IPL Aution 2023, Top 10 Most Expensive Players: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2023 के लिए 23 दिसंबर को कोच्चि में नीलामी हुई। नीलामी में दस फ्रेंचाइजीस ने 29 विदेशी समेत 80 खिलाड़ियों को खरीदने में 167 करोड़ रुपए खर्च किए। खास यह रहा कि इनमें से आधे से ज्यादा यानी 92.5 करोड़ रुपए सिर्फ 7 विदेशियों (Overseas Players) को खर्च करने में की गई। वहीं, कोई भी भारतीय (Indian) 10 करोड़ रुपए का बैरियर (10 करोड़ से ज्यादा में बिकना) नहीं तोड़ पाया। भारतीयों में मयंक अग्रवाल (Mayank Agarwal) सबसे महंगे बिके, लेकिन वह 8.25 करोड़ रुपए में ही बिके।
मयंक अग्रवाल को सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) ने खरीदा। अनकैप्ड (Uncapped) भारतीय खिलाड़ियों (Indian Players) में उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के शिवम मावी (Shivam Mavi) शीर्ष पर रहे। शिवम मावी को गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) ने 6 करोड़ रुपए में खरीदा। नीलामी में सबसे ज्यादा बोली इंग्लैंड (England) के युवा ऑलराउंडर सैम करन (Sam Curran) पर लगी। सैम करन को पंजाब किंग्स (Punjab Kings) ने 18.50 करोड़ रुपए में खरीदा। सैम करन आईपीएल इतिहास (IPL History) के सबसे महंगे खिलाड़ी भी बने।
दूसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया के कैमरन ग्रीन रहे। अंग्रेज ऑलराउंडर बेन स्टोक्स (Ben Stokes) तीसरे नंबर पर रहे। नीलामी में 29 में से सबसे ज्यादा 8 खिलाड़ी इंग्लैंड (सैम करन, बेन स्टोक्स, हैरी ब्रूक, विल जैक्स (Will Jacks), रीसे टॉपले, जो रूट (Joe Root), आदिल रशीद, फिल साल्ट) के खरीदे गए। वहीं, ऑस्ट्रेलिया के 4 खिलाड़ी (कैमरन ग्रीन, डैनियल सैम्स, झाए रिचर्डसन, एडम जम्पा) बिके।
मिनी ऑक्शन में होती है सबसे महंगी खरीदारी (Most Expensive Purchases Are Made In Mini Auction)
आईपीएल में पहले भी मिनी-ऑक्शन में महंगी खरीदारी होती रही है। क्रिस मॉरिस, युवराज सिंह (दिल्ली कैपिटल्स), पैट कमिंस (कोलकाता नाइट राइडर्स) और काइल जैमीसन (रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर), सभी के हाथ मिनी-ऑक्शन में ही जैकपॉट लगा था। आम तौर पर नीलामी में बड़े पर्स के साथ आने वाली टीमों में दूसरों को पछाड़ने की प्रवृत्ति दिखती है।
वही कहानी 23 दिसंबर 2022 को भी जारी रही। उदाहरण के लिए, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (Royal Challengers Bangalore) को ही ले लें। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर नीलामी में 8.75 करोड़ रुपए पर्स के साथ उतरी थी। उसने हैरी ब्रूक, मयंक अग्रवाल, सैम करन, कैमरन ग्रीन और बेन स्टोक्स के लिए बोली लगाई, लेकिन एक निश्चित रकम से आगे नहीं बढ़ पाई।