IPL 2022 KKR vs RR: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2022 के 47वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स ने राजस्थान रॉयल्स को 7 विकेट से हराया। केकेआर के रिंकू सिंह प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में 2 मई 2022 को खेले गए इस मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया।
राजस्थान रॉयल्स ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 152 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी कोलकाता नाइट राइडर्स ने 19.1 ओवर में 3 विकेट पर 158 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया। कोलकाता नाइट राइडर्स ने 25 दिन और 5 मैच के बाद जीत का स्वाद चखा है। उसे आखिरी जीत 6 अप्रैल 2022 को मुंबई इंडियंस के खिलाफ मिली थी। इस जीत के बाद कोलकाता नाइट राइडर्स आईपीएल 2022 की पॉइंट्स टेबल में 7वें नंबर पर पहुंच गई। उसके 10 मैच में 8 अंक हैं। राजस्थान रॉयल्स 10 मैच में 6 जीत के साथ तीसरे नंबर पर है। पूरी अंक तालिका देखने के लिए यहां क्लिक करें।
कोलकाता नाइट राइडर्स की ओर से रिंकू सिंह और नितीश राणा ने चौथे विकेट के लिए 38 गेंद में 66 रन की नाबाद साझेदारी की। रिंकू 6 चौके और एक छक्के की मदद से 23 गेंद में 42 रन बनाकर नाबाद रहे। नितीश राणा 37 गेंद में 48 रन बनाकर नाबाद रहे। उन्होंने अपनी पारी के दौरान 3 चौके और 2 छक्के लगाए।
इसके अलावा श्रेयस अय्यर ने 32 गेंद में 34 रन बनाए। राजस्थान रॉयल्स की ओर से ट्रेंट बोल्ट, प्रसिद्ध कृष्णा और कुलदीप सेन ने क्रमशः 25, 37 और 28 रन देकर 1-1 विकेट लिए। आईपीएल 2022 में पहली बार राजस्थान रॉयल्स के स्पिनर्स के खाते में कोई विकेट नहीं आया।
इससे पहले राजस्थान रॉयल्स की ओर से संजू सैमसन ने 49 गेंद 54 रन बनाए। जोस बटलर 22 रन बनाकर आउट हुए। करुण नायर 13 गेंद में 13 और रियान पराग 12 गेंद में 19 रन बनाकर आउट हुए। शिमरान हेटमायर 13 गेंद में 27 रन और अश्विन 5 गेंद में 6 रन बनाकर नाबाद रहे। कोलकाता नाइट राइडर्स की ओर से टिम साउदी ने 46 रन देकर 2 विकेट लिए। उमेश यादव, अनुकूल राय और शिवम मावी एक-एक विकेट लेने में सफल रहे।
इस मैच के लिए श्रेयस अय्यर ने अपनी प्लेइंग इलेवन में दो बदलाव किए। उन्होंने वेंकटेश अय्यर की जगह अनुकूल रॉय को आखिरी एकादश का हिस्सा बनाया। शिवम मावी का राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ अच्छे रिकॉर्ड को देखते हुए उन्हें भी प्लेइंग इलेवन में जगह दी। वहीं, राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन ने डैरेल मिशेल की जगह करुण नायर को अपनी प्लेइंग इलेवन में शामिल किया।
