इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 से पहले 24 और 25 नवंबर को मेगा ऑक्शन है। मेगा ऑक्शन का सऊदी अरब के जेद्दा में होना है। इसके लिए सभी फ्रेंचाइजीस ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। मेगा ऑक्शन से पहले सभी 10 टीमें रिटेन किये गए खिलाड़ियों की सूची जारी कर चुकी हैं। रिटेन नहीं किये गए खिलाड़ियों में कई ऐसे नाम शामिल हैं, जिनका आईपीएल में प्रदर्शन बहुत शानदार रहा है या जिन्होंने बहुत कम समय में भी प्रशंसकों से बहुत वाहवाही लूटी है।

यहां युजवेंद्र चहल, रविचंद्रन अश्विन, वाशिगंटन सुंदर और हरप्रीत बरार समेत 7 स्पिनर्स की बात की गई है, जिन पर आईपीएल मेगा ऑक्शन के दौरान टीमें करोड़ों रुपये तक लुटा सकती हैं। इस सूची में तीन विदेशी स्पिनर यानी न्यूजीलैंड के मिचेल सैंटनर, अफगानिस्तान के नूर अहमद और श्रीलंका के वानिंदु हसरंगा भी शामिल हैं।

युजवेंद्र चहल हैं IPL के सबसे सफल गेंदबाज

युजवेंद्र चहल: युजवेंद्र चहल आईपील के इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। उन्होंने 7.84 की इकॉनमी और 22.45 अब तक 205 मैच में 160 विकेट लिये हैं। वह राजस्थान रॉयल्स के साथ 2022 से जुड़े थे, लेकिन इस बार फ्रेंचाइजी ने उन्हें रिलीज कर दिया। युजवेंद्र चहल आईपीएल में इससे पहले 2014 से 2021 तक रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का हिस्सा रहे थे।

5 टीमों से खेल चुके हैं रविचंद्रन अश्विन

रविचंद्रन अश्विन: रविचंद्रन अश्विन आईपील के इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की सूची में छठे नंबर पर हैं। उन्होंने 7.12 की इकॉनमी और 29.83 के औसत से अब तक 212 मैच में 180 विकेट लिये हैं। रविचंद्रन अश्विन राजस्थान रॉयल्स के साथ 2022 से जुड़े थे, लेकिन इस बार फ्रेंचाइजी ने उन्हें रिलीज कर दिया। रविचंद्रन अश्विन आईपीएल में इससे पहले चेन्नई सुपर किंग्स (2008–2015), राइजिंग सुपर जायंट (2016–2017), किंग्स इलेवन पंजाब (2018–2019/अब पंजाब किंग्स) और दिल्ली कैपिटल्स (2020–2021) के लिए खेल चुके हैं।

वाशिंगटन सुंदर: वाशिंगटन सुंदर आईपील के इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की सूची में 99वें नंबर पर हैं। उन्होंने 7.54 की इकॉनमी और 35.81 के औसत से अब तक 60 मैच में 37 विकेट लिये हैं। वाशिंगटन सुंदर आईपीएल 2022 से सनराइजर्स हैदराबाद के साथ जुड़े थे, लेकिन इस बार फ्रेंचाइजी ने उन्हें रिलीज कर दिया। वाशिंगटन सुंदर आईपीएल में इससे पहले राइजिंग पुणे सुपरजायंट (2017) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (2018–2021) के लिए खेल चुके हैं।

हसरंगा ने लिये हैं 26 मैच में 35 विकेट

वानिंदु हसरंगा: वानिंदु हसरंगा आईपील के इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की सूची में 103वें नंबर पर हैं। उन्होंने 8.13 की इकॉनमी और 21.37 के औसत से अब तक 26 मैच में 35 विकेट लिये हैं। वानिंदु हसरंगा आईपीएल 2024 में सनराइजर्स हैदराबाद के साथ जुड़े थे, लेकिन चोटिल होने के कारण पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गये थे। इस बार फ्रेंचाइजी ने उन्हें रिलीज कर दिया। वानिंदु हसरंगा आईपीएल में इससे पहले 2021 से 2023 तक रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए खेले थे।

हरप्रीत बरार: हरप्रीत बरार आईपील के इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की सूची में 136वें नंबर पर हैं। उन्होंने 7.91 की इकॉनमी और 35.80 के औसत से अब तक 41 मैच में 25 विकेट लिये हैं। हरप्रीत बरार आईपीएल 2019 से आईपीएल 2024 तक पंजाब किंग्स का हिस्सा रहे। प्रीति जिंटा के सह-मालिकाना हक वाली फ्रेंचाइजी ने उन्हें इस बार मेगा ऑक्शन से पहले रिलीज कर दिया। हरप्रीत बरार 21.18 के औसत से 233 रन भी बना चुके हैं।

नूर अहमद ने लिये हैं 23 मैच में 24 विकेट

नूर अहमद: नूर अहमद आईपील के इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की सूची में 139वें नंबर पर हैं। उन्होंने 8.04 की इकॉनमी और 27.46 के औसत से अब तक 23 मैच में 24 विकेट लिये हैं। नूर अहमद आईपीएल 2023 से 2024 तक गुजरात टाइटंस का हिस्सा रहे। फ्रेंचाइजी ने उन्हें इस बार मेगा ऑक्शन से पहले रिलीज कर दिया।

मिचेल सैंटनर: मिचेल सैंटनर IPL इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की सूची में 175वें नंबर पर हैं। उन्होंने 6.92 की इकॉनमी और 28.13 के औसत से अब तक 18 मैच में 15 विकेट लिये हैं। मिचेल सैंटनर आईपीएल 2018 से 2024 तक चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा रहे। हालांकि, फ्रेंचाइजी ने उन्हें इस बार मेगा ऑक्शन से पहले रिलीज कर दिया। उनकी इकॉनमी को देखते हुए नीलामी कई फ्रेंचाइजी उनके पीछे भाग सकती हैं।

चहल, अश्विन से लेकर मिचेल सैंटनर तक का IPL में गेंदबाजी रिकॉर्ड

POSखिलाड़ीIPL 2024 की टीमविकेटमैचपारियांओवररन दियेमैच में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजीऔसतइकॉनमीस्ट्राइक रेट4w5w
1युजवेंद्र चहलराजस्थान रॉयल्स20516015958546025/4022.457.8417.1861
6रविचंद्रन अश्विनराजस्थान रॉयल्स18021220875353704/3429.837.1225.1310
99वाशिंगटन सुंदरसनराइजर्स हैदराबाद37605817513253/1635.817.5428.4900
103वानिंदु हसरंगारॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु352626927485/1821.378.1315.7711
136हरप्रीत बरारपंजाब किंग्स2541391138954/3035.87.9127.1610
139नूर अहमदगुजरात टाइटंस242323816593/3727.468.0420.500
175मिचेल सैंटनरचेन्नई सुपर किंग्स151818614222/1328.136.9224.400