साल 2025 में क्रिकेट जगत के कई सितारों ने रिटायरमेंट का ऐलान किया। रोहित शर्मा और विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट से भी रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया था। अब बारी है साल 2026 की, इस साल कई ऐसे खिलाड़ी हैं जो रिटायरमेंट की घोषणा कर सकते हैं। सिर्फ क्रिकेट ही नहीं, फुटबॉल और टेनिस जगत के भी कुछ दिग्गज खिलाड़ी इस साल संन्यास ले सकते हैं।

सारा तेंदुलकर के हाथ में बियर की बोतल, सचिन की बेटी का गोवा से वीडियो वायरल; सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

आइए देखते हैं कौन से खिलाड़ी साल 2026 में संन्यास की घोषणा कर सकते हैं:-

1- क्रिस्टियानो रोनाल्डो

पुर्तगाल के स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने हाल ही में संकेत दिए थे कि वह फीफा वर्ल्ड कप 2026 के बाद रिटायरमेंट की घोषणा कर सकते हैं। इस साल रोनाल्डो का छठा फीफा वर्ल्ड कप होने वाला है। उनके नाम कुल 950 से अधिक गोल करियर में दर्ज हैं। 40 वर्षीय दिग्गज फुटबॉलर 12 जून से 19 जुलाई तक होने वाले फुटबॉल विश्व कप के बाद रिटायरमेंट ले सकते हैं।

2- लियोनेल मेसी

फीफा वर्ल्ड कप 2022 में अर्जेंटीना को चैंपियन बनाने के बाद लियोनेल मेसी साल 2026 में अपना आखिरी फीफा वर्ल्ड कप खेल सकते हैं। 38 वर्षीय मेसी के नाम कुल 750 से अधिक गोल दर्ज हैं। उन्होंने हाल ही में अपने कई बयानों से संकेत भी दिए हैं कि वह शायद फीफा वर्ल्ड कप 2026 नहीं खेलेंगे। उन्होंने एक बयान में कहा था कि वह स्टैंड में होंगे या टीम के साथ होंगे लेकिन होंगे जरूर।

3- एमएस धोनी

भारतीय क्रिकेट के लिए वो पल सबसे भावुक होगा जब एमएस धोनी आखिरी बार बल्ला लेकर फील्ड पर उतरेंगे। धोनी ने 2020 में ही इंटरनेशनल क्रिकेट छोड़ दिया था। अब वह सीएसके के कप्तान भी नहीं हैं। साल 2026 में उनका आखिरी सीजन हो सकता है। फ्रेंचाइजी ने संजू सैमसन, आयुष म्हात्रे और ऋतुराज गायकवाड़ को लेकर भविष्य का प्लान तैयार करना शुरू कर दिया है। आईपीएल 2026 में धोनी आखिरी बार पीली जर्सी में नजर आ सकते हैं।

4- हरमनप्रीत कौर

साल 2025 में महिला क्रिकेट टीम को अपनी कप्तानी में विश्व चैंपियन बनाने के बाद हरमनप्रीत कौर की निगाहें अब 2026 में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप पर होंगी। हरमनप्रीत कौर ने करीब 17 साल पहले मार्च 2009 में डेब्यू किया था। अब वह मार्च 2026 में 37 साल की हो जाएंगी। वह भारत का टी20 वर्ल्ड कप 2026 में नेतृत्व करने के बाद संन्यास ले सकती हैं। स्मृति मंधाना उसके बाद भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान बन सकती हैं।

5- नोवाक जोकोविच

24 ग्रैंडस्लैम के विजेता और दिग्गज टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच पिछले कुछ समय से अपनी फिटनेस से जूझ रहे हैं। सर्बियाई दिग्गज की उम्र भी तकरीबन 39 साल हो रही है। हालांकि, उन्होंने पिछले साल विंबलडन से पहले कहा था कि उनकी भूख बरकरार है और वह अभी और साल तक खेलना चाहेंगे। बढ़ती उम्र और फिटनेस जोकोविच के लिए साल 2026 सीजन के बाद संन्यास का कारण बन सकती है।