IPL 2022 KKR vs RR: गेंद दर गेंद स्कोरकार्ड देखने के लिए यहां क्लिक करें
इस मैच में दोनों टीमें इन खिलाड़ियों के साथ उतरीं।
कोलकाता नाइट राइडर्स की प्लेइंग इलेवन: एरोन फिंच, सुनील नरेन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), बाबा इंद्रजीत (विकेटकीपर), नितीश राणा, अनुकूल राय, आंद्रे रसेल, रिंकू सिंह, उमेश यादव, टिम साउदी, शिवम मावी।
राजस्थान रॉयल्स की प्लेइंग इलेवन: जोस बटलर, देवदत्त पडिक्कल, संजू सैमसन (कप्तान/विकेटकीपर), करुण नायर, शिमरोन हेटमायर, रियान पराग, रविचंद्रन अश्विन, ट्रेंट बोल्ट, प्रसिद्ध कृष्णा, युजवेंद्र चहल, कुलदीप सेन।
Indian Premier League, 2022
Kolkata Knight Riders
158/3 (19.1)
Rajasthan Royals
152/5 (20.0)
Match Ended ( Day – Match 47 )
Kolkata Knight Riders beat Rajasthan Royals by 7 wickets
IPL 2022, KKR vs RR Live Score (आईपीएल लाइव क्रिकेट टुडे मैच स्कोर): आईपीएल में एक और कीर्तिमान हासिल करने के लिए आंद्रे रसेल को 73 और सुनील नरेन को 19 रन की जरूरत है।
कुलदीप सेन 20वां ओवर लेकर आए। नितीश राणा ने उनकी पहली ही गेंद पर छक्का लगाकर कोलकाता नाइट राइडर्स की झोली में जीत डाल दी। रिंकू 23 गेंद में 42 रन बनाकर नाबाद रहे। उन्होंने अपनी पारी के दौरान 6 चौके और एक छक्का लगाया। नितीश राणा 37 गेंद में 48 रन बनाकर नाबाद रहे। उन्होंने अपनी पारी के दौरान 3 चौके और 2 छक्के लगाए। दोनों ने चौथे विकेट के लिए 38 गेंद में 66 रन की नाबाद साझेदारी की।
प्रसिद्ध कृष्णा 19वां ओवर लेकर आए। रिंकू सिंह ने उनकी तीसरी गेंद पर चौका जड़ दिया। रिंकू ने आखिरी गेंद पर भी चौका जड़ा। प्रसिद्ध कष्णा के इस ओवर से कोलकाता नाइट राइडर्स के खाते में 17 रन आए आए। उन्नीस ओवर के बाद कोलकाता नाइट राइडर्स का स्कोर 3 विकेट पर 152 रन है। नितीश राणा के 36 गेंद में 42 रन हैं। रिंकू सिंह के 23 गेंद में 42 रन हैं। कोलकाता को अब यह मैच जीतने के लिए 6 गेंद में एक रन चाहिए।
युजवेंद्र चहल 18वां ओवर लेकर आए। रिंकू सिंह ने उनकी पहली और दूसरी गेंद पर लगातार चौके लगाए। तीसरी गेंद पर 2 रन लेकर स्ट्राइक अपने पास ही रखी। चौथी गेंद पर लेग बाई का एक रन चुरा लिया। नितीश राणा ने पांचवीं गेंद पर लेग बाई का एक रन चुराया। आखिरी गेंद पर रिंकू ने फिर एक रन लिया। युजवेंद्र चहल के इस ओवर से कोलकाता नाइट राइडर्स के खाते में 13 रन आए। अठारह ओवर के बाद कोलकाता नाइट राइडर्स का स्कोर 3 विकेट पर 135 रन है। नितीश राणा के 34 गेंद में 39 रन हैं। रिंकू सिंह के 19 गेंद में 32 रन हैं। कोलकाता को अब यह मैच जीतने के लिए 2 ओवर में 18 रन की जरुरत है।
