आईपीएल 2024 के मेगा ऑक्शन में कई खिलाड़ियों की किस्मत पलटी। कुछ युवाओं पर पहली बार बोली लगी जिसमें अफगानिस्तान के 18 साल के गेंदबाज मोहम्मद गजनफर भी शामिल हैं। यह खिलाड़ी पहली बार ऑक्शन में बिका और 2025 में मुंबई इंडियंस के लिए खेलेगा। मुंबई ने उनके लिए करोड़ों रुपए लुटाए। इसकी वजह है युवा खिलाड़ी का शानदार प्रदर्शन।
कौन हैं अल्लाह गजनफर
अल्लाह गजनफर अफगानिस्तान के लिए खेलते हैं और 18 साल के हैं। छह फुट दो इंच की लंबाई वाला यह स्पिनर अपनी कैरम गेंदो के लिए जाना जाता है। उनकी गेंदों की तुलना भारतीय स्पिनर आर अश्विन और बांग्लादेश के मुजीब उर रहमान से की जाती है। गजनफर ने हाल ही एर्मजिंग एशिया कप में अफगानिस्तान को चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाई थी।
एर्मजिंग एशिया कप में किया था कमाल
एर्मिजिंग एशिया कप में गजनफर ने चार मैचों में छह विकेट लिए थे। इसी साल हुए अंडर19 वर्ल्ड कर में भी इस खिलाड़ी ने कमाल दिखाया था। उन्होंने चार मैचों में 8 विकेट लिए थे। गजनफर ने इसी साल शारजाह में आयरलैंड के खिलाफ डेब्यू किया था। उन्होंने अब तक छह वनडे मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने 4.36 के इकोनॉमी रेट से रन बनाए थे। उन्होंने 12 विकेट लिए। वहीं वह 16 टी20 खेल चुके हैं। उन्होंने 5.71 के इकोनमी रेट से 29 विकेट लिए हैं।
केकेआर कैंप का हिस्सा थे गजनफर
यह स्पिनर बीते सीजन में कोलकाता नाइट राइडर्स के कैंप का हिस्सा थे। उन्हें मुजीब उर रहमान की जगह टीम में शामिल किया गया लेकिन वह कोई मैच नहीं खेले थे। गजनफर ने बांग्लादेश के खिलाफ 26 रन देकर छह विकेट लिए थे और सुर्खियों में आए थे। यह उनके करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन था।