बॉलीवुड मेगास्टार अमिताभ बच्चन के क्विज शो कौन बनेगा करोड़पति 15 को मंगलवार को पहला करोड़पति मिला। पंजाब के जसकरण सिंह ने 1 करोड़ रुपये जीत लिए। 7 करोड़ रुपये के सवाल का जवाब उन्हें नहीं पता, जिसके कारण उन्होंने गेम क्विट करने का फैसला किया। जसकरण से क्रिकेट से जुड़ा सवाल भी हुआ, जिसके लिए उन्हें लाइफलाइन लेनी पड़ी। यह सवाल 12 लाख 50 हजार रुपये के लिए था। 12वें प्रश्न का जवाब देने के लिए उन्होंने ऑडियंस पोल का सहारा लिया। आइए जानते हैं सवाल क्या था और इसका सही उत्तर क्या था। कितने प्रतिशत लोगों ने इसका सही उत्तर दिया।
जसकरण सिंह से 12 करोड़ 50 हजार रुपये के लिए सवाल किया गया कि इनमें से किस क्रिकेटर के पास इंजिनियरिंग की कोई डिग्री नहीं है। ऑप्शन थे :
(A) अनिल कुंबले, (B) रविचंद्रन अश्विन, (C) कृष्णमाचारी श्रीकांत और (D) राहुल द्रविड़।
जसकरण सिंह को ऑप्शन (A) और ऑप्शन (D) को लेकर था कंफ्यूजन
जसकरण सिंह को यह पता था कि रविचंद्रन अश्विन और कृष्णमाचारी श्रीकांत के पास डिग्री है। उन्हें अनिल कुंबले सही ऑप्शन सही लग रहा था,लेकिन वह सुनिश्चित नहीं थे। उन्होंने ऑडिशंस पोल लाइफ लाइन का सहारा लिया। ऑप्शन (A) को 30 प्रतिशत और ऑप्शन (D) को 56 प्रतिशत वोट मिला था। जसकरण सिंह ने ऑडियंश के साथ जाने का फैसला किया और वह 12 लाख 50 हजार जीतने में सफल रहे।
क्या है चारों खिलाड़ियों का एजुकेशनल बैग्राउंड
बता दें कि अनिल कुंबले ने 1991-92 में बेंग्लुरु के राष्ट्रीय विद्यालय कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग से मकेनिकल इंजीनियरिंग में बीई की डिग्री हासिल की थी। रविचंद्रन अश्विन ने चेन्नई के एसएसन कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग से आईटी में बीटेक किया है। कृष्णमाचारी श्रीकांत ने चेन्नई के गिंडी कॉलेज से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में बीई की डिग्री हासिल की थी। राहुल द्रविड़ ने बेंगलुरु के सेंट जोसेफ कॉलेज ऑफ कॉमर्स से बीकॉम की डिग्री हासिल की थी।