इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में अपनी पहली ही गेंद पर छक्का लगाना किसी भी बल्लेबाज के लिए यादगार पल होता है। इस अनोखे क्लब में अब तक 10 बल्लेबाज शामिल हो चुके हैं और इस सूची में ताजा नाम है 14 साल के वैभव सूर्यवंशी का है जिन्होंने 2025 के आईपीएल सीजन में यह कारनामा किया।
इस उपलब्धि की शुरुआत ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज रॉब क्विनी ने की जिन्होंने 2009 में अपनी पहली गेंद पर छक्का जड़ा। इसके बाद केवॉन कूपर (2012), आंद्रे रसल (2012), कार्लोस ब्रैथवेट (2016), अनिकेत चौधरी, जावोन सियरलेस (2018), सिद्धेश लाड (2019), महेश तीक्षणा (2022), और समीर रिजवी (2024) ने इस सूची में अपना नाम दर्ज कराया।
वैभव सूर्यवंशी जो राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेलते हैं उन्होंने ने 19 अप्रैल 2025 को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ अपनी पहली गेंद पर शार्दूल ठाकुर को छक्का जड़कर इतिहास रच दिया। मात्र 14 साल और 23 दिन की उम्र में यह उपलब्धि हासिल करने वाले वैभव न केवल इस सूची के 10वें बल्लेबाज बने बल्कि आईपीएल के सबसे युवा डेब्यूटेंट भी हैं।