ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैचों की एशेज टेस्ट सीरीज के आखिरी मैच के दूसरे दिन सोमवार (5 जनवरी) को इंग्लैंड के दिग्गज खिलाड़ी जो रूट ने 41वां शतक जड़ा। टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक जड़ने के मामले में उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग की बराबरी कर ली। रूट ने 2021 के बाद से पिछले 5 साल में 24 शतक ठोक दिए हैं।
अब रूट मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के सबसे ज्यादा 51 शतकों के रिकॉर्ड से महज 10 शतक दूर हैं। वह वर्तमान में संयुक्त रूप से तीसरे सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले खिलाड़ी हैं। साउथ अफ्रीका के दिग्गज खिलाड़ी जैक्स कैलिस दूसरे नंबर पर हैं। उन्होंने 45 शतक जड़े हैं।
टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक
51 – सचिन तेंदुलकर
45 – जैक्स कैलिस
41 – रिकी पोंटिंग
41 – जो रूट
38 – कुमार संगकारा
2021 के बाद से टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक
24 – जो रूट
10 – स्टीवन स्मिथ
10 – केन विलियमसन
10 – हैरी ब्रूक
10 – शुभमन गिल</p>
ऑस्ट्रेलिया में रूट का दूसरा शतक
रूट का यह वर्तमान एशेज सीरीज और ऑस्ट्रेलिया में यह दूसरा शतक है। रूट ने 60वें ओवर की पहली गेंद पर 2 रन से 146 गेंदों पर शतक शतक पूरा किया। उन्होंने इस दौरान 11 चौके जड़े। इससे पहले उन्होंने ब्रिस्बेन में दूसरे टेस्ट में शतक जड़ा था। उन्होंने पहली पारी में 15 चौके और एक छक्के की मदद से 206 रन बनाए थे। वह इस सीरीज में ट्रेविस हेड के बाद दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं।
हैरी ब्रूक शतक से चूके
इंग्लैंड ने सिडनी टेस्ट के दूसरे दिन लंच ब्रेक तक 78 ओवर में 6 विकेट पर 336 रन ना लिए। जो रूट 138 और विल जैक्स 3 रन बनाकर क्रीज पर हैं। हैरी ब्रूक शतक से चूक गए। उन्होंने 97 गेंद पर 84 रन बनाए। कप्तान बेन स्टोक्स खाता नहीं खोल पाए। जेमी स्मिथ ने 46 रन बनाए। रूट और ब्रूक के बीच 169 रनों की साझेदारी हुई।