प्रसिद्ध कृष्णा 17वां ओवर लेकर आए। रिंकू सिंह ने उनकी चौथी गेंद पर चौका लगाया। अगली गेंद पर एक रन लेकर स्ट्राइक नितीश राणा को दी। नितीश राणा आखिरी गेंद में कोई रन नहीं ले पाए। प्रसिद्ध कृष्णा के इस ओवर से कोलकाता नाइट राइडर्स के खाते में 8 रन आए। सत्रह ओवर के बाद कोलकाता नाइट राइडर्स का स्कोर 3 विकेट पर 122 रन है। नितीश राणा के 33 गेंद में 39 रन हैं। रिंकू सिंह के 14 गेंद में 21 रन हैं। कोलकाता को अब यह मैच जीतने के लिए 3 ओवर में 31 रन की जरुरत है।
कुलदीप सेन 16वां ओवर लेकर आए। रिंकू सिंह ने उनकी दूसरी गेंद पर छक्का लगाया। चौथी गेंद पर रिंकू ने एक रन लेकर स्ट्राइक नितीश राणा को दी। कुलदीप सेन के इस ओवर से कोलकाता नाइट राइडर्स के खाते में सिर्फ 7 रन आए। सोलह ओवर के बाद कोलकाता नाइट राइडर्स का स्कोर 3 विकेट पर 114 रन है। नितीश राणा के 31 गेंद में 38 रन हैं। रिंकू सिंह के 10 गेंद में 15 रन हैं। कोलकाता को अब यह मैच जीतने के लिए 4 ओवर में 39 रन की जरुरत है।
अश्विन 15वां ओवर लेकर आए। इस ओवर से कोलकाता नाइट राइडर्स के खाते में सिर्फ 6 रन आए। पंद्रह ओवर के बाद कोलकाता नाइट राइडर्स का स्कोर 3 विकेट पर 107 रन है। नितीश राणा के 29 गेंद में 38 रन हैं। रिंकू सिंह के 6 गेंद में 8 रन हैं। कोलकाता को अब यह मैच जीतने के लिए 5 ओवर में 46 रन बनाने हैं।
ट्रेंट बोल्ट 13वां ओवर लेकर आए। नितीश राणा ने उनकी तीसरी गेंद पर चौका लगाया। चौथी गेंद पर एक रन लेकर स्ट्राइक श्रेयस अय्यर को दी। पांचवीं गेंद पर श्रेयस ने लेग स्टंप पर जाती बैक ऑफ लेंथ को पुल करने की कोशिश की। गेंद ग्लव्स से लगी और संजू के दस्तानों में चली गई। अंपायर ने वाइड बॉल करार दिया, लेकिन संजू ने रिव्यू लिया और उन्हें विकेट मिल गया। श्रेयस अय्यर 32 गेंद में 34 रन बनाकर आउट हुए। उनकी जगह रिंकू सिंह क्रीज पर आए। उन्होंने आखिरी गेंद पर चौका लगाकर अपना खाता खोला। तेरह ओवर के बाद कोलकाता नाइट राइडर्स का स्कोर 3 विकेट पर 96 रन है। नितीश राणा के 22 गेंद में 31 रन हैं। कोलकाता को अब यह मैच जीतने के लिए 7 ओवर में 57 रन बनाने हैं।
अश्विन 11वां ओवर लेकर आए। उन्होंने पहली गेंद पर चौका और दूसरी गेंद पर छक्का लगाया। तीसरी गेंद पर उन्होंने फिर चौका लगाया।अश्विन के इस ओवर से कोलकाता नाइट राइडर्स के खाते में 16 रन आए। ग्यारह ओवर के बाद कोलकाता नाइट राइडर्स का स्कोर दो विकेट पर 75 रन है। श्रेयस अय्यर के 27 गेंद में 26 रन हैं। नितीश राणा के 16 गेंद में 23 रन हैं। कोलकाता को अब यह मैच जीतने के लिए 9 ओवर में 78 रन बनाने हैं।
