इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) मेगा ऑक्शन 2022 के पहले दिन यानी 12 फरवरी 2022 को कुल 97 खिलाड़ियों पर बोली लगी। इनमें से 74 खिलाड़ी बिके, जबकि 23 को खरीदार नहीं मिला। बिकने वाले 74 खिलाड़ियों में से 20 विदेशी हैं। पहले दिन की नीलामी के बाद दिल्ली कैपिटल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के स्क्वॉड में सबसे ज्यादा 13-13 खिलाड़ी हो गए हैं।
सबसे कम 8 खिलाड़ी मुंबई इंडियंस के स्क्वॉड में हैं। शाहरुख खान के सह-मालिकाना हक वाली कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाड़ियों की संख्या भी अभी 9 ही पहुंच पाई है। प्रीति जिंटा (Preity Zinta) के सह-मालिकाना हक वाली पंजाब किंग्स, राजस्थान रॉयल्स, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और लखनऊ सुपर जॉयंट्स के स्क्वॉड में 11-11 खिलाड़ी हो गए हैं। महेंद्र सिंह धोनी की अगुआई वाली चेन्नई सुपरकिंग्स और हार्दिक पंड्या को अपना कप्तान बनाने वाली गुजरात टाइटंस के खिलाड़ियों की कुल संख्या 10-10 पहुंची है।
आईपीएल के नियमानुसार हर टीम के पास कम से कम 18 खिलाड़ी होने चाहिए। ऐसे में मुंबई इंडियंस और केकेआर को दूसरे दिन कम से कम क्रमशः 10 और 9 खिलाड़ी खरीदने होंगे। हालांकि, मुंबई के पास इसके लिए 27.85 करोड़ रुपए बचे हैं। वहीं केकेआर के पर्स में 12.65 करोड़ रुपए ही बचे हैं।
विराट कोहली की आरसीबी और केएल राहुल की लखनऊ सुपरजॉयंट्स (Lucknow Super Giants) को भले ही 7-7 खिलाड़ी ही क्यों न खरीदने हों, लेकिन उनके पास रकम भी ज्यादा नहीं बची है। आरसीबी (Royal Challengers Bangalore) के पर्स में जहां 9.25 करोड़ रुपए शेष हैं, वहीं लखनऊ को 6.9 करोड़ रुपए में ही अपनी टीम का कोटा पूरा करना होगा। आरसीबी के पर्स में जहां 9.25 करोड़ रुपए शेष हैं, वहीं लखनऊ को 6.9 करोड़ रुपए में ही अपनी टीम का कोटा पूरा करना होगा।
पहले दिन की नीलामी के बाद जिस टीम के पर्स में सबसे ज्यादा रकम बची है वह पंजाब किंग्स (Punjab Kings) है। पंजाब किंग्स के पर्स में 28.65 करोड़ रुपए हैं। उसे कम से कम 7 खिलाड़ी अभी खरीदने हैं। काव्या मारन (Kaviya Maran) के मालिकाना हक वाली सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) के पर्स में भी 20.15 करोड़ रुपए हैं। ऋषभ पंत की अगुआई वाली दिल्ली कैपिटल्स के पर्स में 16.5 करोड़ रुपए हैं।
सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और दिल्ली कैपटिल्स को शेष बची रकम में कम से कम 5-5 खिलाड़ी खरीदने होंगे, जो बहुत मुश्किल काम नहीं लगता है। चेन्नई सुपरकिंग्स (Chennai Super Kings) के पर्स में भी अभी ठीकठाक रकम है। उसके पास 29.45 करोड़ रुपए हैं। उसे कम से कम 8 खिलाड़ी खरीदने हैं। राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) के पर्स में 12.15 करोड़ रुपए हैं। उसे भी अभी कम से कम 7 खिलाड़ी और खरीदने होंगे।
यहां देखिए किस टीम के पास हैं कितने खिलाड़ी और शेष बची है कितनी रकम
टीम | रकम शेष | विदेशी खिलाड़ी | कुल खिलाड़ी |
चेन्नई सुपरकिंग्स | ₹20,45,00,000 | 2 | 10 |
दिल्ली कैपिटल्स | ₹16,50,00,000 | 4 | 13 |
गुजरात टाइटंस | ₹18,85,00,000 | 4 | 10 |
कोलकाता नाइटराइडर्स | ₹12,65,00,000 | 3 | 9 |
लखनऊ सुपर जायंट्स | ₹6,90,00,000 | 4 | 11 |
मुंबई इंडियंस | ₹27,85,00,000 | 2 | 8 |
पंजाब किंग्स | ₹28,65,00,000 | 2 | 11 |
राजस्थान रॉयल्स | ₹12,15,00,000 | 3 | 11 |
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर | ₹9,25,00,000 | 4 | 11 |
सनराइजर्स हैदराबाद | ₹20,15,00,000 | 2 | 13 |