डेविड बेकहम के बाद इंग्लैंड के पूर्व कप्तान और महान फुटबॉलर वेन रूनी भी दुनिया के नंबर एक फुटबॉलर के डिबेट में शामिल हो गए हैं। रूनी ने पुर्तगाल और युवेंटस के स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो के साथ काफी समय बिताया है, लेकिन उनका भी मानना है कि लियोनल मेसी नंबर-1 की रेस में उनसे आगे हैं। रूनी और रोनाल्डो मैनचेस्टर यूनाईटेड में कई सालों तक एक साल खेले हैं। रूनी 2004 से 2017 और रोनाल्डो 2003 से 2009 तक मैनचेस्टर यूनाईटेड के लिए खेल चुके हैं।
दूसरी ओर, रूनी और मेसी का मुकाबला चैंपियंस लीग में दो बार हो चुका है। दोनों मुकाबलों में बार्सिलोना की टीम ही जीती थी। इंग्लैंड के अखबार में लिखे कॉलम में रूनी ने कहा- ‘जब हमने एक साथ खेलना शुरू किया था तो रोनाल्डो का ध्यान गोल पर ज्यादा नहीं होता था, लेकिन आप देख सकते थे कि वह दुनिया का नंबर-1 खिलाड़ी बनना चाहते थे। वे लगातार अभ्यास करते थे। इससे उन्हें सफलता भी मिली। वे बाद में एक बेहतरीन स्कोरर बने। वे और मेसी इस खेल दो महान खिलाड़ी बने।
दोनों में नंबर-1 के सवाल पर रूनी ने कहा, ‘‘रोनाल्डो से दोस्ती होने के बावजूद मैं मेसी को बेस्ट मानता हूं। यह उसी कारण से है जिससे मुझे जावी और शोल्स को देखना पसंद था। मेसी के खेल में अलग ही बात है। मैंने धैर्य की बात की है। मैंने बहुत ही कम मौकों पर देखा है जब मेसी ने जोर से शॉट मारकर गोल किया हो। वे गेंद को आराम से संभालते हैं और खेल को आसान बना देते हैं।’’
रूनी ने कहा, ‘‘रोनाल्डो बॉक्स में क्रूर हो जाते हैं, एक किलर। लेकिन, मेसी आपको मारने से पहले टॉर्चर करता हूं। मेसी के साथ आपको बस यह लगता होता है कि उसे और मज़ा आ रहा है। उन दोनों ने गोल करने की संख्या के मामले में खेल को पूरी तरह से बदल दिया है। मुझे नहीं लगता कोई दोनों को छू पाएगा।’’ इससे पहले बेकहम ने मेसी को क्लास प्लेयर बताया था। उन्होंने कहा था कि मेसी के जैसा कोई नहीं हो सकता है। रोनाल्डो भी बेहतरीन हैं, लेकिन मेसी का लेवल ही अलग है।