IPL Mega Auction 2022: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) मेगा ऑक्शन का पहला दिन खत्म हो गया है। अब रविवार को दिन में 12 बजे से ऑक्शन शुरू होगा। पहले दिन 74 खिलाड़ी बिके हैं और 23 खिलाड़ी अनसोल्ड रहे हैं। वहीं काव्या मारन की सनराइजर्स हैदराबाद ने सबसे ज्यादा 10 खिलाड़ी आज खरीदे हैं। रविवार को दूसरे दिन दोपहर 12 बजे से आईपीएल ऑक्शन शुरू होगा।
दिन के पहले चरण में ऑक्शनियर ह्यूज एडमीड्स बीच मंच पर ही नीलामी के दौरान गिर गए थे जिसके बाद ऑक्शन रुक गया था। हालांकि, अब उनका स्वास्थ्य बेहतर है लेकिन उन्हें आराम दिया गया था और ऑक्शन को चारू शर्मा ने आगे बढ़ाया।
अभी तक की बोली में इशान किशन सबसे महंगे 15.25 करोड़ में केकेआर के साथ जुड़े हैं। नीलामी में सबसे पहले आज शिखर धवन की बोली लगी। उन्हें 8.25 करोड़ रुपए में पंजाब किंग्स ने खरीदा। उनका बेस प्राइस 2 करोड़ रुपए था। दूसरे नंबर पर रविचंद्रन अश्विन की बोली लगी। उन्हें राजस्थान रॉयल्स ने 5 करोड़ में खरीदा।
भारतीय खिलाड़ियों का आज की नीलामी में जलवा देखने को मिला है। इशान किशन के अलावा श्रेयस अय्यर को भी केकेआर ने आज 12.25 करोड़ रुपए में ही खरीदा है। ज्यादातर भारतीय गेंदबाजों को आज के दिन अच्छी रकम मिली है। पांच भारतीय पेसर्स 10 करोड़ या उससे अधिक की कीमत पर बिके हैं।
IPL 2022 Mega Auction Day 1: बेंगलुरु में हुए आईपीएल मेगा ऑक्शन के पहले दिन भारतीय खिलाड़ियों का दिखा जलवा, इशान किशन रहे सबसे महंगे खिलाड़ी।
आईपीएल ऑक्शन 2022 के दूसरे दिन नीलामी 12 बजे दोपहर से शुरू होगी। पहले दिन 74 खिलाड़ियों पर बोली लगी और 23 खिलाड़ी अनसोल्ड रहे। 10 खिलाड़ी आज 10 करोड़ से ज्यादा रुपए में बिके जिसमें 7 भारतीय शामिल हैं।
नेपाल के स्पिनर संदीप लमिछाने को आज पहली बोली में किसी भी टीम ने नहीं खरीदा है। उनका बेस प्राइज 40 लाख रुपए था।
भारत के युवा स्पिनर आर साई किशोर को गुजरात टाइटंस ने 3 करोड़ रुपए में अपने साथ जोड़ लिया है। आईपीएल 2021 में वह 20 लाख की कीमत पर चेन्नई सुपर किंग्स के साथ जुड़े थे। इस बार उनका बेस प्राइज 20 लाख रुपए ही था।
जगदीश सुचित को सनराइजर्स हैदराबाद ने 20 लाख रुपए में खरीद लिया है। वह पिछले साल भी इसी टीम के साथ 30 लाख रुपए में जुड़े थे।
श्रेयस गोपाल को सनराइजर्स हैदराबाद ने 75 लाख रुपए में खरीदकर अपनी टीम में शामिल कर लिया है। इससे पहले वह राजस्थान के साथ 20 लाख रुपए में जुड़े थे।
युवा स्पिनर केसी करियप्पा को राजस्थान रॉयल्स ने 30 लाख रुपए में अपने साथ जोड़ लिया है। इससे पहले वह 20 लाख रुपए में ही राजस्थान रॉयल्स के साथ जुड़े थे।
अनकैप्ड भारतीय स्पिनर एम. सिद्धार्थ को किसी भी टीम ने पहली बोली में नहीं खरीदा है। उनका बेस प्राइज 20 लाख रुपए था।
मुरुगन अश्विन को मुंबई इंडियंस ने 1.60 करोड़ रुपए में खरीदकर अपने साथ जोड़ लिया है। इससे पहले आईपीएल 2021 में वह पंजाब किंग्स के साथ 20 लाख रुपए में जुड़े थे।
