IPL Auction 2022: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2022) का मेगा ऑक्शन समाप्त हो चुका है। दो दिनों में कुल 204 खिलाड़ी टीमों की पसंद बने वहीं बाकी के हाथ निराशा लगी। इस ऑक्शन में 600 खिलाड़ी शामिल थे। इस नीलामी में भारत के बाएं हाथ के बल्लेबाज इशान किशन सबसे महंगे खिलाड़ी रहे जिन्हें मुंबई इंडियंस ने 15.25 करोड़ रुपए में खरीदा।
ऑक्शन के पहले दिन भारतीय खिलाड़ियों का जलवा देखने को मिला था। इशान के बाद दीपक चाहर 14 करोड़ और श्रेयस अय्यर 12.25 करोड़ रुपए में बिके थे। उनके अलावा 4 अन्य भारतीय खिलाड़ी हर्षल पटेल, शार्दुल ठाकु, प्रसिद्ध कृष्णा और आवेश खान को भी 10 करोड़ या उससे अधिक कीमत पर खरीदा गया था।
दूसरे दिन विदेशी खिलाड़ियों का बोलबाला दिखा। इंग्लैंड के ऑलराउंडर लियाम लिविंगस्टोन 11.25 करोड़ रुपए में पंजाब किंग्स के साथ जुड़े। वह दूसरे दिन के सबसे महंगे खिलाड़ी रहे। उनके अलावा मुंबई इंडियंस ने सिंगापुर के टिम डेविड को बड़ी बोली लगाकर अपनी टीम में शामिल किया। उम्मीद अनुसार वेस्टइंडीज के खिलाड़ियों को बोलबाला देखने को मिला।
वहीं आखिरी दिन अंडर-19 वर्ल्ड कप 2022 में भारत को विश्व विजेता बनाने वाले खिलाड़ियों का भी जलवा दिखा। विश्व चैंपियन टीम के चार खिलाड़ियों पर फ्रेंचाइजीज ने विश्वास जताया। सबसे महंगे राज अंग बावा दिखे जिन पर पंजाब किंग्स ने 2 करोड़ की बोली लगाई। इसके अलावा चेन्नई सुपर किंग्स ने राजवर्धन हंगरगेकर को 1.50 करोड़ रुपए में खरीदा। दिल्ली कैपिटल्स ने कप्तान रहे यश ढुल को 50 लाख और स्पिनर विक्की ओस्टवाल को 20 लाख में अपने साथ जोड़ा।
IPL 2022 Auction: आईपीएल मेगा ऑक्शन 2022 में 204 खिलाड़ियों पर फ्रेंचाइजीज ने किया विश्वास, इशान किशन सबसे महंगे 15.25 करोड़ रुपए में बिके।
कुलदीप सेन को 20 लाख के बेस प्राइज पर राजस्थान रॉयल्स ने अपने साथ जोड़ लिया है। वहीं मुस्तफा यूसुफ दूसरी बोली में भी नहीं बिके हैं।
आरसीबी ने 50 लाख के बेस प्राइज पर कर्ण शर्मा को अपने साथ जोड़ लिया है। कल पहली बोली में वह बिके नहीं थे। वहीं अंडर-19 के बल्लेबाज हरनूर सिंह दूसरी बोली में भी अनसोल्ड रहे हैं।
साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज लुंगी एनगिडी को दिल्ली कैपिटल्स ने 50 लाख रुपए में अपने साथ जोड़ लिया है। वह इससे पहले सीएसके का हिस्सा थे। वहीं कैस अहमद दूसरी बोली में भी अनसोल्ड रहे हैं।
न्यूजीलैंड के ऑलराउंडर जिमी नीशम को दूसरी बोली में भी किसी टीम ने नहीं खरीदा है। उनका बेस प्राइज 1.50 करोड़ रुपए था। इससे पहले वह मुंबई इंडियंस का हिस्सा हुआ करते थे। शेल्डन कॉट्रेल भी अनसोल्ड रहे हैं।
इंग्लैंड के गेंदबाज क्रिस जॉर्डन को चेन्नई सुपर किंग्स ने 3.60 करोड़ रुपए में अपने साथ जोड़ लिया है। उनका बेस प्राइज 2 करोड़ रुपए था। इससे पहले शनिवार को पहली बोली में वह अनसोल्ड रहे थे। 2021 में वह पंजाब किंग्स का हिस्सा थे।
