IPL 2025 Auction, Purse, RTMs, Slots Remaining for all 10 Teams After Money Spent on Day 1: आईपीएल मेगा ऑक्शन 2025 के पहले दिन 10 टीमों ने अपने-अपने लिए खिलाड़ियों को खरीदना शुरू किया। कुछ टीमों ने रिकॉर्ड बोली लगाई तो कुछ को दूसरे दिन का इंतजार है। पहले दिन मार्की सेट समेत कई बड़े खिलाड़ियों के नामों पर बोली लगी जिसमें से कई कप्तानी के भी दावेदार माने जा रहे हैं। पहले दिन बड़ी रकम खर्च करने के बाद अब ज्यादातर टीमों के पास कम ही पैसा है बचा है जिसमें उन्हें टीम बची हुई जगहें भरनी है।
सबसे ज्यादा खिलाड़ियों की जरूरत गुजरात टाइटंस को हैं। वहीं सबसे ज्यादा पैसा फिलहाल रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के पास है। जानिए दूसरे दिन किस टीम के पर्स में है कितना पैसा, किस टीम के पास है कितनी खिलाड़ियों की जगह।
टीम | खर्च किया गया पैसा | पर्स में बचा पैसा | टीम में बची जगह |
मुंबई इंडियंस | 18.90 करोड़ | 26.10 करोड़ | 9 |
कोलकाता नाइट राइडर्स | 40.95 करोड़ | 10.05 करोड़ | 12 |
चेन्नई सुपर किंग्स | 39.4 करोड़ | 15.60 करोड़ | 12 |
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु | 52.35 करोड़ | 30.65 करोड़ | 9 |
सनराइजर्स हैदराबाद | 39.85 करोड़ | 5.15 करोड़ | 13 |
लखनऊ सुपर जायंट्स | 54.15 करोड़ | 14.85 करोड़ | 12 |
पंजाब किंग्स | 88 करोड़ | 22.50 करोड़ | 12 |
राजस्थान रॉयल्स | 23.65 करोड़ | 17.35 करोड़ | 11 |
दिल्ली कैपिटल्स | 59.20 करोड़ | 13.80 करोड़ | 13 |
गुजरात टाइटंस | 51.50 करोड़ | 17.50 करोड़ | 14 |