भारतीय फिनिशर रिंकू सिंह अपनी विस्फोटक पारी के लिए जाने जाते हैं। जब मैदान पर आते हैं तो फैंस उम्मीद लगा कर बैठे होते हैं कि यब खिलाड़ी अब लंबे-लंबे छक्के जडेगा। आईपीएल के एक ओवर में पांच छक्के लगाकर अपनी टीम कर जीताने वाले रिंकू सिंह ने टीम इंडिया में भी यही कमाल दिखाया। उन्होंने अपने छक्के और अपनी हीटिंग के दम पर टीम के लिए मैच जीते हैं। केकेआर के यह सुपरस्टार रिंकू सिंह बाहर से जितने सख्त दिखते हैं उनके अंदर से उनका दिल उतना ही मासूम है। इस बात का खुलासा किया उनके करीबी दोस्त लखन ने जो कि खुद एक बड़े यूट्यूबर और इनफ्लुएंसर हैं।

रिंकू सिंह के दोस्त हैं लखन

लखन इस समय देश के सबसे बड़े युट्यूबर्स में शामिल हैं। वह और उनकी पत्नी पूनम इंस्टाग्राम इनफ्लुएंसर भी हैं। वह अपनी जिंदगी को लेकर व्लॉग बनाते हैं और उनकी वीडियो को बहुत पसंद किया जाता है। उनके चैनल पर लाखों सब्सक्राइबर हैं। ऐसे ही एक वीडियो में उन्होंने रिंकू सिंह के साथ अपनी दोस्ती का जिक्र किया। लखन इनफ्लुएंसर होने से पहले क्रिकेटर थे हालांकि किसी वजह से वह क्रिकेट जारी नहीं रख सके। लखन यूपी के लिए घरेलू क्रिकेट में खेल चुके हैं और यही कारण है कि रिंकू सिंह के साथ उनकी दोस्ती काफी पुरानी है।

पुरानी यादें की ताजा

लखन ने अपने एक व्लॉग में बताया कि वह कोलकाता में है औऱ एक खास दोस्त से मिलने जा रहे हैं। वह होटल में एक भारतीय खिलाड़ी से मिले जहां दोनों ने बचपन की अपनी यादें ताजा की। इसी दौरान लखन ने रिंकू सिंह के बारे में एक बड़ा ही मजेदार किस्सा शेयर किया।

रिंकू सिंह का पसंदीदा सीरियल

लखन ने बताया कि जिस समय वह सभी एक साथ खेला करते थे तब रिंकू सिंह को एक टीवी सीरियल बहुत पसंद था। इस सीरियल का नाम था ससुराल सिमरा का। रिंकू सिंह को यह शो इतना पसंद था कि अगर कोई कोच या कप्तान सीरियल के समय टीम मीटिंग रखना था तो रिंकू जाकर के उसे कहते थे कि वह समय बदल दें क्योंकि उन्हें सीरियल देखना है। लखन के मुताबिक कप्तान और कोच के बाद रिंकू सिंह के कहने पर टाइम बदल देते थे। रिंकू सिंह को यह शो इतना पसंद था कि वह उसके लिए कुछ भी छोड़ने को तैयार रहते थे।