तबाड़तोड़ बल्लेबाजी की जरूरत

गुजरात टाइटंस ने 10 ओवर में 3 विकेट पर 80 रन बना लिए हैं। जीत के लिए 60 गेंद पर 127 रन चाहिए। साई सुदर्शन 21 और डेविड मिलर 12 रन बनाकर क्रीज पर। दोनों के बीच 15 गेंद पर 25 रन की साझेदारी हुई।

22:20 (IST) 26 Mar 2024
CSK vs GT Live Cricket Score: विजय शंकर 12 रन बनाकर आउट

विजय शंकर 12 रन बनाकर आउट। डेरिल मिचेल ने पवेलियन भेजा। साई सुदर्शन 12 रन बनाकर क्रीज पर। गुजरात टाइटंस का स्कोर 7.3 ओवर में 3 विकेट पर 55 रन। जीत के लिए 74 गेंद पर 152 रन चाहिए।

22:05 (IST) 26 Mar 2024
लाइव क्रिकेट स्कोर: ऋद्धिमान साहा को दीपक चाहर ने पवेलियन भेजा

ऋद्धिमान साहा को दीपक चाहर ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 21 रन बनाए। साई सुदर्शन 3 रन बनाकर क्रीज पर। गुजरात टाइटंस का स्कोर 4.3 ओवर में 2 विकेट पर 34 रन। 93 गेंद पर 173 रन चाहिए।

21:56 (IST) 26 Mar 2024
CSK vs GT Live Cricket Score: शुभमन गिल को दीपक चाहर ने पवेलियन भेजा

शुभमन गिल को दीपक चाहर ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 8 रन बनाए। गुजरात टाइटंस ने 2.5 ओवर में 1 विकेट पर 28 रन बना लिए हैं। गुजरात को जीत के लिए 179 रन और चाहिए। ऋद्धिमान साहा 19 रन बनाकर क्रीज पर। साई सुदर्शन नए बल्लेबाज हैं।

21:40 (IST) 26 Mar 2024
IPL 2024 Live Score: गुजरात टाइटंस की बल्लेबाजी शुरू

गुजरात टाइटंस की बल्लेबाजी शुरू हो गई है। ऋद्धिमान साहा और शुभमन गिल क्रीज पर। दीपक चाहर ने चेन्नई सुपर किंग्स के लिए गेंदबाजी की शुरुआत की। पांचवीं गेंद सिंगल से खाता खुला। आखिरी गेंद पर गिल ने छक्का जड़ा।

21:23 (IST) 26 Mar 2024
Live Cricket Score: चेन्नई सुपर किंग्स ने गुजरात टाइटंस को 207 रन का टारगेट दिया

चेन्नई सुपर किंग्स ने गुजरात टाइटंस को 207 रन का टारगेट दिया। 20 ओवर में 6 विकेट 2025 रन बनाए। आखिरी ओवर में समीर रिजवी 6 गेंद पर 14 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने आईपीएल करियर की पहली ही गेंद पर छक्का जड़ा। डेरिल मिचेल आखिरी गेंद पर रन आउट हुए। उन्होंने 24 रन बनाए। रविंद्र जडेजा 7 रन बनाकर नाबाद रहे। शिवम दुबे ने 23 गेंद पर 51 रन बनाए। ऋतुराज गायकवाड़ और रचिन रविंद्र ने 46-46 रन बनाए। गुजरात के लिए राशिद खान ने 2 विकेट विए। आर साई किशोर, स्पेंसर जॉनसन और मोहित शर्मा ने 1-1 विकेट लिए।

21:12 (IST) 26 Mar 2024
IPL 2O24 Live Score: शिवम दुबे 23 गेंद पर 51 रन बनाकर आउट

शिवम दुबे 23 गेंद पर 51 रन बनाकर आउट। राशिद खान ने विकेट लिया। डेरिल मिचेल 23 रन बनाकर क्रीज पर। चेन्नई सुपर किंग्स ने 18.2 ओवर में 4 विकेट पर 184 रन बना लिए हैं। समीर रिजवी ने आईपीएल करियर की पहली ही गेंद पर छक्का जड़ा।

21:09 (IST) 26 Mar 2024
Live Cricket Score: शिवम दुबे का तूफानी अर्धशतक

शिवम दुबे ने 22 गेंद 51 रन ठोके। वह 2 चौके और 5 छक्के लगा चुके हैं। डेरिल मिचेल 18 गेंद पर 22 रन बनाकर क्रीज पर। दोनों के बीच 33 गेंद पर 56 रन की साझेदारी हुई। चेन्नई सुपर किंग्स ने 18 ओवर में 3 विकेट पर 183 रन बना लिए हैं।

