कुछ ही समय बाद लेंजेड्स लीग क्रिकेट चैंपियनशिप शुरू होने वाली है। इस लीग में सुरेश रैना, शिखर धवन, हरभजन सिंह, क्रिस गेल और दिनेश कार्तिक जैसे नाम नजर आने वाले हैं। इन लिस्ट में महेंद्र सिंह धोनी के करीबी दोस्त का नाम भी शामिल है जिन्होंने महज 29 साल की उम्र में संन्यास ले लिया है।
मोनू सिंह पर लगी बोली
लेजेंड्स लीग क्रिकेट में वह खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं जो कि घरेलू क्रिकेट को अलविदा कह चुके हैं। लीग के ऑक्शन के दौरान 29 साल के मोनू सिंह पर भी बोली लगाई गई। साउदर्न सुपरस्टार्स ने उन्हें 10.5 लाख रुपए में खरीदा। मोनू सिंह का नाम लिस्ट में देखकर फैंस हैरान रह गए।
मोनू सिंह ने 29 साल की उम्र में लिया संन्यास
इसकी वजह है मोनू सिंह की उम्र। झारखंड के रहने वाले मोनू सिंह महज 29 साल के हैं। लेंजेड्स लीग में उनके नाम का मतलब है कि वह घरेलू क्रिकेट को अलविदा कह चुके हैं। मोनू सिंह ने अपने घरेलू क्रिकेट में बिहार और झारखंड का प्रतिनिधित्व किया है। वह एक फर्स्ट क्लास, 14 लिस्ट ए और 20 टी20 मैच खेल चुके हैं। उनके नाम कुल मिलाकर 54 विकेट है।
धोनी के परिवार के करीब हैं मोनू सिंह
मोनू को महेंद्र सिंह धोनी के काफी करीब माना जाता है। मोनू सिंह की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई थी, जिसमें साक्षी धोनी उनके सिर पर किस करती दिखाई दे रही थीं। मोनू ने खुद एक इंटरव्यू में कहा था कि वह धोनी और उनके परिवार के काफी करीब हैं।
मोनू साल 2018 में चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा रहे। हालांकि उन्हें 43 मैच बाद टीम के लिए खेलने का मौका मिला। मोनू भारत के लिए वर्ल्ड कप टीम में भी चुने गए थे। वह साल 2014 की अंडर-19 टीम का हिस्सा थे। उस टीम में मोनू के अलावा संजू सैमसन, श्रेयस अय्यर, सरफराज खान जैसे खिलाड़ी शामिल थे।