IPL Retained Players 2026 KKR Team List: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 की विजेता कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) का 2025 में प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा। श्रेयस अय्यर को रिलीज करने के बाद अजिंक्य रहाणे को कप्तान बनाया गया था। टीम अंक तालिका में 8वें नंबर पर रही थी। आईपीएल 2026 के लिए शनिवार (15 नवंबर) को रिटेन खिलाड़ियों की लिस्ट जारी करते हुए शाहरुख खान की फ्रेंचाइजी ने वेंकटेश अय्यर और आंद्रे रसेल जैसे नामों को रिलीज कर दिया।

पिछले साल मेगा ऑक्शन में केकेआर ने वेंकटेश अय्यर 23.75 करोड़ रुपये में खरीदा था। आईपीएल 2026 के ऑक्शन में वह 13 खिलाड़ियों का स्लॉट भरने के लिए उतरेगी। इसमें छह विदेशी खिलाड़ियों की जगह खाली है। केकेआर नीलामी में 64.3 करोड़ रुपये के साथ उतरेगी।

कोलकाता नाइट राइडर्स के पर्स में बाकी रकम: 64.3 करोड़ रुपये।

कोलकाता नाइट राइडर्स द्वारा रिटेन किए गए खिलाड़ियों की सूची

रिंकू सिंह, अंगकृष रघुवंशी, अजिंक्य रहाणे, मनीष पांडे, रोवमैन पॉवेल, सुनील नरेन, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, वरुण चक्रवर्ती, हर्षित राणा, वैभव अरोड़ा, उमरान मलिक।

कोलकाता नाइट राइडर्स द्वारा जारी खिलाड़ियों की सूची

लवनिथ सिसोदिया, क्विंटन डिकॉक, रहमानुल्लाह गुरबाज, वेंकटेश अय्यर, आंद्रे रसेल, मोइन अली, स्पेंसर जॉनसन, एनरिक नॉर्खिया, चेतन सकारिया और मयंक मार्कंडे (ट्रेड)।

IPL 2026 Gujarat Titans Retained Players List
IPL 2026 Rajasthan Royals Retention List
IPL 2026 SRH Retained Players List
IPL 2026 LSG Retained Players List
DC IPL Retained Players 2026 List
IPL 2026 Mumbai Indians Retained Players List
IPL Retained Players 2026 KKR List
IPL 2026 Retained Players CSK List
IPL Retained Players 2026 RCB List
IPL Retention 2026 PBKS List