गुजरात टाइटंस ने अनकैप्ड स्पिनर और सबसे युवा खिलाड़ी नूर अहमद को 30 लाख रुपए के बेस प्राइज पर ही अपने साथ जोड़ लिया है।
युवा भारतीय तेज गेंदबाज अंकित राजपूत को लखनऊ सुपर जाइंट्स ने 50 लाख रुपए में खरीद लिया है। उनका बेस प्राइज 20 लाख रुपए था।
चेन्नई सुपर किंग्स ने तुषार देशपांडे को 20 लाख रुपए में खरीद लिया है। उनका बेस प्राइज भी 20 लाख रुपए ही था।
ईशान पोरेल को पंजाब किंग्स ने वापस अपने साथ जोड़ लिया है। इस बार उन्हें प्रीति जिंटा की टीम ने 25 लाख रुपए में जोड़ा है। पिछली बार वह 20 लाख में बिके थे।
दिल्ली कैपिटल्स के स्टार तेज गेंदबाज रहे आवेश खान को लखनऊ सुपर जाइंट्स ने 10 करोड़ रुपए में खरीद लिया है। उन्हें हाल ही में भारतीय टीम में भी वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए शामिल किया गया है। पिछली बार दिल्ली ने उन्हें 70 लाख रुपए में खरीदा था।
चेन्नई सुपर किंग्स ने केएस आसिफ को 20 लाख के बेस प्राइज पर ही खरीद लिया है। इससे पहले भी वह सीएसके का ही हिस्सा थे जिन्हें 40 लाख रुपए में खरीदा गया था।
युवा तेज गेंदबाज आकाश दीप को आरसीबी ने 20 लाख रुपए में खरीद लिया है। इससे पहले भी वह इतनी ही राशि में इस टीम का हिस्सा थे।
भारत के युवा तेज गेंदबाज कार्तिक त्यागी को सनराइजर्स हैदराबाद ने 4 करोड़ रुपए में खरीद लिया है। इससे पहले वह राजस्थान रॉयल्स में शामिल थे। उन्हें आईपीएल 2021 में 1.30 करोड़ रुपए मिले थे।
मुंबई इंडियंस ने बासिल थम्पी को 30 लाख रुपए में अपने साथ जोड़ लिया है। उनका बेस प्राइज भी 30 लाख रुपए ही था।
जितेश शर्मा को पंजाब किंग्स ने 20 लाख रुपए में जितेश शर्मा को खरीद लिया है। उनका बेस प्राइज भी 20 लाख रुपए ही था।
भारत के अनकैप्ड विकेटकीपर बल्लेबाज शेल्डन जैक्सन को केकेआर ने 60 लाख रुपए में खरीद लिया है। इससे पहले भी वह केकेआर का हिस्सा थे और उन्हें पिछले साल 20 लाख रुपए में खरीदा गया था।
युवा विकेटकीपर एन जगदीशन को किसी भी टीम ने नहीं खरीदा है। उनका बेस प्राइज 20 लाख रुपए था।
युवा विकेटकीपर बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह को पंजाब किंग्स ने 60 लाख रुपए में खरीद लिया है। इससे पहले भी वह 50 लाख में पंजाब के साथ जुड़े थे।
युवा विकेटकीपर अनुज रावत को आरसीबी ने 3.40 करोड़ रुपए में अपने साथ जोड़ लिया है। उनका बेस प्राइज 20 लाख रुपए था। आईपीएल 2021 में राजस्थान ने उन्हें 80 लाख रुपए में खरीदा था।
युवा भारतीय विकेटकीपर मोहम्मद अजहरुद्दीन को पहली बोली में कोई भी खरीदार नहीं मिला है। वहीं विष्णु विनोद भी अनसोल्ड रहे हैं। इसके अलावा विष्णु सोलंकी के ऊपर भी किसी टीम ने विश्वास नहीं दिखाया है।