20:51 (IST) 26 Mar 2024
IPL 2024 Live Score: शिवम दुबे की तूफानी बल्लेबाजी

चेन्नई सुपर किंग्स ने 15 ओवर में 3 विकेट पर 155 रन बना लिए हैं। शिवम दुबे 14 गेंद पर 36 और डेरिल मिचेल 9 रन बनाकर क्रीज पर। स्पेंसर जॉनसन के ओवर में 14 रन बने।

20:38 (IST) 26 Mar 2024
CSK vs GT Live Cricket Score: ऋतुराज गायकवाड़ को स्पेंसर जॉनसन ने पवेलियन भेजा

ऋतुराज गायकवाड़ को स्पेंसर जॉनसन ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 46 रन बनाए। शिवम दुबे 17 रन बनाकर क्रीज पर। चेन्नई सुपर किंग्स ने 12.3 ओवर में 3 विकेट पर 127 रन।

20:24 (IST) 26 Mar 2024
लाइव क्रिकेट स्कोर : अजिंक्य रहाणे को आर साई किशोर ने पवेलियन भेजा

अजिंक्य रहाणे को आर साई किशोर ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 12 रन बनाए। ऋतुराज गायकवाड़ 29 गेंद पर 42 रन बनाकर क्रीज पर। चेन्नई सुपर किंग्स ने 10.1 ओवर में 2 विकेट 104 रन बना लिए हैं।

20:15 (IST) 26 Mar 2024
IPL 2024 Live Cricket Score: ऋतुराज गायकवाड़ और अजिंक्य रहाणे क्रीज पर

चेन्नई सुपर किंग्स ने 9 ओवर में 1 विकेट पर 92 रन बना लिए हैं। ऋतुराज गायकवाड़ 31 और अजिंक्य रहाणे 11 रन बनाकर क्रीज पर। दोनों के बीच 22 गेंद पर 30 रन की साझेदारी हुई।

20:02 (IST) 26 Mar 2024
CSK vs GT Live Cricket Score: चेन्नई सुपर किंग्स को पहला झटका लगा

चेन्नई सुपर किंग्स को पहला झटका लगा है। रचिन रविंद्र को राशिद खान ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 20 गेंद पर 46 रन बनाए। ऋतुराज गायकवाड़ 13 रन बनाकर क्रीज पर। नए बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे क्रीज पर।

19:53 (IST) 26 Mar 2024
IPL 2024 Live Score: सीएसके ने 4 ओवर में ठोके 41 रन

चार ओवर के बाद सीएसके का स्कोर बिना विकेट खोए 41 रन है। रचिन रविंद्र के 14 गेंद में 31 रन हैं। ऋतुराज गायकवाड़ के 10 गेंद में 9 रन हैं। उमेश यादव 2 ओवर में 27 रन दे चुके हैं। उमरजई ने 2 ओवर में 14 रन दिए हैं।

19:51 (IST) 26 Mar 2024
IPL 2024, CSK vs GT Live Score: रचिन रविंद्र ने जड़ा छक्के के बाद चौका

चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से ऋतुराज गायकवाड़ और रचिन रविंद्र ने पारी की शुरुआत की। अजमतुल्लाह उमरजई गुजरात टाइटंस के लिए पहला ओवर लेकर आए। ऋतुराज गायकवाड़ पहले ओवर में सिर्फ 2 ही रन बने। अगला ओवर उमेश यादव लेकर आए। इस ओवर से चेन्नई के खाते में 11 रन आए। दो ओवर के बाद सीएसके का स्कोर बिना विकेट खोए 13 रन है। दूसरे ओवर में रचिन रविंद्र ने पहले छक्का और फिर चौका लगाया।

19:09 (IST) 26 Mar 2024
IPL 2024 Live: ये है चेन्नई सुपर किंग्स की प्लेइंग इलेवन

चेन्नई सुपर किंग्स की प्लेइंग इलेवन: ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), रचिन रविंद्र, अजिंक्य रहाणे, डेरिल मिचेल, शिवम दुबे, रविंद्र जडेजा, समीर रिजवी, एमएस धोनी (विकेटकीपर), दीपक चाहर, तुषार देशपांडे, मुस्तफिजुर रहमान।

19:08 (IST) 26 Mar 2024
IPL 2024, CSK vs GT: ये है गुजरात टाइटंस की प्लेइंग इलेवन

गुजरात टाइटंस की प्लेइंग इलेवन: ऋद्धिमान साहा (विकेटकीपर), शुभमन गिल (कप्तान), अजमतुल्लाह उमरजई, डेविड मिलर, विजय शंकर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, रविश्रीनिवासन साई किशोर, उमेश यादव, मोहित शर्मा, स्पेंसर जॉनसन।