कुलदीप सेन 10वां ओवर लेकर आए। उन्होंने तीसरी गेंद पर चौका लगाया। कुलदीप सेन के इस ओवर से कोलकाता नाइट राइडर्स के खाते में 9 रन आए। दस ओवर के बाद कोलकाता नाइट राइडर्स का स्कोर दो विकेट पर 59 रन है। श्रेयस अय्यर के 26 गेंद में 26 रन हैं। नितीश राणा के 11 गेंद में 8 रन हैं। कोलकाता को अब यह मैच जीतने के लिए 10 ओवर में 94 रन बनाने हैं।
अश्विन 9वां ओवर लेकर आए। उनके इस ओवर से कोलकाता नाइट राइडर्स के खाते में सिर्फ 4 रन आए। नौ ओवर के बाद कोलकाता नाइट राइडर्स का स्कोर दो विकेट पर 50 रन है। श्रेयस अय्यर के 21 गेंद में 20 रन हैं। नितीश राणा के 10 गेंद में 8 रन हैं।
युजवेंद्र चहल 8वां ओवर लेकर आए। उनके इस ओवर से कोलकाता नाइट राइडर्स के खाते में 6 रन आए। आठ ओवर के बाद कोलकाता नाइट राइडर्स का स्कोर दो विकेट पर 46 रन है। श्रेयस अय्यर के 18 गेंद में 18 रन हैं। नितीश राणा के 7 गेंद में 6 रन हैं।
अश्विन 7वां ओवर लेकर आए। श्रेयस ने उनकी पहली गेंद पर चौका लगाया। सात ओवर के बाद कोलकाता नाइट राइडर्स का स्कोर दो विकेट पर 40 रन है। श्रेयस अय्यर के 15 गेंद में 16 रन हैं। नितीश राणा के 4 गेंद में 2 रन हैं।
कोलकाता को पहला झटका चौथे ओवर की पहली गेंद पर लगा। कुलदीप सेन ने एरोन फिंच को बोल्ड कर दिया। फिंच 7 गेंद में 4 रन बनाकर आउट हुए। उनकी जगह श्रेयस अय्यर क्रीज पर आए। प्रसिद्ध कृष्णा ने केकेआर को दूसरा झटका छठे ओवर की चौथी गेंद पर दिया। उन्होंने बाबा इंद्रजीत को फाइन लेग पर अश्विन के हाथों कैच कराया। इंद्रजीत 16 गेंद में 15 रन बनाकर आउट हुए। इंद्रजीत की जगह नितीश राणा क्रीज पर आए। छह ओवर के बाद कोलकाता नाइट राइडर्स का स्कोर 2 विकेट पर 32 रन है।
प्रसिद्ध कृष्णा दूसरा ओवर लेकर आए। उनकी दूसरी गेंद पर बाबा इंद्रजीत ने चौका लगाया। इस ओवर से कोलकाता नाइट राइडर्स के खाते में कुल 5 रन आए। दो ओवर के बाद कोलकाता नाइट राइडर्स का स्कोर बिना विकेट खोए 11 रन है। बाबा इंद्रजीत के 9 गेंद में 7 और एरोन फिंच के 3 गेंद में 3 रन हैं।
कोलकाता नाइट राइडर्स की ओर से बाबा इंद्रजीत और एरोन फिंच ने पारी की शुरुआत की। राजस्थान रॉयल्स के लिए ट्रेंट बोल्ट पहला ओवर लेकर आए। बाबा इंद्रजीत ने उनकी पहली ही गेंद पर एक रन लेकर अपना और केकेआर का खाता खोला। एरोन फिंच ने बोल्ट की दूसरी गेंद पर 2 रन लेकर अपना खाता खोला। पहले ओवर के बाद कोलकाता नाइट राइडर्स का स्कोर बिना विकेट खोए 6 रन है।
शिवम मावी 20वां ओवर लेकर आए। हेटमायर ने उनकी दूसरी गेंद पर चौका लगाया। मावी के इस ओवर से राजस्थान रॉयल्स के खाते में 10 रन आए और राजस्थान रॉयल्स 20 ओवर में 5 विकेट पर 152 रन बनाने में सफल रही। शिमरान हेटमायर 13 गेंद में 27 रन और अश्विन 5 गेंद में 6 रन बनाकर नाबाद रहे।