आरसीबी के पूर्व विकेटकीपर श्रीकर भरत को दिल्ली कैपिटल्स ने दो करोड़ रुपए में खरीद लिया है। उन्हें हाल ही में न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट टीम में देखा गया था।
शाहबाज अहमद को आरसीबी ने 2.40 करोड़ रुपए में अपने साथ जोड़ लिया है। उनका बेस प्राइज 30 करोड़ रुपए था। वह इससे पहले भी विराट कोहली की टीम का ही हिस्सा थे।
हरप्रीत ब्रार को पंजाब किंग्स के लिए आपने आईपीएल 2021 में खेलते देखा होगा। इस साल मेगा ऑक्शन में उन्हें पंजाब ने ही 3.80 करोड़ रुपए खर्च कर अपने साथ जोड़ लिया है। उनका बेस प्राइज 20 लाख रुपए था।
भारत के युवा तेज गेंदबाज कमलेश नागरकोटी को दिल्ली कैपिटल्स ने 1.10 करोड़ रुपए में खरीदा है। वह इससे पहले केकेआर में शामिल थे। वह अपनी गति के लिए जाने जाते हैं।
राजस्थान रॉयल्स के पूर्व खिलाड़ी राहुल तेवतिया को गुजरात टाइटंस ने 9 करोड़ रुपए में खरीद लिया है। उनका बेस प्राइज 40 लाख रुपए था। इससे पहले वह राजस्थान रॉयल्स में शामिल थे।
अनकैप्ड भारतीय खिलाड़ी शिवम मावी को कोलकाता नाइट राइडर्स ने अपने साथ जोड़ लिया है। शाहरुख खान की टीम ने मावी को 7.25 करोड़ रुपए में खरीदा है। उनका बेस प्राइज 40 लाख रुपए था।
भारत के अनकैप्ड क्रिकेटर शाहरुख खान को पंजाब किंग्स ने वापस अपने साथ जोड़ लिया है। पिछले ऑक्शन में उन्हें प्रीति जिंटा की टीम ने 5.25 करोजड रुपए में खरीदा था। उनका बेस प्राइज 40 लाख रुपए थे जिससे करीब 22 गुना ज्यादा कीमत पर वह बिके हैं। उन्हें पंजाब ने 9 करोड़ रुपए में खरीदा है।
दिल्ली कैपटिल्स ने सरफराज खान को 20 लाख के बेस प्राइज पर ही अपने साथ जोड़ लिया है। इससे पहले सरफराज पंजाब और केकेआर का हिस्सा रहे चुके हैं।
काव्या मारन की सनराइजर्स हैदराबाद ने अभिषेक शर्मा को बेस प्राइज 20 लाख से 30 गुना से ज्यादा कीमत पर अपने साथ जोड़ा है। SRH ने उन्हें 6.50 करोड़ रुपए में खरीदा है।
राजस्थान रॉयल्स ने अपने पुराने खिलाड़ी रियान पराग 3.80 करोड़ में खरीद लिया है। उनका बेस प्राइज 30 लाख रुपए था। इससे पहले भी पराग रॉयल्स का ही हिस्सा थे।
अनकैप्ड बल्लेबाजों की सूची में भारतीय बल्लेबाज सी. हरी निशांथ को कोई भी खरीदार नहीं मिला है। वह पहली बोली के बाद अनसोल्ड रहे हैं।
काव्या मारन की सनराइजर्स हैदराबाद ने 40 लाख के बेस प्राइज वाले राहुल त्रिपाठी को 8.50 करोड़ रुपए में खरीद लिया है। वह इससे पहले केकेआर की टीम में शामिल थे।
भारतीय अनकैप्ड बल्लेबाज अनमोलप्रीत सिंह को कोई भी खरीदार नहीं मिला है। उनका बेस प्राइज 20 लाख रुपए था।
अनकैप्ड इंडियन बल्लेबाज अश्विन डेब्बार को दिल्ली कैपिटल्स ने 20 लाख के बेस प्राइज पर ही अपने साथ जोड़ लिया है।
अंडर-19 वर्ल्ड कप 2022 में टॉप स्कोरर रहे जूनियर डिविलियर्स कहे जाने वाले डेवाल्ड ब्रेविस को मुंबई इंडियंस ने 3 करोड़ रुपए में अपने साथ जोड़ लिया है। ब्रेविस साउथ अफ्रीका के युवा बल्लेबाज हैं। उनका बेस प्राइज 20 लाख था।