19:07 (IST) 26 Mar 2024
IPL 2024, CSK vs GT Live Score: चेन्नई सुपर किंग्स ने प्लेइंग इलेवन में किया 1 बदलाव

आईपीएल 2024 के 7वें मैच में गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। चेन्नई सुपर किंग्स ने अपनी प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव किया। गुजरात टाइटंस ने आखिरी एकादश में कोई बदलाव नहीं किया।

18:48 (IST) 26 Mar 2024
IPL 2024 Live Score: ऋतुराज और शुभमन गिल दोनों के लिए कड़ी परीक्षा का समय

आज के मैच में दो युवा कप्तान के कौशल की कड़ी परीक्षा होने वाली है। ऋतुराज गायकवाड़ के मुकाबले कम अनुभवी कप्तान शुभमन गिल के लिए यह थोड़ा और कठिन है, क्योंकि चेन्नई सुपर किंग्स का घरेलू मैदान पर रिकॉर्ड बहुत शानदार है। देखते हैं कि कौन सी टीम अपना विजयी क्रम जारी रख पाएगी?

18:23 (IST) 26 Mar 2024
IPL 2024 Live: जीटी के लिए नुकसानदायक हो सकता है ऋतुराज को हल्के में लेना

ऋतुराज गायकवाड़ को बीच के ओवरों में सेट होने देना गुजरात टाइटंस के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है। चेन्नई सुपर किंग्स के युवा कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ में राशिद खान की गेंदों की धार करने की क्षमता है। ऋतुराज ने राशिद खान के खिलाफ 60 गेंद में 158.33 की स्ट्राइक रेट से 95 रन बनाए हैं।

17:32 (IST) 26 Mar 2024
IPL 2024, CSK vs GT: मैथ्यू वेड दूसरे मैच में भी नहीं खेल पाएंगे

24 मार्च को शेफील्ड शील्ड फाइनल में हिस्सा लेने के कारण आईपीएल 2024 में गुजरात टाइटंस के दूसरे मैच में भी बाहर रहेंगे। ऋतुराज गायकवाड़ ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ पांच पारियों में 146.85 की स्ट्राइक रेट से चार बार 50 से अधिक स्कोर बनाए हैं, लेकिन आईपीएल में पावरप्ले में बाएं हाथ के तेज गेंदबाजों के खिलाफ संघर्ष किया है। बाएं हाथ के तेज गेंदबाजों के खिलाफ वह 10 बार आउट हुए हैं और सिर्फ 112.3 का स्ट्राइक रेट रहा है।

16:51 (IST) 26 Mar 2024
IPL 2024, CSK vs GT Live Score: महिपाल लोमरोर को अच्छी नहीं लगती इम्पैक्ट प्लेयर की भूमिका

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 25 मार्च 2024 की रात पंजाब किंग्स को हरा दिया। आरसीबी के बल्लेबाज महिपाल लोमरोर ने टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। वह इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में आरसीबी के लिए खेले थे। हालांकि, इस बल्लेबाज को इम्पैक्ट प्लेयर की भूमिका अजीब लगती है। आरसीबी जब 177 रन के लक्ष्य का पीछा कर रहा था तब उसने यश दयाल की जगह लोमरोर को इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में उतारा गया। लोमरोर ने 8 गेंद पर 17 रन बनाए और दिनेश कार्तिक (28) के साथ 47 रन जोड़कर अपनी टीम को चार विकेट से जीत दिलाई।

मौजूदा चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच मैच में दो नए कप्तानों शुभमन गिल और ऋतुराज गायकवाड़ के नेतृत्व कौशल की परीक्षा होगी। इन दोनों सलामी बल्लेबाजों को अपनी कलात्मक बल्लेबाजी के लिए जाना जाता है, लेकिन यहां उनके रणनीतिक कौशल पर भी सभी का ध्यान टिका रहेगा। शुभमन गिल अभी 24 वर्ष के हैं। शुभमन गिल आईपीएल में सबसे कम उम्र के कप्तान हैं। रणनीतिक कौशल में माहिर मुख्य कोच आशीष नेहरा तथा अनुभवी डेविड मिलर और केन विलियमसन की मौजूदगी से उनका काम आसान हो जाता है। दूसरी तरफ, ऋतुराज गायकवाड़ को करिश्माई एमएस धोनी का साथ मिलता है। ऋतुराज गायकवाड़ की अगुआई में चेन्नई में पहले मैच में आरसीबी को 6 विकेट से हराकर अपने अभियान की शानदार शुरुआत की थी।