टिम साउदी 19वां ओवर लेकर आए। हेटमायर ने उनकी पहली और दूसरी गेंद पर छक्के लगाए। साउदी के इस ओवर से राजस्थान रॉयल्स के खाते में 20 रन आए और एक विकेट भी गंवाया। उन्नीस ओवर के बाद राजस्थान रॉयल्स का स्कोर 5 विकेट पर 142 रन है। हेटमायर के 8 गेंद में 19 और अश्विन के 4 गेंद में 5 रन हैं।
अठारह ओवर के बाद राजस्थान रॉयल्स का स्कोर 5 विकेट पर 122 रन है। अश्विन के 3 गेंद में 4 और हेटमायर के 3 गेंद में 2 रन हैं।
शिवम मावी 18वां ओवर लेकर आए। उन्होंने पहली ही गेंद पर संजू सैमसन को पवेलियन भेज दिया। संजू 49 गेंद में 54 रन बनाकर पवेलियन लौटे। रिंकू सिंह ने डीप स्क्वायर लेग से भागते हुए बाईं ओर उनका कैच लपका। राजस्थान ने 2 गेंद पर 2 विकेट गंवाए। संजू सैमसन की जगह अश्विन क्रीज पर आए।
टिम साउदी ने 17वें ओवर की आखिरी गेंद पर कोलकाता नाइट राइडर्स को चौथी सफलता दिलाई। उन्होंने डीप मिड विकेट पर रियान पराग को अनुकूल राय के हाथों कैच कराया। रियान 12 गेंद में 19 रन बनाकर आउट हुए। रियान की जगह शिमरान हेटमायर क्रीज पर आए हैं। सत्रह ओवर के बाद राजस्थान रॉयल्स का स्कोर 4 विकेट पर 115 रन है। संजू सैमसन के 48 गेंद में 54 रन हैं।
संजू सैमसन ने अनुकूल राय की तीसरी गेंद पर एक रन लेकर अपना अर्धशतक पूरा किया। रियान पराग ने आखिरी गेंद पर छक्का जड़ दिया। अनुकूल राय के इस ओवर से राजस्थान रॉयल्स के खाते में 10 रन आए और एक विकेट भी गंवाया। तेरह ओवर के बाद राजस्थान रॉयल्स का स्कोर 3 विकेट पर 100 रन है। संजू सैमसन के 39 गेंद में 51 और रियान पराग के 3 गेंद में 8 रन हैं।
अनुकूल राय 14वां ओवर लेकर आए। अनुकूल ने अपनी पहली ही गेंद पर करुण नायर को डीप मिड विकेट पर रिंकू सिंह के हाथों कैच कराया। अनुकूल को जिसने डेब्यू कैप पहनाई, उसी की मदद से उन्होंने अपना पहला आईपीएल विकेट भी लिया। करुण नायर 13 गेंद में 13 रन बनाकर आउट हुए। करुण की जगह रियान पराग क्रीज पर आए।
टिम साउदी 13वां ओवर लेकर आए। संजू सैमसन ने उनकी पहली ही गेंद पर चौका जड़ दिया। पांचवीं गेंद पर करुण नायर ने चौका जड़ दिया। इस ओवर से राजस्थान रॉयल्स के खाते में 12 रन आए। तेरह ओवर के बाद राजस्थान रॉयल्स का स्कोर 2 विकेट पर 90 रन है। संजू सैमसन के 37 गेंद में 49 और करुण नायर के 12 गेंद में 13 रन हैं।
सुनील नरेन 12वां ओवर लेकर आए। उनके ओवर से राजस्थान रॉयल्स के खाते में सिर्फ 4 रन आए। बारह ओवर के बाद राजस्थान रॉयल्स का स्कोर 2 विकेट पर 78 रन है। संजू सैमसन के 34 गेंद में 43 और करुण नायर के 9 गेंद में 8 रन हैं।
शिवम मावी 11वां ओवर लेकर आए। संजू ने उनकी तीसरी और चौथी गेंद पर लगातार दो चौके जड़े। इस ओवर से राजस्थान रॉयल्स के खाते में कुल 12 रन आए। ग्यारह ओवर के बाद राजस्थान रॉयल्स का स्कोर 2 विकेट पर 74 रन है। संजू सैमसन के 31 गेंद में 41 और करुण नायर के 6 गेंद में 6 रन हैं।
