इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2020 का 24वेंं मुकाबले में कोलकाता नाइटराइडर्स ने किंग्स इलेवन पंजाब को 2 रन से हरा दिया। पंजाब को जीत के लिए 164 रन बनाने थे, लेकिन टीम 20 ओवर में 5 विकेट पर 162 रन ही बना सकी। आखिरी ओवर में जीत के लिए पंजाब को 14 रन बनाने थे, लेकिन वह 11 रन ही बना सकी।
अंतिम गेंद पर टीम को सुपर ओवर कराने के लिए 6 रन बनाने थे। ग्लेन मैक्सवेल ने ऊंचा शॉट लगाया, लेकिन गेंद एक टप्पे के बाद बाउंड्री में पहुंची और कोलकाता की टीम मैच जीत गई। राहुल ने 58 गेंद पर 74, मयंक अग्रवाल ने 39 गेंद पर 56 रन बनाए। दोनों ने पहले विकेट के लिए 115 रन की साझेदारी की।
इससे पहले कोलकाता ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 164 रन बनाए। दिनेश कार्तिक ने 22 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया। आईपीएल में यह उनका सबसे तेज अर्धशतक है। वह 8 चौके और 2 छक्के की मदद से 29 गेंद में 58 रन बनाकर आउट हुए।
IPL 2020, KXIP vs KKR Live Score Online:
कोलकाता नाइटराइडर्स ने किंग्स इलेवन पंजाब को 2 रन से हरा दिया। पंजाब को जीत के लिए 164 रन बनाने थे, लेकिन टीम 20 ओवर में 5 विकेट पर 162 रन ही बना सकी। आखिरी ओवर में जीत के लिए पंजाब को 14 रन बनाने थे, लेकिन वह 11 रन ही बना सकी। अंतिम गेंद पर टीम को सुपर ओवर कराने के लिए 6 रन बनाने थे। ग्लेन मैक्सवेल ने ऊंचा शॉट लगाया, लेकिन गेंद एक टप्पे के बाद बाउंड्री में पहुंची और कोलकाता की टीम मैच जीत गई।
पंजाब को तीसरा झटका 19वें ओवर में लगा। प्रसिद्ध कृष्णा की गेंद पर प्रभसिमरन सिंह आउट हो गए। नीतीश राणा ने उनका कैच लिया। टीम को जीत के लिए आखिरी ओवर में 14 रन बनाने हैं। कृष्णा ने 19वें ओवर की आखिरी गेंद पर केएल राहुल को क्लीन बोल्ड कर दिया।
केकेआर को 15वें ओवर की दूसरी गेंद पर पहली सफलता मिली। यह ओवर प्रसिद्ध कृष्णा लेकर आए। उन्होंने मयंक अग्रवाल कोडीप मिडविकेट पर शुभमन गिल के हाथों कैच कराया।मयंक 39 गेंद में 6 चौके और एक छक्के की मदद से 56 रन बनाकर आउट हुए।
केएल राहुल और मयंक अग्रवाल ने इस आईपीएल में अपने तीसरे अर्धशतक पूरे किए। इसके साथ ही दोनों ने इस आईपीएल में दूसरी बार शतकीय साझेदारी की। राहुल ने 13वें ओवर की दूसरी और मयंक ने इसी ओवर की चौथी गेंद पर अपना अर्धशतक पूरा किया। 13 ओवर के बाद पंजाब का स्कोर बिना विकेट खोए 106 रन बना हैं। मयंक अग्रवाल 34 गेंद में 51 और केएल राहुल 44 गेंद में 54 रन बनाकर खेल रहे हैं।
11 ओवरों का खेल हो चुका है, लेकिन केकेआर के गेंदबाज अब तक एक भी विकेट लेने में सफल नहीं हुए हैं। पंजाब के खाते में 86 रन जुड़ चुके हैं। केएल राहुल 38 गेंद में 42 और 28 गेंद में 43 रन बनाकर खेल रहे हैं।
7 ओवरों का खेल हो चुका है। पंजाब का स्कोर 54 रन है। उसका एक भी विकेट नहीं गिरा है। केएल राहुल 23 गेंद में 30 और मयंक अग्रवाल ने 19 गेंद में 24 रन बनाए हैं। सातवां ओवर वरुण चक्रवर्ती ने फेंका। उनके इस ओवर में 7 रन बने।
किंग्स इलेवन पंजाब ने पावर प्ले (6 ओवर) में बिना विकेट खोए 47 रन बनाए। इसमें से केएल राहुल ने 26 और मयंक अग्रवाल ने 21 रन का योगदान दिया। कोलकाता के गेंदबाज अब तक एक भी विकेट हासिल नहीं कर पाए हैं। प्रसिद्ध कृष्णा सबसे महंगा साबित हुए हैं। उनके 2 ओवर में 19 रन बने हैं। कमलेश नागरकोटी के एक ओवर में 11 रन गए हैं।