विष्णु विनोद भी शनिवार को पहली बोली में अनसोल्ड रहे थे। आज दूसरी बोली में उन्हें सनराइजर्स हैदराबाद ने 50 लाख रुपए में खरीद लिया है। उनका बेस प्राइज 20 लाख रुपए था।
सी हरि निशांत और एन जगदीशन को 20 लाख के बेस प्राइज पर चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने साथ जोड़ लिया है। वहीं मुंबई इंडियंस ने अनमोलप्रीत सिंह को 20 लाख में खरीदा है।
ऑस्ट्रेलिया को टी20 वर्ल्ड कप 2021 में चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले मैथ्यू वेड को गुजरात टाइटंस ने 2.40 करोड़ रुपए में अपने साथ जोड़ लिया है। कल वह अनसोल्ड रहे थे। उनका बेस प्राइज 2 करोड़ रुपए था। वहीं उमेश यादव दूसरी बोली के बाद भी अनसोल्ड रहे हैं।
गुजरात टाइटंस ने ऋद्धिमान साहा को 1.90 करोड़ पर अपने साथ जोड़ लिया है। यह उन पर दूसरी बोली लगी थी। उनका बेस प्राइज 1 करोड़ रुपए था।
दूसरी बोली में भी बांग्लादेश के ऑलराउंडर शाकिब अल हसन को किसी टीम ने नहीं खरीदा है। वहीं सैम बिलिंग्स को केकेआर ने दो करोड़ के बेस प्राइज पर ही अपने साथ जोड़ लिया है।
शनिवार को पहली बोली में अनसोल्ड रहे डेविड मिलर को दूसरी बोली में गुजरात टाइटंस ने 3 करोड़ रुपए में खरीदा लिया है। साउथ अफ्रीका के ताबड़तोड़ बल्लेबाज का बेस प्राइज 1 करोड़ रुपए था। पिछले साल वह संजू सैमसन की राजस्थान रॉयल्स का हिस्सा थे।
कोलकाता नाइट राइडर्स-8.85 करोड़ (18 खिलाड़ी)
गुजरात टाइटंस-8.65 करोड़ (17 खिलाड़ी)
राजस्थान रॉयल्स-8.60 करोड़ (14 खिलाड़ी)
चेन्नई सुपर किंग्स-7.15 करोड़ (21 खिलाड़ी)
पंजाब किंग्स-5.30 करोड़ (21 खिलाड़ी)
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर-5 करोड़ (18 खिलाड़ी)
सनराइजर्स हैदराबाद-2.60 करोड़ (20 खिलाड़ी)
लखनऊ सुपर जायंट्स-2.20 करोड़ (19 खिलाड़ी)
मुंबई इंडियंस-2.15 करोड़ (18 खिलाड़ी)
दिल्ली कैपिटल्स-1.30 करोड़ (21 खिलाड़ी)
आशुतोष शर्मा को किसी भी टीम ने नहीं खरीदा है। वहीं राजस्थान रॉयल्स ने 20 लाख के बेस प्राइज पर अनुनय सिंह को अपने साथ जोड़ लिया है।
अशोक शर्मा को कोलकाता नाइट राइडर्स ने 55 लाख रुपए में अपने साथ जोड़ लिया है। उनका बेस प्राइज 20 लाख रुपए था।
मोहम्मद अरशद खान को मुंबई इंडियंस ने 20 लाख रुपए के बेस प्राइज पर खरीद लिया है। वहीं अंश पटेल को 20 लाख में पंजाब किंग्स ने अपने साथ जोड़ा है।
बलतेज डांडा को पंजाब किंग्स ने 20 लाख रुपए में खरीदा है। उनका बेस प्राइज भी 20 लाख ही था। वहीं सौरभ दुबे को 20 लाख के बेस प्राइज पर ही सनराइजर्स हैदराबाद ने अपने साथ जोड़ा है। युवा ललित यादव अनसोल्ड रहे हैं।