सुनील नरेन 8वां ओवर लेकर आए। उनकी दूसरी गेंद पर संजू ने चौका लगाया। टिम साउदी नौवां ओवर लेकर आए। उनकी दूसरी गेंद पर जोस बटलर ने चौका लगाया। हालांकि, अगली गेंद पर बटलर अपना विकेट गंवा बैठे। साउदी ने बटलर को लॉन्ग ऑन पर शिवम मावी के हाथों कैच कराया। बटलर 25 गेंद में 22 रन बनाकर आउट हुए। बटलर की जगह करुण नायर क्रीज पर आए। नौ ओवर के बाद राजस्थान रॉयल्स का स्कोर 2 विकेट पर 58 रन है। संजू सैमसन के 23 गेंद में 29 रन हैं। करुण नायर के 2 गेंद में 2 रन हैं।
अनुकूल राय छठा ओवर लेकर आए। उन्होंने शुरुआती 5 गेंद में सिर्फ 5 रन दिए, लेकिन आखिरी गेंद पर सैमसन ने छक्का जड़ दिया। छह ओवर के बाद राजस्थान रॉयल्स का स्कोर एक विकेट पर 38 रन है। जोस बटलर के 17 गेंद में 13 और संजू के 15 गेंद में 21 रन हैं।
सुनील नरेन चौथा औवर लेकर आए। उनकी पांचवीं गेंद पर चौका लगाकर संजू सैमसन ने अपना खाता खोला। पांचवां ओवर उमेश यादव लेकर आए। जोस बटलर ने उनकी पहली गेंद पर चौका जड़ा। उमेश की चौथी गेंद नो-बॉल हो गई। सैमसन ने फ्री हिट का पूरा फायदा उठाया और चौका लगाया। उन्होंने पांचवीं गेंद पर भी चौका लगाया। पांच ओवर के बाद राजस्थान रॉयल्स का स्कोर एक विकेट पर 27 रन है। जोस बटलर के 14 गेंद में 11 और संजू के 12 गेंद में 12 रन हैं।
दूसरा ओवर डेब्यू मैन अनुकूल राय लेकर आए। उनके ओवर से राजस्थान के खाते में 3 रन ही आए। उमेश यादव तीसरा ओवर लेकर आए। उन्होंने अपनी पहली ही गेंद पर फॉलो थ्रू में देवदत्त पडिक्कल का कैच लपक लिया। पडिक्कल 5 गेंद में 2 रन बनाकर आउट हुए। उनकी जगह संजू सैमसन क्रीज पर आए।
राजस्थान रॉयल्स की ओर जोस बटलर और देवदत्त पडिक्कल ने पारी की शुरुआत की। कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए उमेश यादव पहला ओवर लेकर आए। जोस बटलर ने उनकी तीसरी गेंद पर चौका जड़कर अपना और टीम का खाता खोला। पहले ओवर के बाद राजस्थान रॉयल्स का स्कोर बिना विकेट खोए 4 रन है।
IPL 2022, KKR vs RR Live Score: जोस बटलर के नौ मैचों के बाद 566 रन हो गए हैं। आईपीएल 2016 में विराट कोहली ने इतने ही मुकाबलों के बाद 561 रन बनाए थे। क्या बटलर कोहली (973) द्वारा निर्धारित आईपीएल सीजन में सर्वाधिक रनों का रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं? वानखेड़े स्टेडियमें राजस्थान रॉयल्स ने अब तक 14 मैच खेले हैं। इसमें वह सिर्फ 3 में ही जीत हासिल करने में सफल रही है। आंद्रे रसेल आईपीएल में 2000 रन से 73 रन दूर हैं, जबकि सुनील नरेन को लीग में 1000 रन पूरे करने के लिए 19 रन की और जरूरत है।