क्रिकेट की दुनिया में विरोधियों के छक्के छुड़ाने वाले टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी इन दिनों इंडियन आर्मी में अपनी ड्यूटी निभा रहे हैं। वे लगभग दो महीने तक जवानों के साथ ही रहेंगे। हाल ही में उन्हें अपने साथियों के साथ वॉलीबॉल खेलते हुए देखा गया था। इसका एक वीडियो भी सामने आया है। हाल ही में हुए क्रिकेट वर्ल्डकप 2019 में खेल को लेकर धोनी की काफी आलोचना हुई थी।
संन्यास की खबरों के बीच सेना में ड्यूटी पर पहुंचे धोनीः क्रिकेट जगत में उनके संन्यास को लेकर भी बहस छिड़ गई थी। हालांकि विवादों से इतर धोनी ने क्रिकेट से थोड़ा आराम लेकर सेना के साथ वक्त बिताने का फैसला लिया। वे गार्ड बनकर पेट्रोलिंग करते नजर आए। कई क्रिकेट एक्सपर्ट उन्हें इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने की सलाह दे चुके हैं। हालांकि खुद धोनी ने इस संबंध में कुछ नहीं कहा है। धोनी के प्रशंसकों ने ट्विटर पर वीडियो पोस्ट किया है।
Lt. Colonel Mahendra Singh Dhoni spotted playing volleyball with his Para Territorial Battalion!??
Video Courtesy : DB Creation #IndianArmy #MSDhoni #Dhoni pic.twitter.com/H6LwyC4ALb
— MS Dhoni Fans Official (@msdfansofficial) August 4, 2019
2011 में अभिनव बिंद्रा के साथ मिली थी उपाधिः बता दें कि धोनी को सेना की पैराशूट रेजिमेंट (106 पैरा टीए बटालियन) में लेफ्टिनेंट कर्नल हैं। उन्हें ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट अभिनव बिंद्रा और दीपक राव के साथ 2011 में उन्हें यह उपाधि दी गई थी।
वेस्टइंडीज दौरे पर नहीं गए धोनीः इसके बाद धोनी कई मौकों पर सैनिक की यूनिफॉर्म पहने नजर आए। वर्ल्ड कप में प्रदर्शन को लेकर उठे सवालों के बाद धोनी टीम इंडिया के साथ वेस्टइंडीज के दौरे पर नहीं गए। उनकी अनुपस्थिति में टीम इंडिया में विकेट कीपिंग की जिम्मेदारी ऋषभ पंत निभा रहे हैं।