इंडियन प्रीमियर लीग 2023 (IPL 2023) समाप्त होने के बाद टीम इंडिया रे पूर्व क्रिकेटर इरफान पठान ने 16वें सीजन की प्लेइंग 12 चुनी है। प्लेइंग 12 चुनने का कारण इम्पैक्ट सब्सट्टीयूट है। गुजरात टाइटंस (GT) को हराकर चेन्नई सुपर किंग्स (CSK)5वीं बार चैंपियन बनी, लेकिन पठान ने टीम में हार्दिक पांड्या और महेंद्र सिंह धोनी किसी को जगह नहीं दी। इसके अलावा प्लेऑफ में पहुंची मुंबई इंडियंस (MI)और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG)के भी कप्तानों को टीम में जगह नहीं दी है।
इरफान पठान की टीम में गुजरात के सबसे ज्यादा 4 खिलाड़ी हैं। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के भी 3 खिलाड़ी हैं। चेन्नई के 2 खिलाड़ियों को जगह दी है। इसके अलावा उन्होंने मुंबई, कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR)और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH)के 1-1 खिलाड़ियों को जगह दी है। दिल्ली कैपिटल्स (DC), पंजाब किंग्स (PBKS), लखनऊ और राजस्थान रॉयल्स (RR)के किसी खिलाड़ी को नहीं चुना है।
फाफ डुप्लेसिस को बनाया कप्तान
इरफान पठान ने अपनी टीम में बतौर कप्तान फाफ डुप्लेसिस को जगह दी है। इसके अलावा टीम में बतौर बल्लेबाज शुभमन गिल, विराट कोहली और सूर्यकुमार यादव को जगह दी है। बतौर फिनिशर हेनरिक क्लासेन और रिंकू को जगह दी है। ऑलराउंडर के तौर पर रविंद्र जडेजा और राशिद खान को जगह दी है। नई गेंद से गेंदबाजी के लिए उन्होंने मोहम्मद शमी और मोहम्मद सिराज को चुना है। इसके स्लॉग ओवर्स के लिए उन्होंने मोहित शर्मा और मथिसा पाथिराना को चुना है।
इरफान पठान आईपीएल 2023 की प्लेइंग 12
फाफ डुप्लेसिस (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, सूर्य़कुमार यादव, हेनरिक क्लासेन, रिंकू सिंह, रविंद्र जडेजा, राशिद खान, मोहम्म शमी, मोहम्मद सिराज, मोहित शर्मा, माथिसा पाथिराना।