कर्नाटक के ताबड़तोड़ अनकैप्ड इंडियन बल्लेबाज अभिनव सदारंगनी को गुजरात टाइटंस ने 2.60 करोड़ रुपए में अपने साथ जोड़ा है। उनका बेस प्राइज महज 20 लाख रुपए था।
भारतीय अनकैप्ड बल्लेबाज रजत पाटीदार को कोई भी खरीदार नहीं मिला है। वहीं सनराइजर्स हैदराबाद ने 20 लाख के बेस प्राइज पर प्रियम गर्ग को खरीद लिया है।
आईपीएल मेगा ऑक्शन 2022 के पहले दिन पहली बोली में अमित मिश्रा अनसोल्ड रहे हैं। वह इससे पहले दिल्ली की टीम में शामिल थे।
भारतीय स्पिनर युजवेंद्र चहल को राजस्थान रॉयल्स को 6.50 करोड़ रुपए में अपने साथ जोड़ लिया है। इसी के साथ संजू सैमसन की इस टीम ने पहले स्पेशलिस्ट स्पिनर को अपनी टीम में शामिल कर लिया है।
भारतीय स्पिनर राहुल चाहर को पंजाब किंग्स ने 5 करोड़ 25 लाख रुपए में खरीद लिया है। 75 लाख के बेस प्राइज वाले इस स्पिन गेंदबाज को प्रीति जिंटा की टीम ने लंबी जद्दोजहद के बाद अपने साथ जोड़ा।
ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर एडम जैम्पा को पहली बोली के बाद कोई भी खरीदार नहीं मिला है। जैम्पा ने हाल ही टी20 वर्ल्ड कप समेत कई टूर्नामेंट में अपनी राष्ट्रीय टीम के लिए काफी अच्छा खेल दिखाया है।
भारतीय चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव को दिल्ली कैपिटल्स ने दो करोड़ रुपए में खरीद लिया है। कुलदीप इससे पहले केकेआर का हिस्सा थे।
इंग्लैंड के स्पिनर आदिल रशीद और अफगानिस्तान के स्पिनर मुजीब जादरान को कोई खरीदार नहीं मिले हैं। इसके अलावा इमरान ताहिर को भी किसी टीम ने नहीं खरीदा है।
दिल्ली कैपिटल्स ने बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को दो करोड़ रुपए में खरीद लिया है। इससे पहले इस टीम ने शार्दुल ठाकुर को 10.75 करोड़ रुपए की भारी कीमत पर खरीदा था।
भारतीय क्रिकेटर शार्दुल ठाकुर को 10.75 करोड़ रुपए में दिल्ली कैपिटल्स ने अपने साथ जोड़ लिया है। ठाकुर इससे पहले चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा थे। वह गेंद के अलावा बल्ले से भी कमाल कर सकते हैं।
आईपीएल मेगा ऑक्शन 2022 में दोनों दिन मिलाकर दस टीमों (मुंबई इंडियंस, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, दिल्ली कैपिटल्स, राजस्थान रॉयल्स, गुजरात टाइटंस, लखनऊ सुपर जॉयंट्स, सनराइजर्स हैदराबाद, पंजाब किंग्स, चेन्नई सुपरकिंग्स और कोलकाता नाइटराइडर्स) के बीच 600 क्रिकेटर्स की बोली लगेगी। मेगा ऑक्शन से पहले पुरानी 8 टीमों ने 27 खिलाड़ी रिटेन किए। वहीं, दो नई टीमों ने तीन-तीन खिलाड़ी चुने। आईपीएल मेगा ऑक्शन 2022 के लिए 1214 खिलाड़ियों ने अपना पंजीकरण कराया था। इसमें 896 भारतीय और 318 विदेशी खिलाड़ी थे। हालांकि, अंतिम सूची में 590 खिलाड़ी ही शामिल किए गए। इसके बाद बीसीसीआई ने नीलामी से एक दिन पहले 10 और खिलाड़ियों को सूची में शामिल किया। पहले दिन 74 खिलाड़ी बिके और 23 खिलाड़ी अनसोल्ड रहे।