काइल मेयर्स को लखनऊ सुपर जाइंट्स ने 50 लाख रुपए में खरीदा है। उनका बेस प्राइज भी इतना ही था। वहीं करण शर्मा को भी लखनऊ ने 20 लाख रुपए में अपने साथ जोड़ा है।
शशांक सिंह को सनराइजर्स हैदराबाद ने 20 लाख के बेस प्राइज पर अपने साथ जोड़ लिया है।
युवा खिलाड़ी प्रथम सिंह को केकेआर ने 20 लाख के बेस प्राइज पर अपने साथ जोड़ लिया है। वहीं पंजाब किंग्स ने रितिक चटर्जी को 20 लाख में खरीदा है। उनके अलावा ऋतिक शौकीन, निनाद राथ्वा को किसी भी टीम ने नहीं खरीदा है।
प्रदीप सांगवान को गुजरात टाइटंस ने 20 लाख रुपए में खरीद लिया है। उनका बेस प्राइज भी इतना ही था। वह 2008 में अंडर-19 वर्ल्ड कप जीतने वाली विराट कोहली की टीम का हिस्सा थे। उनके अलावा अंडर-19 के कौशल तांबे, युवा खिलाड़ी मुकेश कुमार सिंह अनसोल्ड रहे हैं।
अभिजीत तोमर को केकेआर ने 40 लाख रुपए में खरीदा है। उनका बेस प्राइज 20 लाख रुपए था।
ब्लेसिंग मुजारबानी का बेस प्राइज 50 लाख रुपए था और उन्हें किसी भी टीम ने नहीं खरीदा है। इसके अलावा आर समर्थ को सनराइजर्स हैदराबाद ने 20 लाख रुपए में खरीद लिया है।
श्रीलंकाई खिलाड़ी चमिका करुणारत्ने को केकेआर ने 50 लाख रुपए में खरीदा है। उनका बेस प्राइज भी इतना ही था। वहीं डेविड विली अनसोल्ड रहे हैं।
वेस्टइंडीज के केन्नार लुइस और बी शरथ को किसी भी टीम ने नहीं खरीदा है। वहीं सुशांत मिश्रा भी अनसोल्ड रहे हैं।
डेविड वीज को किसी भी टीम ने नहीं खरीदा है। इससे पहले वह आरसीबी के लिए भी खेल चुके हैं। वहीं बाबा इंद्रजीत को केकेआर ने खरीदा है।
अनीश्वर गौतम को आरसीबी ने 20 लाख रुपए में खरीदा है। उनका बेस प्राइज भी 20 लाख रुपए था। वहीं अतीत सेठ, शम्स मुलानी, ध्रुव पटेल, सौरभ कुमार, हेडन कर और बेनी हॉवेल को किसी भी टीम ने नहीं खरीदा है।
आयुष बदोनी को लखनऊ सुपर जाइंट्स ने 20 लाख के बेस प्राइज पर खरीदा है। वहीं राहुल बुद्धी, और लॉरी एवंस अनसोल्ड रहे हैं।
राइली मेरिडिथ को मुंबई इंडियंस ने 1 करोड़ के बेस प्राइज पर ही खरीद लिया है। वहीं भारतीय गेंदबाज धवल कुलकर्णी और ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज केन रिचर्डसन अनसोल्ड रहे हैं।
आईपीएल मेगा ऑक्शन (IPL Mega Auction 2022) का समापन हो चुका है। सभी 10 टीमों ने कुल 204 खिलाड़ियों को खरीदा। भारतीय बल्लेबाज इशान किशन सबसे महंगे भारतीय और लियाम लिविंगस्टोन सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी रहे। इस ऑक्शन में 600 खिलाड़ी शामिल थे। सभी टीमों के लिए कम से कम 18 और ज्यादा से ज्यादा 25 खिलाड़ियों को खरीदना अनीवार्य था। टीमों ने इस नियम को फॉलो किया और अपने दल को पूरा किया। लखनऊ सुपर जाइंट्स के पास सबसे कम 21 खिलाड़ी मौजूद हैं। मुंबई इंडियंस, चेन्नई सुपर किंग्स, पंजाब किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स ने 25-25 अधिकतम खिलाड़ियों को अपने दल में शामिल किया।
