श्रेयस अय्यर और शार्दुल ठाकुर को मुंबई और रेस्ट ऑफ इंडिया के बीच आगामी ईरानी कप मैच में खेलते देखा जा सकता है। मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन (MCA) ने 1 से 5 अक्टूबर तक लखनऊ में होने वाले वार्षिक मैच के लिए अभी तक अपनी पूरी टीम की घोषणा नहीं की है। मंगलवार (23 सितंबर) को टीम की घोषणा हो सकती है।
क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार इस साल की शुरुआत में पिछले सीजन में मुंबई को रिकॉर्ड 42वीं रणजी ट्रॉफी जीत दिलाने वाले कप्तान अजिंक्य रहाणे का टीम की अगुआई करना तय है। शार्दुल की उपलब्धता मुंबई के लिए अच्छी खबर है। इससे उनकी गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों विभाग मजबूत होगा।
दलीप ट्रॉफी में खेले अय्यर
जून में टखने की सर्जरी के बाद से भारत का यह ऑलराउंडर मैदान से बाहर है। उन्होंने हाल ही में KSCA टूर्नामेंट में हिस्सा लिया था। MCA के एक शीर्ष अधिकारी के अनुसार शार्दुल ने पांच दिवसीय प्रथम श्रेणी मैच के लिए खुद को उपलब्ध कराया है। अय्यर ने अपना आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच श्रीलंका के खिलाफ वनडे में खेला था। उन्होंने हाल ही में संपन्न दलीप ट्रॉफी में इंडिया डी की कप्तानी की थी।
कोहली ने साथी खिलाड़ी को बिना मांगे ही दे दिया बल्ला, जानिए कैसा था भारतीय प्लेयर का रिएक्शन
भारतीय टीम के पास मिडिल ऑर्डर में काफी विकल्प
दलीप ट्रॉफी में फेल रहने के बाद श्रेयस की निगाहें ईरानी कप में अच्छा प्रदर्शन करके भारतीय टेस्ट में वापसी पर होगी। इंग्लैंड के खिलाफ इस साल की शुरुआत में टेस्ट टीम से बाहर कर दिया गया था। अब भारतीय टीम के पास मिडिल ऑर्डर में काफी विकल्प हैं, ऐसे में अय्यर को वापसी के लिए खूब रन बनाने होंगे। विराट कोहली, केएल राहुल और सरफराज अहमद के रहते उनकी वापसी मुश्किल दिखाई देती है।
भारतीय चयनकर्ताओं को प्रभावित करना चाहेंगे शार्दुल
शार्दुल ठाकुर आखिरी बार भारत के लिए साउथ अफ्रीका दौरे पर दिसंबर 2023 में खेले थे। अब उनकी निगाहें ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले घरेलू क्रिकेट में मुंबई के लिए अच्छा प्रदर्शन करते भारतीय चयनकर्ताओं को प्रभावित करने पर होगी। शार्दुल ने पिछले ऑस्ट्रेलिया दौरे पर अच्छा प्रदर्शन किया था। वह विदेश में लोअर ऑर्डर में अच्छे ऑलराउंडर साबित हुए हैं। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल 2023 (WTC Final 2023) में अंजिक्य रहाणे के साथ मिलकर भारतीय टीम को संभाला था।