किंग्स इलेवन पंजाब को 165 रन का लक्ष्य मिला। उसकी ओर से केएल राहुल और मयंक अग्रवाल ने पारी की शुरुआत की। दोनों ने संभलकर बल्लेबाजी करते हुए स्कोर को धीरे-धीरे आगे बढ़ाया। 4 ओवरों के बाद पंजाब का स्कोर बिना विकेट खोए 28 रन है। मयंक अग्रवाल 12 गेंद में 17 और केएल राहुल 12 गेंद में 11 रन बनाकर खेल रहे हैं। इनमें से 14 रन प्रसिद्ध कृष्णा के चौथे ओवर में आए। इस ओवर में मयंक अग्रवाल ने 2 चौके और एक छक्का लगाया।
18 ओवरों के बाद केकेआर का स्कोर 4 विकेट पर 146 रन है। मोहम्मद शमी के 18वें ओवर की 5वीं गेंद पर शुभमन गिल रन आउट हो गए। उन्होंने 5 चौके की मदद से 47 गेंद में 57 रन बनाए।
18 ओवरों का खेल हो चुका है। 17वां ओवर क्रिस जॉर्डन लेकर आए। इस ओवर में दिनेश कार्तिक ने 2 चौके और एक छक्का लगाया। इस ओवर में कुल 18 रन बने। 18वां ओवर मोहम्मद शमी लेकर आए। उनकी दूसरी और तीसरी गेंद पर कार्तिक ने चौके जड़े। उन्होने 22 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया। आईपीएल में उन्होंने सबसे तेज फिफ्टी पूरी की है।
कोलकाता ने 15 ओवरों में 3 विकेट पर 101 रन बनाए। इसमें 52 रन शुभमन गिल के हैं। गिल 44 गेंद पर 52 रन बनाकर खेल रहे हैं। गिल ने 15वें ओवर की तीसरी गेंद पर चौका जड़कर अपना अर्धशतक पूरा किया। दिनेश कार्तिक 9 गेंद में 14 रन बनाकर खेल रहे हैं। दोनों के बीच 28 गेंद में 44 रन की साझेदारी हो चुकी है।
13 ओवरों का खेल हो चुका है। कोलकाता नाइटराइडर्स का स्कोर 3 विकेट पर 75 रन है। शुभमन गिल 36 गेंद में 37 और दिनेश कार्तिक ने 5 गेंद में 4 रन बनाए हैं। इससे पहले रवि बिश्नोेई ने पंजाब को तीसरी सफलता दिलाई। उन्होंने 11वें ओवर की चौथी गेंद पर इयोन मॉर्गन को लॉन्ग ऑन पर ग्लेन मैक्सवेल के हाथों कैच करा दिया। मॉर्गन 23 गेंद में 24 रन बनाकर आउट हुए। 11 ओवर के बााद कोलकाता का स्कोर 3 विकेट पर 64 रन है।
कोलकाता ने 9 ओवर में 2 विकेट गंवाकर 49 रन बनाए हैं। इस समय क्रीज पर इयोन मॉर्गन 15 और शुभमन गिल 24 रन बनाकर खेल रहे हैं। कोलकाता नाइटराइडर्स पावर प्ले में सिर्फ 25 रन बना पाई, जबकि उसने 2 विकेट भी गंवाए। आउट होने वाले बल्लेबाज नितीश राणा और राहुल त्रिपाठी हैं।
8 ओवरों का खेल हो चुका है। कोलकाता का स्कोर 2 विकेट पर 45 रन है। इयोन मॉर्गन 14 और शुभमन गिल 21 रन बनाकर खेल रहे हैं। इससे पहले कोलकाता ने पावर प्ले में 2 विकेट गंवाकर 25 रन ही बनाए थे। आउट होने वाले बल्लेबाज नितीश राणा और राहुल त्रिपाठी रहे।
पंजाब के लिए मोहम्मद शमी तीसरा ओवर लेकर आए। उन्होंने इस ओवर में पंजाब को पहली सफलता दिलाई। चौथी गेंद पर राहुल त्रिपाठी बोल्ड हो गए। राहुल ने शमी की तीसरी गेंद पर ही चौका जड़ा था। राहुल 10 गेंद में 4 रन बनाकर आउट हुए। राहुल की जगह नितीश राणा क्रीज पर आए। हालांकि, वह दुर्भाग्यशाली रहे। चौथे ओवर की तीसरी गेंद पर वह रन लेने की गफलत में रन आउट हो गए। 4 ओवरों के बाद कोलकाता का स्कोर 2 विकेट पर 15 रन है।
कोलकाता नाइटराइडर्स: दिनेश कार्तिक (कप्तान और विकेटकीपर), राहुल त्रिपाठी, शुभमन गिल, नितीश राणा, इयोन मॉर्गन, आंद्रे रसेल, सुनील नरेन, पैट कमिंस, प्रसिद्ध कृष्णा, कमलेश नागरकोटी और वरुण चक्रवर्ती।
किंग्स इलेवन पंजाब: केएल राहुल (कप्तान), मयंक अग्रवाल, मनदीप सिंह, निकोलस पूरन, सिमनर सिंह (विकेटकीपर), ग्लेन मैक्सवेल, मुजीब उर रहमान, क्रिस जॉर्डन, रवि बिश्नोई, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह।