KKR Vs DC: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2021 में 28 सितंबर को डबल हेडर है। पहला मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच शारजाह क्रिकेट स्टेडियम पर खेला जा रहा है। कोलकाता नाइटराइडर्स के कप्तान इयोन मॉर्गन ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी।
दिल्ली कैपिटल्स ने 20 ओवर में 9 विकेट पर 127 रन बनाए। कोलकाता ने 18.2 ओवर में 7 विकेट पर 130 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया। इसके साथ ही उसने प्लेऑफ में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को भी जिंदा रखा। केकेआर की इस जीत में शुभमन गिल, वेंकटेश अय्यर, नितीश राणा, दिनेश कार्तिक और सुनील नरेन ने अहम भूमिका निभाई। सुनील नरेन प्लेयर ऑफ द मैच भी चुने गए। गिल ने 30 रन बनाए। वेंकटेश अय्यर 14 रन बनाकर आउट हुए।
राणा ने 2 चौके और 2 छक्के की मदद से 27 गेंद में नाबाद 36 रन बनाए। कार्तिक ने 2 चौके की मदद से 12 रन बनाए। सुनील नरेन ने एक चौके और दो छक्के की मदद से 10 गेंद में 21 रन ठोके। दिल्ली की ओर से एनरिक नॉर्ट्जे, रविचंद्रन अश्विन, ललित यादव और कगिसो रबाडा ने एक-एक विकेट लिए। आवेश खान 28 रन देकर 3 विकेट लेने में सफल रहे।
इससे पहले दिल्ली की ओर से ऋषभ पंत और स्टीव स्मिथ ने 39-39 रन बनाए। इन दोनों के अलावा शिखर धवन ही दहाई का आंकड़ा छू पाए। धवन 20 गेंद में 24 रन बनाकर आउट हुए। खास यह रहा कि केकेआर के ओपनर वेंकटेश अय्यर ने 4 ओवर में 29 रन देकर 2 विकेट चटकाए। उनके अलावा लॉकी फर्ग्युसन ने 29 और सुनील नरेन ने 18 रन देकर 2-2 विकेट झटके। टिम साउदी ने भी एक विकेट लिया। ऋषभ पंत और आवेश खान रन आउट हुए।
KKR Vs DC Live Score IPL 2021: दिल्ली कैपिटल्स और केकेआर के बीच मैच का लाइव स्कोर यहां देखें
आईपीएल 2021 में दिल्ली कैपिटल्स ने अब तक 11 में से 8 मैच जीते हैं। उसके 16 अंक हैं। वह पॉइंट्स टेबल में दूसरे नंबर पर है। कोलकाता नाइट राइडर्स ने 11 में से 5 मैच जीते हैं। उसके 10 अंक हैं। वह चौथे नंबर पर बनी है।
Indian Premier League, 2021
Kolkata Knight Riders
130/7 (18.2)
Delhi Capitals
127/9 (20.0)
Match Ended ( Day – Match 41 )
Kolkata Knight Riders beat Delhi Capitals by 3 wickets
कोलकाता नाइटराइडर्स ने 3 गेंद में 2 विकेट गंवाए। रविचंद्रन अश्विन ने 12वें ओवर की दूसरी गेंद पर इयोन मॉर्गन को ललित यादव के हाथों कैच कराया। मॉर्गन अपना खाता भी नहीं खोल पाए। इससे पहले कगिसो रबाडा ने 11वें ओवर की आखिरी गेंद पर शुभमन गिल का विकेट झटका था। गिल 33 गेंद में 30 रन बनाकर आउट हुए। उनका वाइड लॉन्ग ऑन पर उनका श्रेयस अय्यर ने कैच लपका। इस समय क्रीज पर नितीश राणा और दिनेश कार्तिक हैं।
आवेश खान ने छठे ओवर की पांचवीं गेंद पर राहुल त्रिपाठी को चलता किया। उन्होंने राहुल को कवर पर स्मिथ के हाथों कैच कराया। राहुल 5 गेंद में एक छक्के की मदद से 9 रन बनाकर पवेलियन लौटे। आवेश ने यह गेंद 123 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से डाली थी। राहुल ड्राइव करना चाहते थे। उन्होंने ऐसा किया भी लेकिन आधे मन से, गेंद गई हवा में, कवर पर स्मिथ ने कोई गलती नहीं की।
ललित यादव ने दिल्ली कैपिटल्स को पहली सफलता दिलाई। उन्होंने 5वें ओवर की तीसरी गेंद पर वेंकटेश अय्यर को बोल्ड किया। उनकी यह लेंथ लेंथ गेंद सीधी तेज थी। वेंकटेश ने मिडिल और ऑफ स्टंप पर, आड़े बल्ले से ऑन साइड में खेलने का प्रयास किया। गेंद ने बल्ले को छकाया और उसकी मुलाकात विकेटों से हो गई।
दिल्ली कैपिटल्स ने 4 ओवर में 4 विकेट गंवाए। लॉकी फर्ग्युसन ने 13वें ओवर की पहली गेंद पर स्टीव स्मिथ को बोल्ड किया। स्मिथ 39 रन बनाकर आउट हुए। हेटमायर 14वें ओवर की पांचवीं गेंद पर आउट हुए। उनका विकेट वेंकटेश अय्यर ने लिया। सुनील नरेन ने 15वें ओवर की तीसरी गेंद पर ललित यादव को पवेलियन की राह दिखाई। वेंकटेश अय्यर ने 16वें ओवर की तीसरी गेंद पर अक्षर पटेल का विकेट झटका। हेटमायर 4 रन जबकि अक्षर और ललित बिना खाता खोले पवेलियन लौटे। अक्षर पटेल की जगह रविचंद्रन अश्विन क्रीज पर आए हैं। ऋषभ पंत भी अभी क्रीज पर मौजूद हैं।
सुनील नरेन ने 7वें ओवर की दूसरी गेंद पर श्रेयस अय्यर को बोल्ड कर दिया। वह एक रन बनाकर पवेलियन लौटे। अय्यर हाथ से पिक नहीं कर पाए। गेंद ऑफ स्टंप पर गिरने के बाद तेजी से अंदर आई। लाइन को पढ़ने में नाकाम रहे अय्यर। गेंद बीच वाले विकेट पर जाकर लगी। अय्यर की जगह ऋषभ पंत क्रीज पर आए।
लॉकी फर्ग्युसन ने 5वें ओवर की आखिरी गेंद पर शिखर धवन को वेंकटेश अय्यर के हाथों कैच कराया। फर्ग्युसन की यह गेंद ऑफ स्टंप के बाहर थी। धवन ने गुडलेंथ, कट किया लेकिन सीधे पॉइंट पर खड़े वेंकटेशन के हाथ में कैच दे बैठे। दिल्ली को लगा पहला झटका, शिखर खुद से काफी निराश होकर पवेलियन की तरफ वापस लौट दिखे।
दिल्ली कैपिटल्स के लिए स्टीव स्मिथ और शिखर धवन ने पारी की शुरुआत की। केकेआर की ओर से संदीप वारियर पहला ओवर लेकर आए। स्टीव स्मिथ ने एक रन लेकर अपना और टीम का खाता खोला। धवन ने पांचवीं गेंद पर चौका लगाकर अपना खाता खोला। इसके साथ ही उन्होंने आईपीएल 2021 की ऑरेंज कैप फिर से अपने नाम कर ली।
कोलकाता नाइटराइडर्स: शुभमन गिल, वेंकटेश अय्यर, राहुल त्रिपाठी, इयोन मोर्गन (कप्तान), नितीश राणा, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), सुनील नरेन, लॉकी फर्ग्युसन, टिम साउदी, वरुण चक्रवर्ती, संदीप वारियर।
दिल्ली कैपिटल्स: शिखर धवन, स्टीव स्मिथ, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), शिमरोन हेटमायर, ललित यादव, अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, कगिसो रबाडा, एनरिक नॉर्टजे, आवेश खान।
आईपीएल के शुरुआती सीजन्स में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत ने लंबे छक्के मारने की काबिलियत से सबको प्रभावित किया था। वह मैदान के चारों तरफ बड़े शॉट्स लगाने के लिए जाने जाते थे। हालांकि, पिछले दो सीजन से वह गेंद को सीमा रेखा के बाहर भेजने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। साल 2020 से पंत हर 34 गेंदों में एक छक्का जड़ रहे हैं जो अन्य बल्लेबाजों की तुलना में सबसे खराब आंकड़ा है।
दूसरी ओर दिल्ली की स्थिति मजबूत है जिसने रॉयल्स के खिलाफ उम्दा खेल दिखाया । पंत, श्रेयस अय्यर, शिखर धवन, पृथ्वी साव और शिमरोन हेटमायेर जैसे मजबूत बल्लेबाज उसके पास है। वहीं गेंदबाजी में रविचंद्रन अश्विन और अक्षर पटेल को तेज गेंदबाजों एनरिच नोर्किया, कैगिसो रबाडा और आवेश खान से अच्छा सहयोग मिला है। दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाजी कोच जेम्स होप्स ने सोमवार को कहा था कि सीनियर बल्लेबाज श्रेयस अय्यर की वापसी से उनकी टीम आदर्श गेंदबाजी आक्रमण उतार पा रही है जिसका फायदा उन्हें इंडियन प्रीमियर लीग के बहाल होने के बाद मिल रहा है।
दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स पर जीत हासिल कर प्लेऑफ में अपनी जगह लगभग पक्की कर ली है। अंतिम चार मैचों में दो जीत हासिल कर वह शीर्ष दो में स्थान बनाना चाहेगी, ताकि उन्हें फाइनल में पहुंचने के लिए कम से कम दो मैच मिले। अंतिम मैचों में वह अपने कुछ रिजर्व खिलाड़ियों को भी टीम में आजमाना चाहेगी।
शानदार फॉर्म में चल रही दिल्ली कैपिटल्स इंडियन प्रीमियर लीग के मैच में मंगलवार को कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर प्लेआफ में जगह पक्की करना चाहेगी। दिल्ली के लिए अच्छी बात यह भी है कि केकेआर के आक्रामक हरफनमौला खिलाड़ी आंद्रे रसेल का चोट के कारण इस मैच में खेलना अनिश्चित है। पहला आईपीएल खिताब जीतने की कोशिश में जुटी दिल्ली ने इस सत्र में आक्रामक खेल दिखाया है। उसकी नजरें सिर्फ प्लेऑफ में जगह बनाने पर नहीं, बल्कि पिछले साल से बेहतर प्रदर्शन करने पर है। पिछले सत्र में फाइनल में उसे मुंबई इंडियंस ने हराया था।